Rashtra Bharat Logo

West Bengal Election: होली पर भी कोलकाता में केंद्रीय बाहिनी का रूट मार्च, तालतला थाना क्षेत्र में जवानों ने संभाला मोर्चा

West Bengal Election: होली पर भी कोलकाता में केंद्रीय बाहिनी का रूट मार्च, तालतला थाना क्षेत्र में जवानों ने संभाला मोर्चा
Central Forces Route March Kolkata West Bengal Election: होली के दिन मध्य कोलकाता में केंद्रीय बल का मार्च (Image:AI)

Central Forces Route March Kolkata West Bengal Election: होली के दिन मध्य कोलकाता के तालतला थाना क्षेत्र में केंद्रीय बल ने पुलिस के साथ रूट मार्च किया। चुनाव की घोषणा से पहले राज्य में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। पहले चरण में 240 कंपनियां पहुंच चुकी हैं और दूसरे चरण में भी 240 कंपनियां आने वाली हैं। स्कूल और विश्वविद्यालय के पास भी मार्च किया गया।

Updated:
·by
Asfi Shadab
Asfi Shadab
Share:

विषयसूची

चुनाव से पहले सुरक्षा की कड़ी तैयारी

Central Forces Route March Kolkata West Bengal Election: कोलकाता। पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच होली के दिन भी केंद्रीय बाहिनी के जवानों ने मध्य कोलकाता में रूट मार्च किया। बुधवार सुबह से तालतला थाना क्षेत्र में स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर केंद्रीय बाहिनी ने गश्त शुरू की। जवानों ने इलाके के आम नागरिकों से भी बातचीत की। क्षेत्र की पहचान कराने के लिए तालतला थाना के पुलिस अधिकारी भी साथ मौजूद रहे।

रूट मार्च के दौरान रानी रासमणि हाई स्कूल – जो तालतला थाने से सटे एक मतदान केंद्र के रूप में चिह्नित है – वहां भी केंद्रीय बाहिनी की गश्त हुई। इसके साथ ही अलिया विश्वविद्यालय के सामने भी जवानों ने रूट मार्च किया।

पहले चरण में 240 कंपनियां पहुंचीं

उल्लेखनीय है कि राज्य में विधानसभा चुनाव का कार्यक्रम अभी आधिकारिक रूप से घोषित नहीं हुआ है, लेकिन किसी भी दिन तारीखों का ऐलान हो सकता है। इसी पृष्ठभूमि में 1 मार्च (रविवार) को पहले चरण में 240 कंपनी केंद्रीय बाहिनी बंगाल पहुंची और रूट मार्च की शुरुआत हुई। अब 10 मार्च से पहले दूसरे चरण में 240 और कंपनियां राज्य में आने वाली हैं। चुनाव आयोग ने इस चरण में राज्य के विभिन्न जिलों में बाहिनी की तैनाती का खाका भी तैयार कर लिया है।

चुनाव की घोषणा होते ही केंद्रीय बाहिनी की तैनाती और व्यापक होने की संभावना है।


रिपोर्ट: एकबाल, पश्चिम बंगाल

Rashtra Bharat
Rashtra Bharat पर पढ़ें ताज़ा खेल, राजनीति, विश्व, मनोरंजन, धर्म और बिज़नेस की अपडेटेड हिंदी खबरें।
Asfi Shadab

Asfi Shadab

असफ़ी शादाब वरिष्ठ पत्रकार और संवाददाता हैं, जो राष्ट्र भारत में महाराष्ट्र और कोलकाता से क्राइम, राजनीति, खेल और सरकारी नीतियों से जुड़े विषयों की ग्राउंड रिपोर्टिंग करते हैं। उन्हें जमीनी पत्रकारिता, प्रशासनिक मामलों और समसामयिक घटनाक्रमों की गहरी समझ है। उनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक, शोध आधारित और आधिकारिक स्रोतों पर आधारित होती है, जिससे पाठकों को विश्वसनीय और स्पष्ट जानकारी प्राप्त होती है। अनुभव : पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्य करते हुए उन्होंने महाराष्ट्र और पश्चिम बंगाल के विभिन्न क्षेत्रों से ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है। प्रशासनिक कार्यवाहियों, सरकारी नीतियों, राजनीतिक घटनाक्रम और अपराध से जुड़े मामलों की फील्ड कवरेज उनकी प्रमुख पहचान रही है। वर्तमान भूमिका : राष्ट्र भारत में वरिष्ठ संवाददाता के रूप में वे क्राइम, राजनीति, खेल और सरकारी नीतियों से संबंधित खबरों की रिपोर्टिंग करते हैं। वे जमीनी सच्चाई को सरल और आम पाठक की भाषा में प्रस्तुत करने को प्राथमिकता देते हैं। भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस महाराष्ट्र और कोलकाता रहा है, जहां वे स्थानीय प्रशासन, राजनीतिक गतिविधियों, अपराध और खेल जगत से जुड़े विषयों को करीब से कवर करते हैं। उनकी क्षेत्रीय समझ और फील्ड अनुभव उनकी रिपोर्टिंग को अधिक प्रामाणिक बनाते हैं। मुख्य विशेषज्ञता (Core Expertise) : • क्राइम रिपोर्टिंग : अपराध, पुलिस जांच, प्रशासनिक कार्रवाई और कानून व्यवस्था से जुड़े मामलों की तथ्यपरक कवरेज। • राजनीति और शासन : सरकारी नीतियों, प्रशासनिक फैसलों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर विश्लेषणात्मक रिपोर्टिंग। • खेल पत्रकारिता : खेल जगत की प्रमुख घटनाओं, खिलाड़ियों और प्रतियोगिताओं से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग। • ग्राउंड रिपोर्टिंग : फील्ड विजिट, स्थानीय स्रोतों और आधिकारिक जानकारी के आधार पर जमीनी सच्चाई सामने लाना। • जनहित पत्रकारिता : आम लोगों से जुड़े मुद्दों और प्रशासनिक प्रभावों को सरल एवं स्पष्ट भाषा में प्रस्तुत करना। विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तथ्यों की सटीकता, आधिकारिक स्रोतों पर आधारित रिपोर्टिंग और जमीनी अनुभव ने असफ़ी शादाब को एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है। क्राइम, राजनीति और प्रशासनिक विषयों पर उनकी निरंतर फील्ड रिपोर्टिंग पाठकों के बीच उनकी विश्वसनीयता को मजबूत बनाती है।