नागपुर महानगरपालिका चुनाव 2026 में कांग्रेस ने अपने ‘मिशन 100 पार्षद’ के साथ जोरदार दावा पेश किया है। नागपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष और पश्चिम नागपुर के विधायक विकास ठाकरे ने दावा किया है कि नागपुरवासियों ने भाजपा के 19 वर्षों के शासन से तंग आकर बदलाव का संकल्प ले लिया है। प्रचार के अंतिम दिन जारी बयान में ठाकरे ने कहा कि शहर में परिवर्तन की लहर साफ दिखाई दे रही है और जनता कांग्रेस को ऐतिहासिक जीत दिलाने के लिए तैयार है। भाजपा के 19 वर्षों का असफल शासन विकास ठाकरे ने भाजपा पर जमकर हमला