West Bengal Monsoon News: दक्षिण बंगाल में भारी बारिश का अलर्ट, मछुआरों को समुद्र में न जाने की हिदायत

WB Monsoon News: आईएमडी का भारी बारिश को लेकर बड़ा अलर्ट। कोलकाता समेत 9 जिलों में मूसलाधार बारिश के आसार वहीं मछुआरों के लिए रेड अलर्ट जारी। जानिए पूरी खबर।
विषयसूची
अगले तीन दिन बंगाल में भारी बारिश की संभावना
WB Monsoon News: भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने पश्चिम बंगाल में सक्रिय मानसून के चलते राज्य के कई हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग के अनुसार दक्षिण बंगाल के जिलों में 27 जुलाई तक मूसलाधार बारिश जारी रहने की संभावना है जिसमें तटीय क्षेत्रों पर सबसे अधिक असर पड़ेगा।
तटीय क्षेत्रों और मछुआरों के लिए रेड अलर्ट
मौसम के बिगड़ते मिजाज को देखते हुए आईएमडी (IMD) ने मछुआरों के लिए विशेष चेतावनी जारी की है। 28 जुलाई तक मछुआरों को पश्चिम बंगाल के तटीय इलाकों, आसपास के समुद्री क्षेत्रों और उत्तर बंगाल की खाड़ी में न जाने की सख्त सलाह दी गई है।
मौसम विभाग ने राज्य के अलग-अलग हिस्सों के लिए जारी किया बारिश का अलर्ट
-
दक्षिणी और तटीय जिले: दक्षिण 24 परगना, पूर्व मेदिनीपुर और पश्चिम मेदिनीपुर में बहुत भारी बारिश की आशंका है। इसके अलावा कोलकाता, हावड़ा, हुगली, उत्तर 24 परगना, झारग्राम और बांकुड़ा में भी 26 जुलाई तक लगातार बारिश का अनुमान है।
-
उत्तर बंगाल के पहाड़ी जिले: राज्य के हिमालयी तराई वाले क्षेत्रों में 28 जुलाई से एक बार फिर मानसून जोर पकड़ेगा। दार्जिलिंग, अलीपुरद्वार, कालिम्पोंग और जलपाईगुड़ी में 28 जुलाई से लगातार तीन दिनों तक भारी बारिश होने के आसार हैं।
रिपोर्ट: शिंकी सिंह, कोलकता

