बिहार की सत्ता संतुलन में सम्राट चौधरी की नई भूमिका बिहार में एनडीए की प्रचंड विजय के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सरकार ने सत्ता-संतुलन के नए समीकरण पेश किए हैं। इस बार भाजपा को राज्य की राजनीति में unprecedented अर्थात अभूतपूर्व बढ़त हासिल हुई है। भाजपा की इसी बढ़त को मजबूत और स्थायी स्वरूप देने के लिए उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को बिहार का गृह मंत्री बनाया जाना राजनीतिक विश्लेषकों के लिए बड़ा संकेत माना जा रहा है। भाजपा के इतिहास में यह पहली बार है जब बिहार में गृह मंत्रालय जैसी सबसे सशक्त जिम्मेदारी पार्टी के किसी नेता को