Rashtra Bharat Logo

Gold Price Today: सप्ताह की शुरुआत में महंगा हुआ सोना, जानिए आज का ताजा भाव

Gold Price Today: सप्ताह की शुरुआत में महंगा हुआ सोना, जानिए आज का ताजा भाव
Gold Price Today: सप्ताह की शुरुआत में महंगा हुआ सोना, जानिए आज का ताजा भाव

सोना खरीदने की योजना बना रहे लोगों के लिए जरूरी खबर है। नए सप्ताह की शुरुआत के साथ ही सोने की कीमतों में फिर तेजी देखने को मिल रही है। सोमवार को बढ़ोतरी के बाद मंगलवार को भी भाव चढ़े हैं। ऐसे में खरीदारी से पहले अपने शहर के ताजा रेट जरूर जान लें।

Updated:
·by
Dipali Kumari
Dipali Kumari
Share:

विषयसूची

Gold Price Today: सप्ताह के शुरुआत में ही सोने के भाव में उछाल देखने को मिल रहा है. कल सोमवार को बाजार खुलते ही सोने की कीमत में बढ़ोतरी दर्ज हुई. वहीं आज मंगलवार को भी कीमत में तेजी देखने को मिल रही है. लगातार सोने के भाव में हुई बढ़ोतरी से बाजार में भी हलचल मची हुई है. जानिए इस तेजी के बाद आपके शहर में सोने के ताजा भाव.

सोने का ताजा भाव

ताजा आंकड़ों के अनुसार आज 23 जून को भारत में 24 कैरेट सोने की कीमत ₹14,667 रुपये प्रति ग्राम है. वहीं 22 कैरेट सोने का भाव ₹13,446 और 18 कैरेट सोने का भाव ₹11,004 प्रति ग्राम है. उल्लेखनीय है कि यह शुरुआती कीमत है, जिसमें फिलहाल 1 रुपये की मामूली बढ़ोतरी देखने को मिल रही है, लेकिन दिनभर में यह आंकड़े कभी भी बदल सकते हैं.

पिछले दिनों की कीमत

पिछले दिनों की कीमत पर एक नजर डालें तो बीते सप्ताह सोने के भाव में बड़ी गिरावट देखने को मिली. 24 कैरेट सोने के भाव में 300 रुपये और 22 कैरेट सोने के भाव में 275 रुपये प्रति ग्राम की गिरावट दर्ज हुई थी. वहीं इस सप्ताह की शुरुआत बढ़ोतरी के साथ हुई है. कल सोमवार को 24 कैरेट सोने के भाव में 43 रुपये और 22 कैरेट सोने के भाव में 40 रुपये प्रति ग्राम की बढ़ोतरी दर्ज हुई.

विभिन्न शहरों में सोने की कीमत

विभिन्न शहरों में सोने की कीमत देखें तो आज 23 जून को राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत ₹14,667 प्रति ग्राम है. वहीं 22 कैरेट सोने का भाव ₹13,446 और 18 कैरेट सोने का भाव ₹11,004 प्रति ग्राम है. जयपुर और लखनऊ में भी आज यही भाव है. वहीं मुंबई, पटना और कोलकाता में दिल्ली के मुकाबले सोने के भाव कम हैं. उल्लेखनीय है कि विभिन्न शहरों में टैक्स और अन्य शुल्कों के कारण कीमत में अंतर देखने को मिलता है.

शहर24 कैरेट (प्रति ग्राम)22 कैरेट (प्रति ग्राम)18 कैरेट (प्रति ग्राम)
लखनऊ₹14,667₹13,446₹11,004
जयपुर₹14,667₹13,446₹11,004
दिल्ली₹14,667₹13,446₹11,004
पटना₹14,657₹13,436₹10,994
मुंबई₹14,652₹13,431₹10,989
अहमदाबाद₹14,657₹13,436₹10,994
पुणे₹14,652₹13,431₹10,989
कोलकाता₹14,652₹13,431₹10,989
मेरठ₹14,667₹13,446₹11,004
लुधियाना₹14,667₹13,446₹11,004

डिस्क्लेमर: राष्ट्र भारत पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को राष्ट्र भारत की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

Rashtra Bharat
Rashtra Bharat पर पढ़ें ताज़ा खेल, राजनीति, विश्व, मनोरंजन, धर्म और बिज़नेस की अपडेटेड हिंदी खबरें।
Dipali Kumari

Dipali Kumari

दीपाली कुमारी सक्रिय पत्रकार और हिंदी कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में तीन वर्षों का अनुभव है। उन्होंने रांची के गोस्सनर कॉलेज से स्नातक की शिक्षा प्राप्त की है। सामाजिक सरोकारों, जन-जागरूकता और जमीनी मुद्दों पर तथ्यपरक एवं संवेदनशील लेखन उनकी प्रमुख पहचान है। आम लोगों की आवाज़ को मुख्यधारा तक पहुँचाना और समाज से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों को प्रभावशाली तरीके से प्रस्तुत करना उनकी पत्रकारिता का मुख्य उद्देश्य है। अनुभव : पिछले तीन वर्षों से वे सक्रिय पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट लेखन से जुड़ी हुई हैं। इस दौरान उन्होंने सामाजिक मुद्दों, जनहित विषयों और स्थानीय समस्याओं पर लगातार लेखन किया है। उनकी रिपोर्टिंग और लेखन शैली जमीनी समझ, स्पष्ट प्रस्तुति और पाठक-केंद्रित दृष्टिकोण को दर्शाती है। वर्तमान फोकस : वे समाज, शिक्षा, महिला सशक्तिकरण, जन-जागरूकता और सामाजिक बदलाव से जुड़े विषयों पर लेखन करती हैं। उनकी प्राथमिकता ऐसी खबरें और लेख तैयार करना है, जो आम लोगों से सीधे जुड़ाव बनाएं और सकारात्मक सामाजिक प्रभाव उत्पन्न करें। मुख्य विशेषज्ञता (Core Expertise) : • सामाजिक मुद्दों पर लेखन : जनहित, सामाजिक बदलाव और आम लोगों से जुड़े विषयों पर संवेदनशील और प्रभावशाली रिपोर्टिंग। • जमीनी रिपोर्टिंग : स्थानीय समस्याओं और वास्तविक परिस्थितियों को सरल एवं स्पष्ट भाषा में प्रस्तुत करना। • जन-जागरूकता आधारित कंटेंट : शिक्षा, महिला सशक्तिकरण और सामाजिक जागरूकता से जुड़े विषयों पर जानकारीपूर्ण लेखन। • हिंदी कंटेंट निर्माण : पाठकों के लिए सहज, विश्वसनीय और प्रभावी हिंदी कंटेंट तैयार करने में विशेषज्ञता। विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : जमीनी मुद्दों की गहरी समझ, निष्पक्ष दृष्टिकोण और समाज-केंद्रित लेखन शैली ने दीपाली कुमारी को एक संवेदनशील और भरोसेमंद हिंदी पत्रकार के रूप में स्थापित किया है। जनहित से जुड़े विषयों पर उनकी निरंतर सक्रियता और तथ्यपरक लेखन उनकी विश्वसनीयता को मजबूत बनाते हैं।