Rashtra Bharat Logo

Kolkata News: पुनर्वास के बिना हकारों को हटाने के विरोध में मध्य कोलकाता में निकली रैली

Kolkata News: पुनर्वास के बिना हकारों को हटाने के विरोध में मध्य कोलकाता में निकली रैली
Kolkata hawker eviction rehabilitation protest: पुनर्वास के बिना हकारों को हटाने के विरोध में मध्य कोलकाता में निकली रैली (Photo: RB / Ekbal)

Kolkata hawker eviction rehabilitation protest: मध्य कोलकाता में पश्चिम बंगाल आईएनटीयूसी सेवादल और मध्य कोलकाता महिला कांग्रेस ने हकारों के समर्थन में रैली निकाली। प्रदर्शनकारियों ने मांग की कि पुनर्वास की व्यवस्था किए बिना किसी भी हकार को न हटाया जाए। नेताओं ने हकारों की आजीविका की सुरक्षा पर जोर दिया और चेतावनी दी कि हितों के खिलाफ निर्णय होने पर बड़ा आंदोलन किया जाएगा।

Updated:
·by
Asfi Shadab
Asfi Shadab
Share:

विषयसूची

हकारों के पुनर्वास को लेकर उठी मजबूत मांग

Kolkata hawker eviction rehabilitation protest: कोलकाता। हॉकरों के अधिकारों की रक्षा की मांग को लेकर गुरुवार को मध्य कोलकाता में विरोध मार्च निकाला गया। पश्चिम बंगाल आईएनटीयूसी (INTUC) सेवादल और मध्य कोलकाता महिला कांग्रेस ने संयुक्त रूप से इस प्रदर्शन का आयोजन किया।

मार्च लेडी डफरिन कॉलेज के सामने से शुरू होकर बौबाजार चौराहे तक गया। प्रदर्शनकारियों ने “पुनर्वास के बिना हॉकर बेदखली नहीं” के नारे लगाते हुए राज्य प्रशासन से हॉकरों के हितों की सुरक्षा की मांग की।

Kolkata hawker eviction rehabilitation protest: पुनर्वास के बिना हकारों को हटाने के विरोध में मध्य कोलकाता में निकली रैली
Kolkata hawker eviction rehabilitation protest: पुनर्वास के बिना हकारों को हटाने के विरोध में मध्य कोलकाता में निकली रैली (Photo: RB / Ekbal)
Kolkata hawker eviction rehabilitation protest: पुनर्वास के बिना हकारों को हटाने के विरोध में मध्य कोलकाता में निकली रैली
Kolkata hawker eviction rehabilitation protest: पुनर्वास के बिना हकारों को हटाने के विरोध में मध्य कोलकाता में निकली रैली (Photo: RB / Ekbal)
Kolkata hawker eviction rehabilitation protest: पुनर्वास के बिना हकारों को हटाने के विरोध में मध्य कोलकाता में निकली रैली
Kolkata hawker eviction rehabilitation protest: पुनर्वास के बिना हकारों को हटाने के विरोध में मध्य कोलकाता में निकली रैली (Photo: RB / Ekbal)

आयोजकों का आरोप है कि शहर के कई इलाकों में हॉकर बेदखली की कार्रवाई की जा रही है, लेकिन उनके वैकल्पिक पुनर्वास की कोई स्पष्ट योजना नहीं है। इससे बड़ी संख्या में छोटे व्यापारियों और उनके परिवारों की आजीविका खतरे में पड़ रही है।

रैली में शामिल लोगों ने प्रशासन से की अपील

मार्च में पश्चिम बंगाल आईएनटीयूसी (INTUC) सेवादल के अध्यक्ष प्रमोद पांडे और दक्षिण 24 परगना जिला महिला कांग्रेस की अध्यक्ष पियाली सरकार समेत संगठन के अन्य नेता शामिल हुए। उन्होंने कहा कि हॉकर शहर की अर्थव्यवस्था का एक अहम हिस्सा हैं और उनकी आजीविका व रोजगार की सुरक्षा सुनिश्चित करना प्रशासन की जिम्मेदारी है।

आंदोलनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि हॉकरों के हितों के विरुद्ध कोई निर्णय लिया गया तो आगे और बड़े आंदोलन किए जाएंगे।

मार्च के दौरान कुछ समय के लिए क्षेत्र में यातायात प्रभावित रहा, लेकिन पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में कार्यक्रम शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ।

Kolkata hawker eviction rehabilitation protest: पुनर्वास के बिना हकारों को हटाने के विरोध में मध्य कोलकाता में निकली रैली
Kolkata hawker eviction rehabilitation protest: पुनर्वास के बिना हकारों को हटाने के विरोध में मध्य कोलकाता में निकली रैली (Photo: RB / Ekbal)
Kolkata hawker eviction rehabilitation protest: पुनर्वास के बिना हकारों को हटाने के विरोध में मध्य कोलकाता में निकली रैली
Kolkata hawker eviction rehabilitation protest: पुनर्वास के बिना हकारों को हटाने के विरोध में मध्य कोलकाता में निकली रैली (Photo: RB / Ekbal)
Kolkata hawker eviction rehabilitation protest: पुनर्वास के बिना हकारों को हटाने के विरोध में मध्य कोलकाता में निकली रैली
Kolkata hawker eviction rehabilitation protest: पुनर्वास के बिना हकारों को हटाने के विरोध में मध्य कोलकाता में निकली रैली (Photo: RB / Ekbal)

रिपोर्ट: एकबाल, पश्चिम बंगाल

Rashtra Bharat
Rashtra Bharat पर पढ़ें ताज़ा खेल, राजनीति, विश्व, मनोरंजन, धर्म और बिज़नेस की अपडेटेड हिंदी खबरें।
Asfi Shadab

Asfi Shadab

असफ़ी शादाब राष्ट्र भारत में कंटेंट एडिटर और न्यूज़ राइटर हैं। वे क्राइम, राजनीति, सरकारी योजनाओं, खेल, राष्ट्रीय एवं क्षेत्रीय घटनाओं से संबंधित समाचारों का संपादन, तथ्य सत्यापन और प्रकाशन कार्य संभालते हैं। उनकी जिम्मेदारी विभिन्न राज्यों से प्राप्त समाचारों को आधिकारिक स्रोतों, उपलब्ध दस्तावेजों और विश्वसनीय जानकारी के आधार पर व्यवस्थित एवं स्पष्ट रूप में पाठकों तक पहुंचाना है। राष्ट्र भारत में वे महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, बिहार और अन्य राज्यों से प्राप्त समाचारों का संपादन करते हैं तथा उन्हें सरल, सटीक और पाठक-केंद्रित भाषा में प्रस्तुत करने का कार्य करते हैं। वे यह सुनिश्चित करते हैं कि प्रकाशित सामग्री संपादकीय मानकों, तथ्यात्मक शुद्धता और विश्वसनीय स्रोतों के अनुरूप हो। मुख्य कार्यक्षेत्र (Core Responsibilities): क्राइम, राजनीति, सरकारी योजनाओं और समसामयिक समाचारों का संपादन। विभिन्न संवाददाताओं और विश्वसनीय समाचार स्रोतों से प्राप्त सामग्री का तथ्य सत्यापन। आधिकारिक प्रेस विज्ञप्तियों, सरकारी दस्तावेजों एवं विश्वसनीय स्रोतों के आधार पर समाचारों का संपादन। स्पष्ट, संतुलित और पाठक-अनुकूल भाषा में समाचार प्रस्तुत करना। राष्ट्र भारत की संपादकीय नीतियों और पत्रकारिता मानकों के अनुरूप सामग्री प्रकाशित करना। संपादकीय दृष्टिकोण (Editorial Approach): असफ़ी शादाब का उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, संतुलित और स्पष्ट समाचार पहुंचाना है। वे प्रकाशित होने वाली प्रत्येक सामग्री की भाषा, संदर्भ और उपलब्ध स्रोतों की समीक्षा करते हैं ताकि समाचार संपादकीय गुणवत्ता और विश्वसनीयता के मानकों पर खरा उतर सके।