Cockroach Janta Party NEET Protest: कॉकरोच पार्टी के प्रदर्शन में शामिल होने दिल्ली जाएंगी ममता बनर्जी

Cockroach Janta Party NEET Protest: ममता बनर्जी सोमवार को दिल्ली के जंतर मंतर पहुंचेंगी|कॉकरोच पार्टी आंदोलन को समर्थन देंगी| कोलकाता में भी कई जगह प्रदर्शन जारी |
विषयसूची
NEET घोटाले पर सरकार को घेरने की तैयारी, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की डेडलाइन
Cockroach Janta Party NEET Protest: तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) सोमवार को दिल्ली जाएंगी जहां वे जंतर मंतर पर आंदोलनरत ‘ककरोच जनता पार्टी’ को समर्थन देंगी। हालांकि वे खुद धरने पर बैठेंगी या नहीं यह अभी स्पष्ट नहीं है। नीट पेपर लीक और शिक्षा क्षेत्र में कथित भ्रष्टाचार को लेकर बीते बीस दिनों से दिल्ली के जंतर मंतर पर बिना किसी राजनीतिक जुड़ाव वाली ‘ककरोच जनता पार्टी’ के छात्र-युवा धरना दे रहे हैं। इस आंदोलन की राह शिक्षाविद और सामाजिक कार्यकर्ता लद्दाख के सोनम वांगचुक ने पहले ही दिखाई थी।
कॉकरोच पार्टी के प्रतिनिधियों ने केंद्रीय मंत्री से मुलाकात की
शुक्रवार को ‘ककरोच’ प्रतिनिधियों ने केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा से मुलाकात कर अपनी मांगें सौंपीं। उन्होंने नीट घोटाले को लेकर शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के लिए समय सीमा भी तय की है। वही दूसरी और 26 दिनों के अनशन के बाद बृहस्पतिवार देर रात गुरुग्राम के अस्पताल में केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह ने सोनम वांगचुक को सूप पिलाकर उनका अनशन तुड़वाया। सरकार की कुछ शर्तों के बदले सोनम ने अनशन खत्म किया।
रिपोर्ट: शिंकी सिंह, कोलकाता

