महाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव में 11 सीटों के नतीजे घोषित, कई क्षेत्रों में भाजपा उम्मीदवारों ने दर्ज की जीत

Maharashtra MLC election results: महाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव की 11 सीटों के नतीजे घोषित हो गए हैं। भाजपा ने अधिकांश सीटों पर जीत दर्ज करते हुए मजबूत प्रदर्शन किया। नांदेड़, नागपुर, भंडारा-गोंदिया, जळगाव, सोलापुर और अन्य क्षेत्रों में भाजपा उम्मीदवार विजयी रहे। परभणी-हिंगोली में शिवसेना के सईद खान और नाशिक में निर्दलीय गोकुल गीते ने जीत हासिल की।
विषयसूची
भाजपा की जीत ने बदला चुनावी माहौल
Maharashtra MLC election results: महाराष्ट्र विधान परिषद एमएलसी (MLC) चुनाव 2026 के नतीजे घोषित हो गए हैं। कुल 11 सीटों पर हुए इस चुनाव में भारतीय जनता पार्टी बीजेपी (BJP) ने 9 सीटें जीतकर बड़ी बढ़त हासिल की। विपक्षी कांग्रेस, ठाकरे शिवसेना और नेएनसीपी (NCP) (शरदचंद्र पवार) को भारी नुकसान उठाना पड़ा।
सीटवार परिणाम इस प्रकार रहे:
नांदेड: बीजेपी (BJP) के अमर राजूरकर ने कांग्रेस के रामदास पाटिल को हराया।
नागपुर (उपचुनाव): बीजेपी (BJP) के डॉ. राजीव पोतदार ने कांग्रेस के अतुल लोंढे को पराजित किया।
भंडारा-गोंदिया: बीजेपी (BJP) के अविनाश ब्राह्मणकर ने कांग्रेस समर्थित नरेश ईश्वरकर को हराया।
छत्रपति संभाजीनगर-जालना: बीजेपी (BJP) के सुहास शिरसाट ने ठाकरे शिवसेना के गणेश लोखंडे को पराजित किया।
परभणी-हिंगोली: शिवसेना के सईद खान विजयी रहे। ठाकरे शिवसेना के डॉ. विवेक नावंदर और निर्दलीय सुशील देशमुख दोनों पराजित हुए।
सभी 11 सीटों के नतीजों पर राजनीतिक दलों की नजर
जळगाव: बीजेपी (BJP) के नंदकिशोर महाजन ने ठाकरे शिवसेना के शरद तायडे को हराया।
सांगली-सातारा: बीजेपी (BJP) के धैर्यशील कदम नेएनसीपी (NCP) (शरदचंद्र पवार) के अभयसिंह जगताप को पराजित किया।
नाशिक: निर्दलीय प्रत्याशी गोकुल गीते ने शिवसेना के नरेंद्र दराडे को हराकर जीत दर्ज की।
सोलापुर: बीजेपी (BJP) के राजेंद्र राउत ने नेएनसीपी (NCP) (शरदचंद्र पवार) के वसंतराव देशमुख को पराजित किया।
धाराशिव-लातूर-बीड: बीजेपी (BJP) के बसवराज पाटिल ने कांग्रेस के महेश देशमुख को हराया।
अमरावती: बीजेपी (BJP) के प्रवीण पोटे विजयी घोषित किए गए।

