जरूर पढ़ें

Bihar News: सिवान के 105 वर्षीय लोकगायक जंग बहादुर सिंह को मॉरीशस के पूर्व राष्ट्रपति ने मंच से उतरकर किया सम्मानित | Video

Jang Bahadur Singh folk singer Siwan Bihar honor News: सिवान के 105 वर्षीय लोकगायक जंग बहादुर सिंह को मॉरीशस के पूर्व राष्ट्रपति ने मंच से उतरकर किया सम्मानित
Jang Bahadur Singh folk singer Siwan Bihar honor News: सिवान के 105 वर्षीय लोकगायक जंग बहादुर सिंह को मॉरीशस के पूर्व राष्ट्रपति ने मंच से उतरकर किया सम्मानित (Photo: Aakash / RB)

Jang Bahadur Singh folk singer Siwan Bihar honor News: जीरादेई (सिवान) में डॉ. राजेंद्र प्रसाद की पुण्यतिथि पर मॉरीशस के पूर्व राष्ट्रपति पृथ्वीराजसिंह रूपन ने 105 वर्षीय लोकगायक एवं स्वतंत्रता सेनानी जंग बहादुर सिंह को 'सन ऑफ सिवान, प्राइड ऑफ बिहार' सम्मान से अलंकृत किया। सिवान के कौसड़ गांव में जन्मे जंग बहादुर सिंह ने 1942–47 के स्वतंत्रता आंदोलन में देशभक्ति गीतों से जनजागरण किया और जेल की यातनाएं भी सहीं। भोजपुरी व्यास शैली के इस महान साधक को मिला यह सम्मान भोजपुरी संस्कृति और स्वतंत्रता संग्राम की विरासत को सच्ची श्रद्धांजलि है।

Updated:

जीरादेई (सिवान): देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद की पुण्यतिथि पर उनकी जन्मभूमि जीरादेई में आयोजित समारोह में मॉरीशस के पूर्व राष्ट्रपति पृथ्वीराजसिंह रूपन ने 105 वर्षीय लोकगायक एवं स्वतंत्रता सेनानी जंग बहादुर सिंह को ‘सन ऑफ सिवान, प्राइड ऑफ बिहार’ सम्मान से अलंकृत किया।

Jang Bahadur Singh folk singer Siwan Bihar honor News: समारोह का सबसे भावुक क्षण तब आया जब पूर्व राष्ट्रपति स्वयं मंच से नीचे उतरकर वयोवृद्ध लोकगायक को सम्मानित करने पहुँचे — जो भारतीय संस्कारों के प्रति उनके सम्मान का प्रतीक बना।

Jang Bahadur Singh folk singer Siwan Bihar honor News: सिवान के 105 वर्षीय लोकगायक जंग बहादुर सिंह को मॉरीशस के पूर्व राष्ट्रपति ने मंच से उतरकर किया सम्मानित
Jang Bahadur Singh folk singer Siwan Bihar honor News: सिवान के 105 वर्षीय लोकगायक जंग बहादुर सिंह को मॉरीशस के पूर्व राष्ट्रपति ने मंच से उतरकर किया सम्मानित (Photo: RB / Aakash)

बिहारी कनेक्ट के अध्यक्ष डॉ. उदेश्वर सिंह ने कहा, “जंग बहादुर सिंह जैसी विभूति का सम्मान पूरे समाज का सम्मान है। यह केवल एक कलाकार का अभिनंदन नहीं, बल्कि भोजपुरी लोकधारा और स्वतंत्रता संग्राम की सांस्कृतिक विरासत को नमन है।”

10 दिसंबर 1920 को सिवान जिले के रघुनाथपुर प्रखंड के कौसड़ गांव में जन्मे जंग बहादुर सिंह ने 1942 से 1947 के स्वतंत्रता आंदोलन में गांव-गांव घूमकर देशभक्ति गीतों से जनजागरण किया। ब्रिटिश दमन और जेल यात्रा के बावजूद उनका जोश कभी नहीं टूटा।

भोजपुरी व्यास शैली के इस साधक की आवाज बिना माइक्रोफोन के कोसों दूर तक गूंजती थी। झरिया, धनबाद, दुर्गापुर, संबलपुर और रांची तक उन्होंने अपनी पहचान बनाई। रामायण, भैरवी और देशभक्ति गीतों में उनका योगदान अतुलनीय रहा।

Jang Bahadur Singh folk singer Siwan Bihar honor News:

आज 105 वर्ष की आयु में गुमनामी में जीवन बिता रहे इस महान कलाकार को मिला यह सम्मान, भोजपुरी संस्कृति और स्वतंत्रता चेतना के प्रति एक सच्ची श्रद्धांजलि है।

कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि, शिक्षाविद एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।


रिपोर्ट: Aakash Shrivastava, Siwan/Bihar


Rashtra Bharat
Rashtra Bharat पर पढ़ें ताज़ा खेल, राजनीति, विश्व, मनोरंजन, धर्म और बिज़नेस की अपडेटेड हिंदी खबरें।

Gangesh Kumar

Rashtra Bharat में Writer, Author और Editor। राजनीति, नीति और सामाजिक विषयों पर केंद्रित लेखन। BHU से स्नातक और शोधपूर्ण रिपोर्टिंग व विश्लेषण के लिए पहचाने जाते हैं।