जरूर पढ़ें

Silver Price Today: चांदी की कीमत में जबरदस्त उछाल, लगातार दूसरे दिन महंगा हुआ सिल्वर

Silver Price Today: चांदी की कीमत में जबरदस्त उछाल, लगातार दूसरे दिन महंगा हुआ सिल्वर
Silver Price Today: चांदी की कीमत में जबरदस्त उछाल, लगातार दूसरे दिन महंगा हुआ सिल्वर

लगातार दूसरे दिन चांदी की कीमत में तेज उछाल देखने को मिला है, जिससे बाजार में हलचल बढ़ गई है। हालिया गिरावट के बाद चांदी ने फिर रफ्तार पकड़ी है। कीमत में आई तेजी से निवेशकों और खरीददारों की दिलचस्पी बढ़ी है, जबकि प्रमुख शहरों में भी भाव में बढ़ोतरी का असर देखा जा रहा है।

Updated:

Silver Price Today: चांदी की कीमत में आज एक बार फिर जबरदस्त उछाल देखने को मिला है. लगातार दूसरे दिन हुई इस बढ़ोतरी के बाद चांदी की कीमत एक बार फिर 3 लाख के बेहद करीब पहुंच गयी है. ताजा आंकड़ों के अनुसार आज 11 मार्च को भारत में चांदी की कीमत 2,901 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गयी है. वहीं 1 किलो चांदी की कीमत 2,90,100 रुपये हो गयी है. चांदी की कीमत में आयी इस तेजी ने एक बार फिर निवेशकों और आम खरीददारों की धड़कन बढ़ा दी है.

10,000 रुपये की बड़ी बढ़ोतरी

मालूम हो कल 10 मार्च को चांदी की कीमत में जबरदस्त उछाल देखने को मिला था. एक दिन पहले 9 मार्च को 5000 रुपये की गिरावट के बाद कल 10 मार्च को अचानक चांदी ने रफ्तार पकड़ी और कीमत में 10,000 रुपये की बड़ी बढ़ोतरी दर्ज की गयी. इस बढ़ोतरी के बाद चांदी की कीमत 2,90,000 रुपये प्रति किलो थी. वहीं आज फिर चांदी की कीमत में 100 रुपये की मामूली बढ़ोतरी दर्ज हुई है, जिसके बाद आज चांदी का ताजा भाव 2,90,100 रुपये प्रति किलो है.

विभिन्न शहरों में चांदी के भाव

विभिन्न शहरों में चांदी के भाव की बात करें तो आज 11 मार्च को राजधानी दिल्ली में चांदी की कीमत 2,901 रुपये प्रति 10 ग्राम है. वहीं मुंबई, पटना, कोलकाता समेत कई अन्य मुख्य शहरों में भी आज चांदी की कीमत 2,901 रुपये प्रति 10 ग्राम ही है. हालांकि कुछ अन्य शहरों में कीमत में अंतर देखने को भी मिल सकता है.

डिस्क्लेमर: राष्ट्र भारत पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को राष्ट्र भारत की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

Rashtra Bharat
Rashtra Bharat पर पढ़ें ताज़ा खेल, राजनीति, विश्व, मनोरंजन, धर्म और बिज़नेस की अपडेटेड हिंदी खबरें।

Dipali Kumari

दीपाली कुमारी पिछले तीन वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में कार्यरत हैं। उन्होंने रांची के गोस्सनर कॉलेज से स्नातक की शिक्षा प्राप्त की है। सामाजिक सरोकारों, जन-जागरूकता और जमीनी मुद्दों पर लिखने में उनकी विशेष रुचि है। आम लोगों की आवाज़ को मुख्यधारा तक पहुँचाना और समाज से जुड़े महत्वपूर्ण प्रश्नों को धारदार लेखन के माध्यम से सामने लाना उनका प्रमुख लक्ष्य है।