नागपुर | महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS), नागपुर शहर की ओर से विश्व मराठी भाषा दिवस गुरुवार को दक्षिण नागपुर स्थित तिरंगा चौक पर बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। प्रख्यात मराठी साहित्यकार कुसुमाग्रज की जयंती के अवसर पर आयोजित यह कार्यक्रम प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी उत्साहपूर्वक संपन्न हुआ। “मैं मराठी, मेरी हस्ताक्षर मराठी” अभियान रहा खास समारोह में ढोल-ताशों की गूंज, आतिशबाजी और मिठाई वितरण के साथ उत्सव का माहौल रहा। इस अवसर पर “मैं मराठी, मेरी हस्ताक्षर मराठी” नामक विशेष अभियान भी चलाया गया, जिसके माध्यम से मराठी भाषा के सम्मान और दैनिक जीवन में उसके अधिकाधिक