World Marathi Language Day: नागपुर के तिरंगा चौक पर MNS ने धूमधाम से मनाया विश्व मराठी भाषा दिवस

विषयसूची
नागपुर | महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS), नागपुर शहर की ओर से विश्व मराठी भाषा दिवस गुरुवार को दक्षिण नागपुर स्थित तिरंगा चौक पर बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। प्रख्यात मराठी साहित्यकार कुसुमाग्रज की जयंती के अवसर पर आयोजित यह कार्यक्रम प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी उत्साहपूर्वक संपन्न हुआ।
“मैं मराठी, मेरी हस्ताक्षर मराठी” अभियान रहा खास
समारोह में ढोल-ताशों की गूंज, आतिशबाजी और मिठाई वितरण के साथ उत्सव का माहौल रहा। इस अवसर पर “मैं मराठी, मेरी हस्ताक्षर मराठी” नामक विशेष अभियान भी चलाया गया, जिसके माध्यम से मराठी भाषा के सम्मान और दैनिक जीवन में उसके अधिकाधिक उपयोग का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम में उपस्थित प्रमुख पदाधिकारी
समारोह में शहर अध्यक्ष विशाल बडगे, उपशहर अध्यक्ष शशांक गिरडे व गौरव पुरी, शहर सचिव घनश्याम निखाडे, पूर्व विभाग अध्यक्ष उमेश उतखेडे, महिला शहर अध्यक्ष स्नेहा खोब्रागड़े, शहर उपाध्यक्ष वैशाली गिरी तथा दक्षिण विभाग महिला अध्यक्ष मीना राघोर्ते विशेष रूप से उपस्थित रहे।
इसके अलावा निमेश पाटनकर, सौरभ पोचमपाळीवार, शुभम तिलगुले, अजय मारोडे, अक्षय बिजवे, रोशन डायगव्हाणे, भरत येणुरकर, अतुल जाधव, मोहन महल्ले, शुभम श्रीवास्तव, मंगेश भंडार्गे, पंकज खिच्ची, मोहन राघोर्ते, जयेश कावळे, गौरव कामडी, रोहित धनवटे, आशिष शहाडे, गणेश शेट्टी, नितीन खाणोरकर, गौरव नाईक, प्रतीक, महेश हुकरे सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
मराठी भाषा के प्रचार-प्रसार को लेकर MNS नागपुर का यह वार्षिक आयोजन स्थानीय स्तर पर भाषाई जागरूकता की दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जाता है।
रिपोर्ट: घनश्याम निखाडे (शहर सचिव, MNS), नागपुर

