Rashtra Bharat Logo

बिहार की राजनीति में नई एंट्री: नीतीश कुमार के बेटे निशांत JDU में शामिल

बिहार की राजनीति में नई एंट्री: नीतीश कुमार के बेटे निशांत JDU में शामिल
CM के बेटे निशांत कुमार होंगे बिहार के अगले मुख्यमंत्री? JDU ने लगाया पोस्टर

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार ने पटना स्थित जेडीयू कार्यालय में औपचारिक रूप से पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली। इस मौके पर पार्टी के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। उनके राजनीति में आने के बाद संगठन में अहम भूमिका मिलने की चर्चा है, जबकि उपमुख्यमंत्री बनाए जाने की अटकलें भी चल रही हैं।

Updated:
·by
Dipali Kumari
Dipali Kumari
Share:

विषयसूची

Nishant Kumar: बिहार की राजनीति में आज रविवार का दिन काफी महत्वपूर्ण रहा. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार ने औपचारिक रूप से जनता दल (यूनाइटेड) की सदस्यता ग्रहण कर ली। पटना स्थित जेडीयू कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान उन्होंने पार्टी जॉइन की।

इस मौके पर पार्टी के कई वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहे। कार्यक्रम में जेडीयू के दिग्गज नेता श्रवण कुमार, संजय झा, बिजेंद्र यादव और विजय चौधरी समेत कई नेता शामिल हुए। निशांत कुमार के पार्टी में शामिल होने के बाद बिहार की राजनीति में इसे एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

निशांत कुमार को उपमुख्यमंत्री बनाने की चर्चा

बताया जा रहा है कि आने वाले समय में पार्टी के संगठनात्मक कार्यों में निशांत कुमार की बड़ी भूमिका हो सकती है। राजनीतिक गलियारों में यह भी चर्चा है कि भविष्य में उन्हें सरकार में अहम जिम्मेदारी मिल सकती है। निशांत कुमार को बिहार का उपमुख्यमंत्री बनाने की भी चर्चाएं चल रही है.

हालांकि, उन्हें उपमुख्यमंत्री बनाए जाने को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। फिलहाल बिहार सरकार में सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा उपमुख्यमंत्री के पद पर कार्यरत हैं। निशांत कुमार के राजनीति में आने के बाद अब उनकी भूमिका को लेकर राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है।

Rashtra Bharat
Rashtra Bharat पर पढ़ें ताज़ा खेल, राजनीति, विश्व, मनोरंजन, धर्म और बिज़नेस की अपडेटेड हिंदी खबरें।

Dipali Kumari

Dipali Kumari

दीपाली कुमारी सक्रिय पत्रकार और हिंदी कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में तीन वर्षों का अनुभव है। उन्होंने रांची के गोस्सनर कॉलेज से स्नातक की शिक्षा प्राप्त की है। सामाजिक सरोकारों, जन-जागरूकता और जमीनी मुद्दों पर तथ्यपरक एवं संवेदनशील लेखन उनकी प्रमुख पहचान है। आम लोगों की आवाज़ को मुख्यधारा तक पहुँचाना और समाज से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों को प्रभावशाली तरीके से प्रस्तुत करना उनकी पत्रकारिता का मुख्य उद्देश्य है। अनुभव : पिछले तीन वर्षों से वे सक्रिय पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट लेखन से जुड़ी हुई हैं। इस दौरान उन्होंने सामाजिक मुद्दों, जनहित विषयों और स्थानीय समस्याओं पर लगातार लेखन किया है। उनकी रिपोर्टिंग और लेखन शैली जमीनी समझ, स्पष्ट प्रस्तुति और पाठक-केंद्रित दृष्टिकोण को दर्शाती है। वर्तमान फोकस : वे समाज, शिक्षा, महिला सशक्तिकरण, जन-जागरूकता और सामाजिक बदलाव से जुड़े विषयों पर लेखन करती हैं। उनकी प्राथमिकता ऐसी खबरें और लेख तैयार करना है, जो आम लोगों से सीधे जुड़ाव बनाएं और सकारात्मक सामाजिक प्रभाव उत्पन्न करें। मुख्य विशेषज्ञता (Core Expertise) : • सामाजिक मुद्दों पर लेखन : जनहित, सामाजिक बदलाव और आम लोगों से जुड़े विषयों पर संवेदनशील और प्रभावशाली रिपोर्टिंग। • जमीनी रिपोर्टिंग : स्थानीय समस्याओं और वास्तविक परिस्थितियों को सरल एवं स्पष्ट भाषा में प्रस्तुत करना। • जन-जागरूकता आधारित कंटेंट : शिक्षा, महिला सशक्तिकरण और सामाजिक जागरूकता से जुड़े विषयों पर जानकारीपूर्ण लेखन। • हिंदी कंटेंट निर्माण : पाठकों के लिए सहज, विश्वसनीय और प्रभावी हिंदी कंटेंट तैयार करने में विशेषज्ञता। विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : जमीनी मुद्दों की गहरी समझ, निष्पक्ष दृष्टिकोण और समाज-केंद्रित लेखन शैली ने दीपाली कुमारी को एक संवेदनशील और भरोसेमंद हिंदी पत्रकार के रूप में स्थापित किया है। जनहित से जुड़े विषयों पर उनकी निरंतर सक्रियता और तथ्यपरक लेखन उनकी विश्वसनीयता को मजबूत बनाते हैं।