Rashtra Bharat Logo

पश्चिम बंगाल के पूर्व बर्धमान जिले में नदी पार करते समय नाव पलटी, स्कूल के छात्र और कई लोग बाल-बाल बचे

पश्चिम बंगाल के पूर्व बर्धमान जिले में नदी पार करते समय नाव पलटी, स्कूल के छात्र और कई लोग बाल-बाल बचे
Dadpur boat capsized school students safe: पश्चिम बंगाल के पूर्व बर्धमान जिले में नदी पार करते समय नाव पलटी, स्कूल के छात्र और कई लोग बाल-बाल बचे (Photo: RB / Ekbal)

Dadpur boat capsized school students safe: पश्चिम बंगाल के पूर्व बर्धमान जिले के दादपुर इलाके में शुक्रवार सुबह नदी पार करते समय एक नाव पलट गई। नाव में स्कूल के छात्र और स्थानीय लोग सवार थे। किनारा पास होने के कारण सभी लोग सुरक्षित बाहर निकल आए। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने प्रशासन से नदी पर स्थायी पुल बनाने की मांग की ताकि भविष्य में ऐसे हादसों से बचा जा सके।

Updated:
·by
Asfi Shadab
Asfi Shadab
Share:

विषयसूची

नदी पार करते समय नाव पलटी, बड़ा हादसा टला

Dadpur boat capsized school students safe: पूर्व बर्धमान जिले के नादनघाट थाना क्षेत्र स्थित दादपुर इलाके में शुक्रवार सुबह एक नाव पलटने की घटना सामने आई। हादसे में कुछ स्कूली छात्र और स्थानीय निवासी बाल-बाल बच गए।

दादपुर और कुतिरडांगा के बीच बहने वाली खड़ी नदी में यह हादसा हुआ। बरसात के मौसम में नदी का जलस्तर काफी बढ़ गया है और पानी के ऊपर लगातार जलकुंभी (पाना) बह रही है। नाव किनारे पहुंचने से महज कुछ सेकंड पहले जलकुंभी में फंस गई और अचानक पलट गई।

नाव किनारे के करीब होने के कारण यात्री और छात्र छलांग लगाकर सुरक्षित बाहर निकल आए। नाव डूब गई, लेकिन कोई बड़ी दुर्घटना नहीं हुई।

Dadpur boat capsized school students safe: पश्चिम बंगाल के पूर्व बर्धमान जिले में नदी पार करते समय नाव पलटी, स्कूल के छात्र और कई लोग बाल-बाल बचे
Dadpur boat capsized school students safe: पश्चिम बंगाल के पूर्व बर्धमान जिले में नदी पार करते समय नाव पलटी, स्कूल के छात्र और कई लोग बाल-बाल बचे (Photo: RB / Ekbal)
Dadpur boat capsized school students safe: पश्चिम बंगाल के पूर्व बर्धमान जिले में नदी पार करते समय नाव पलटी, स्कूल के छात्र और कई लोग बाल-बाल बचे
Dadpur boat capsized school students safe: पश्चिम बंगाल के पूर्व बर्धमान जिले में नदी पार करते समय नाव पलटी, स्कूल के छात्र और कई लोग बाल-बाल बचे (Photo: RB / Ekbal)
Dadpur boat capsized school students safe: पश्चिम बंगाल के पूर्व बर्धमान जिले में नदी पार करते समय नाव पलटी, स्कूल के छात्र और कई लोग बाल-बाल बचे
Dadpur boat capsized school students safe: पश्चिम बंगाल के पूर्व बर्धमान जिले में नदी पार करते समय नाव पलटी, स्कूल के छात्र और कई लोग बाल-बाल बचे (Photo: RB / Ekbal)

स्थानीय लोगों ने स्थायी पुल बनाने की मांग की

स्थानीय निवासियों ने प्रशासन से इस इलाके में आवागमन के लिए जल्द पुल बनाने की मांग की है, ताकि इस तरह की समस्या से स्थायी राहत मिल सके।

