नागपुर की एक छोटी छात्रा ने अपनी प्रतिभा से सभी को चौंका दिया है। स्टेशन रोड स्थित सेंट जोसेफ कॉन्वेंट स्कूल में सातवीं कक्षा में पढ़ने वाली तेजस्वी शैलश भोयर ने अपनी कल्पनाशक्ति और कला के प्रति लगन से एक ऐसी पेंटिंग तैयार की है जिसे देखकर नागपुर के पुलिस आयुक्त डॉ. रविंद्रकुमार सिंगल भी अभिभूत हो गए। इस कलाकृति की खास बात यह है कि तेजस्वी ने यह पेंटिंग बिना किसी औपचारिक प्रशिक्षण के तैयार की है। कला केवल रंगों का खेल नहीं कला केवल कागज पर रंग भरना या रेखाएं खींचना नहीं होती। असली कला वह होती है