दुनिया की दो बड़ी अर्थव्यवस्थाओं भारत और अमेरिका के बीच व्यापार समझौते को लेकर एक नई उम्मीद जगी है। स्विट्जरलैंड के दावोस में चल रहे विश्व आर्थिक मंच में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की है। ट्रंप ने मोदी को अपना करीबी दोस्त बताते हुए यह भरोसा जताया कि दोनों देशों के बीच जल्द ही एक अच्छा व्यापार समझौता होगा। यह बयान ऐसे समय में आया है जब वाशिंगटन और नई दिल्ली के बीच व्यापार को लेकर बातचीत चल रही है। ट्रंप के इस बयान से दोनों देशों के रिश्तों में एक नई गर्माहट