Rashtra Bharat Logo

सॉल्टलेक में ईडी की छापेमारी, निर्माण कंपनी से जुड़े कारोबारी के घरों पर कार्रवाई

सॉल्टलेक में ईडी की छापेमारी, निर्माण कंपनी से जुड़े कारोबारी के घरों पर कार्रवाई
(Photo: RB / Ekbal)

कोलकाता के सॉल्टलेक में निर्माण क्षेत्र से जुड़े वित्तीय अनियमितताओं के मामले में ईडी ने कई ठिकानों पर छापेमारी शुरू की। सीके ब्लॉक में कारोबारी डीसी पाल के घरों पर केंद्रीय बलों के साथ जांच जारी है। अवैध लेनदेन और जमीन से जुड़े मामलों की जांच के बीच इस कार्रवाई को चुनाव से पहले अहम माना जा रहा है।

Updated:
·by
Gangesh Kumar
Gangesh Kumar
Share:

कोलकाता: एक निर्माणकारी संस्था से जुड़े वित्तीय अनियमितताओं के मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने सॉल्टलेक में छापेमारी अभियान शुरू किया है। इस कार्रवाई के तहत एक से अधिक ठिकानों पर तलाशी ली जा रही है।

ED raid Salt Lake construction firm case: सॉल्टलेक में ईडी की छापेमारी, निर्माण कंपनी से जुड़े कारोबारी के घरों पर कार्रवाई
(Photo: RB / Ekbal)

सूत्रों के अनुसार, सॉल्टलेक के सीके ब्लॉक स्थित कारोबारी डीसी पाल के दो घरों—CK111 और CK116—में ईडी की टीम तलाशी अभियान चला रही है। शुक्रवार सुबह केंद्रीय बलों के जवानों के साथ ईडी अधिकारियों ने यह अभियान शुरू किया।

ED raid Salt Lake construction firm case: सॉल्टलेक में ईडी की छापेमारी, निर्माण कंपनी से जुड़े कारोबारी के घरों पर कार्रवाई
(Photo: RB / Ekbal)

जांच एजेंसी के सूत्रों के मुताबिक, यह छापेमारी अवैध वित्तीय लेनदेन पर रोक लगाने और जमीन से जुड़े मामलों की जानकारी जुटाने के उद्देश्य से की जा रही है। खासतौर पर चुनाव से पहले ऐसे लेनदेन की निगरानी को लेकर यह कार्रवाई महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

ED raid Salt Lake construction firm case: सॉल्टलेक में ईडी की छापेमारी, निर्माण कंपनी से जुड़े कारोबारी के घरों पर कार्रवाई
(Photo: RB / Ekbal)

फिलहाल, ईडी की टीम दस्तावेजों की जांच और अन्य साक्ष्य जुटाने में लगी हुई है। मामले में आगे और खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।

Rashtra Bharat
Rashtra Bharat पर पढ़ें ताज़ा खेल, राजनीति, विश्व, मनोरंजन, धर्म और बिज़नेस की अपडेटेड हिंदी खबरें।