Rashtra Bharat Logo

Petrol-Diesel Price Today: पेट्रोल-डीजल को लेकर बड़ी अपडेट! जानें आपके शहर में सस्ता हुआ या नहीं ईंधन

Petrol-Diesel Price Today: पेट्रोल-डीजल को लेकर बड़ी अपडेट! जानें आपके शहर में सस्ता हुआ या नहीं ईंधन
Petrol-Diesel Price Today: पेट्रोल-डीजल को लेकर बड़ी अपडेट! जानें आपके शहर में सस्ता हुआ या नहीं ईंधन

कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट के बावजूद देश में पेट्रोल और डीजल के दाम स्थिर बने हुए हैं। तेल कंपनियों ने मंगलवार को भी कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया। ऐसे में वाहन चालकों के लिए यह जानना जरूरी है कि आपके शहर में आज पेट्रोल और डीजल किस भाव पर मिल रहा है।

Updated:
·by
Dipali Kumari
Dipali Kumari
Share:

विषयसूची

Petrol-Diesel Price Today: अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट देखने को मिली है। ब्रेंट क्रूड ऑयल तीन फीसदी से अधिक टूटकर 78 डॉलर प्रति बैरल के नीचे पहुंच गया है। हालांकि, इसका असर अभी घरेलू बाजार में पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर नहीं दिखा है। सरकारी तेल कंपनियों ने आज 23 जून 2026 को भी ईंधन के दाम में कोई बदलाव नहीं किया है। देशभर में पेट्रोल और डीजल की कीमतें फिलहाल स्थिर बनी हुई हैं।

मई महीने में चार बार बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम

मालूम हो कि पिछले महीने पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव समाप्त होने के बाद तेल कंपनियों ने मई में चार बार पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ाए थे। 15 मई को पेट्रोल 3 रुपये और डीजल 3.29 रुपये प्रति लीटर महंगा किया गया था। इसके बाद 19 और 23 मई को भी कीमतों में बढ़ोतरी की गई। वहीं 25 मई को पेट्रोल 2.61 रुपये और डीजल 2.71 रुपये प्रति लीटर महंगा हुआ था। तब से अब तक कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल का ताजा भाव

तेल कंपनियों के अनुसार राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 102.12 रुपये और डीजल 95.20 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। वहीं मुंबई, कोलकाता, चेन्नई समेत अन्य प्रमुख शहरों में भी दाम स्थिर बने हुए हैं। विभिन्न राज्यों में लगने वाले टैक्स और वैट के कारण कीमतों में अंतर देखने को मिलता है।

शहरपेट्रोल (रुपये/लीटर)डीजल (रुपये/लीटर)
दिल्ली102.1295.20
कोलकाता113.5199.82
मुंबई111.2197.83
चेन्नई107.7799.55
नोएडा102.1297.56
चंडीगढ़101.5189.47
लखनऊ101.8995.36
पटना113.3799.36
रांची105.26100.49
भोपाल114.5799.64

भारत में कब सस्ता होगा पेट्रोल-डीजल ?

इस बीच केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने संकेत दिया है कि यदि कम कीमत पर खरीदा गया कच्चा तेल भारतीय रिफाइनरियों तक पहुंचता है तो पेट्रोल और डीजल के दाम में राहत मिल सकती है। हालांकि फिलहाल तेल कंपनियां पहले से ऊंची कीमत पर खरीदे गए कच्चे तेल को प्रोसेस कर रही हैं, इसलिए अंतरराष्ट्रीय बाजार में आई नरमी का फायदा उपभोक्ताओं तक पहुंचने में कुछ समय लग सकता है।

सरकारी आंकड़ों के अनुसार ऑयल मार्केटिंग कंपनियों को अभी भी पेट्रोल और डीजल की बिक्री पर नुकसान उठाना पड़ रहा है। ऐसे में उपभोक्ताओं को फिलहाल कीमतों में कटौती के लिए थोड़ा और इंतजार करना पड़ सकता है।

Rashtra Bharat
Rashtra Bharat पर पढ़ें ताज़ा खेल, राजनीति, विश्व, मनोरंजन, धर्म और बिज़नेस की अपडेटेड हिंदी खबरें।
Dipali Kumari

Dipali Kumari

दीपाली कुमारी सक्रिय पत्रकार और हिंदी कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में तीन वर्षों का अनुभव है। उन्होंने रांची के गोस्सनर कॉलेज से स्नातक की शिक्षा प्राप्त की है। सामाजिक सरोकारों, जन-जागरूकता और जमीनी मुद्दों पर तथ्यपरक एवं संवेदनशील लेखन उनकी प्रमुख पहचान है। आम लोगों की आवाज़ को मुख्यधारा तक पहुँचाना और समाज से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों को प्रभावशाली तरीके से प्रस्तुत करना उनकी पत्रकारिता का मुख्य उद्देश्य है। अनुभव : पिछले तीन वर्षों से वे सक्रिय पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट लेखन से जुड़ी हुई हैं। इस दौरान उन्होंने सामाजिक मुद्दों, जनहित विषयों और स्थानीय समस्याओं पर लगातार लेखन किया है। उनकी रिपोर्टिंग और लेखन शैली जमीनी समझ, स्पष्ट प्रस्तुति और पाठक-केंद्रित दृष्टिकोण को दर्शाती है। वर्तमान फोकस : वे समाज, शिक्षा, महिला सशक्तिकरण, जन-जागरूकता और सामाजिक बदलाव से जुड़े विषयों पर लेखन करती हैं। उनकी प्राथमिकता ऐसी खबरें और लेख तैयार करना है, जो आम लोगों से सीधे जुड़ाव बनाएं और सकारात्मक सामाजिक प्रभाव उत्पन्न करें। मुख्य विशेषज्ञता (Core Expertise) : • सामाजिक मुद्दों पर लेखन : जनहित, सामाजिक बदलाव और आम लोगों से जुड़े विषयों पर संवेदनशील और प्रभावशाली रिपोर्टिंग। • जमीनी रिपोर्टिंग : स्थानीय समस्याओं और वास्तविक परिस्थितियों को सरल एवं स्पष्ट भाषा में प्रस्तुत करना। • जन-जागरूकता आधारित कंटेंट : शिक्षा, महिला सशक्तिकरण और सामाजिक जागरूकता से जुड़े विषयों पर जानकारीपूर्ण लेखन। • हिंदी कंटेंट निर्माण : पाठकों के लिए सहज, विश्वसनीय और प्रभावी हिंदी कंटेंट तैयार करने में विशेषज्ञता। विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : जमीनी मुद्दों की गहरी समझ, निष्पक्ष दृष्टिकोण और समाज-केंद्रित लेखन शैली ने दीपाली कुमारी को एक संवेदनशील और भरोसेमंद हिंदी पत्रकार के रूप में स्थापित किया है। जनहित से जुड़े विषयों पर उनकी निरंतर सक्रियता और तथ्यपरक लेखन उनकी विश्वसनीयता को मजबूत बनाते हैं।