साइबर अपराध के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। आजकल ठग नए-नए तरीके अपनाकर लोगों को अपना शिकार बना रहे हैं। इन दिनों डिजिटल अरेस्ट के नाम पर होने वाली धोखाधड़ी तेजी से बढ़ी है। एक ताजा मामले में सामने आया है कि दुबई में बैठा एक मास्टरमाइंड भारत में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बड़े पैमाने पर साइबर फ्राड को अंजाम दे रहा है। इस धोखाधड़ी में अब तक 5 राज्यों के अलग-अलग बैंक खातों में करीब 96.60 लाख रुपये ट्रांसफर किए गए हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए अब इसे मुंबई साइबर सेल को हस्तांतरित कर दिया