नागपुर। 69वें धम्मचक्र प्रवर्तन दिवस के अवसर पर दीक्षाभूमि नागपुर में आने वाले श्रद्धालुओं को सामाजिक न्याय विभाग की योजनाओं की जानकारी देने हेतु डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर सामाजिक न्याय भवन परिसर में विभिन्न जानकारी स्टॉल लगाए गए। इन स्टॉलों का उद्घाटन सामाजिक न्याय व विशेष सहायता मंत्री संजय शिरसाट और सांसद श्यामकुमार बर्वे ने किया। समता रैली और नागार्जुन संग्रहालय का शुभारंभ इस अवसर पर बार्टी नागपुर द्वारा आयोजित समता रैली का आयोजन किया गया। साथ ही भवन में स्थापित नागार्जुन संग्रहालय का भी उद्घाटन किया गया। ये कार्यक्रम सामाजिक जागरूकता और सांस्कृतिक संरक्षण का संदेश देते हैं। पुस्तकों और