गौरतलब है कि इस स्थान पर लोग छोटी नाव और दोनों किनारों पर बंधी रस्सी की मदद से आवागमन करते हैं। बरसात के मौसम में एक अस्थायी बांस का पुल भी बनाया जाता है, लेकिन तेज जलधारा में वह भी अक्सर टूट जाता है। इस वर्ष अब तक वह पुल नहीं बन पाया है, जिसके चलते शुक्रवार को भी रस्सी खींचकर ही पारापार हो रहा था  और उसी दौरान यह हादसा हुआ।

प्रशासन की ओर से अब तक इस मांग पर कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है; स्थानीय लोग जल्द पुल निर्माण की उम्मीद कर रहे हैं।

Dadpur boat capsized school students safe: पश्चिम बंगाल के पूर्व बर्धमान जिले में नदी पार करते समय नाव पलटी, स्कूल के छात्र और कई लोग बाल-बाल बचे
Dadpur boat capsized school students safe: पश्चिम बंगाल के पूर्व बर्धमान जिले में नदी पार करते समय नाव पलटी, स्कूल के छात्र और कई लोग बाल-बाल बचे (Photo: RB / Ekbal)
Dadpur boat capsized school students safe: पश्चिम बंगाल के पूर्व बर्धमान जिले में नदी पार करते समय नाव पलटी, स्कूल के छात्र और कई लोग बाल-बाल बचे
Dadpur boat capsized school students safe: पश्चिम बंगाल के पूर्व बर्धमान जिले में नदी पार करते समय नाव पलटी, स्कूल के छात्र और कई लोग बाल-बाल बचे (Photo: RB / Ekbal)

रिपोर्ट: एकबाल, पश्चिम बंगाल

Rashtra Bharat
Rashtra Bharat पर पढ़ें ताज़ा खेल, राजनीति, विश्व, मनोरंजन, धर्म और बिज़नेस की अपडेटेड हिंदी खबरें।

Asfi Shadab

Asfi Shadab

असफ़ी शादाब राष्ट्र भारत में कंटेंट एडिटर और न्यूज़ राइटर हैं। वे क्राइम, राजनीति, सरकारी योजनाओं, खेल, राष्ट्रीय एवं क्षेत्रीय घटनाओं से संबंधित समाचारों का संपादन, तथ्य सत्यापन और प्रकाशन कार्य संभालते हैं। उनकी जिम्मेदारी विभिन्न राज्यों से प्राप्त समाचारों को आधिकारिक स्रोतों, उपलब्ध दस्तावेजों और विश्वसनीय जानकारी के आधार पर व्यवस्थित एवं स्पष्ट रूप में पाठकों तक पहुंचाना है। राष्ट्र भारत में वे महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, बिहार और अन्य राज्यों से प्राप्त समाचारों का संपादन करते हैं तथा उन्हें सरल, सटीक और पाठक-केंद्रित भाषा में प्रस्तुत करने का कार्य करते हैं। वे यह सुनिश्चित करते हैं कि प्रकाशित सामग्री संपादकीय मानकों, तथ्यात्मक शुद्धता और विश्वसनीय स्रोतों के अनुरूप हो। मुख्य कार्यक्षेत्र (Core Responsibilities): क्राइम, राजनीति, सरकारी योजनाओं और समसामयिक समाचारों का संपादन। विभिन्न संवाददाताओं और विश्वसनीय समाचार स्रोतों से प्राप्त सामग्री का तथ्य सत्यापन। आधिकारिक प्रेस विज्ञप्तियों, सरकारी दस्तावेजों एवं विश्वसनीय स्रोतों के आधार पर समाचारों का संपादन। स्पष्ट, संतुलित और पाठक-अनुकूल भाषा में समाचार प्रस्तुत करना। राष्ट्र भारत की संपादकीय नीतियों और पत्रकारिता मानकों के अनुरूप सामग्री प्रकाशित करना। संपादकीय दृष्टिकोण (Editorial Approach): असफ़ी शादाब का उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, संतुलित और स्पष्ट समाचार पहुंचाना है। वे प्रकाशित होने वाली प्रत्येक सामग्री की भाषा, संदर्भ और उपलब्ध स्रोतों की समीक्षा करते हैं ताकि समाचार संपादकीय गुणवत्ता और विश्वसनीयता के मानकों पर खरा उतर सके।