जरूर पढ़ें

Petrol-Diesel Price Today: कहीं सस्ता तो कहीं महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल, जानिए अपने शहर का ताजा भाव

Petrol-Diesel Price Today: कहीं सस्ता तो कहीं महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल
Petrol-Diesel Price Today: कहीं सस्ता तो कहीं महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल

आज देश के अलग-अलग शहरों में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में हल्का अंतर देखने को मिला है। कहीं मामूली बढ़ोतरी हुई है तो कहीं थोड़ी गिरावट दर्ज की गई है। दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई समेत कई शहरों में आज ईंधन की नई कीमतें जारी हो चुकी हैं। जानिए आपके शहर में पेट्रोल-डीजल का ताजा भाव।

Updated:

Petrol-Diesel Price Today: मिडिल ईस्ट देशों के बीच चल रहे तनाव का असर भारत में भी दिखा रहा है. भारत में इस वक्त पेट्रोल-डीजल और एलपीजी गैस चर्चा का बड़ा मुद्दा बना हुआ है. सोशल मीडिया पर लगातार पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने की चर्चाएं हो रही है, जिससे आम नागरिक काफी चिंतित है. हालांकि देश में पिछले काफी समय से पेट्रोल-डीजल की कीमत में कोई बड़ा बदलाव देखने को नहीं मिला है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें लगातार ऊपर जा रही हैं और यह 68 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच चुकी हैं। इसके बावजूद आज 12 मार्च 2026, गुरुवार को सरकारी तेल कंपनियों ने ईंधन की कीमतों में कोई बड़ा फेरबदल नहीं किया है।

विभिन्न शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम

इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम जैसी सरकारी तेल विपणन कंपनियां रोजाना पेट्रोल और डीजल के दाम की समीक्षा करती हैं। हालांकि आज भी इन कंपनियों की ओर से कीमतों में कोई बड़ा बदलाव नहीं किया गया है। लेकिन अलग-अलग राज्यों में लगने वाले टैक्स और लोकल बॉडी टैक्स के कारण कुछ शहरों में कीमतों में हल्का उतार-चढ़ाव जरूर देखने को मिला है।

अगर कुछ शहरों की बात करें तो पटना में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में हल्की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। पेट्रोल 35 पैसे बढ़कर 105.58 रुपए और डीजल 33 पैसे महंगा होकर 91.82 रुपए प्रति लीटर हो गया है। वहीं तिरुवनंतपुरम में पेट्रोल 18 पैसे बढ़कर 107.48 रुपए और डीजल 30 पैसे महंगा होकर 96.48 रुपए प्रति लीटर हो गया है। वहीं नोएडा में पेट्रोल 22 पैसे बढ़कर 95.12 रुपए और डीजल 28 पैसे महंगा होकर 88.29 रुपए प्रति लीटर हो गया है।

इन शहरों में कम हुए पेट्रोल-डीजल के दाम

दूसरी ओर गुड़गांव और जयपुर जैसे शहरों में पेट्रोल और डीजल के दाम में थोड़ी गिरावट दर्ज की गई है। गुड़गांव में पेट्रोल 29 पैसे कम होकर 95.36 रुपए और डीजल 28 पैसे घटकर 87.82 रुपए प्रति लीटर हो गया है। महानगरों की बात करें तो राजधानी दिल्ली में पेट्रोल और डीजल के दाम स्थिर बने हुए हैं। वहीं मुंबई में भी ईंधन की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। कोलकाता और चेन्नई में भी पेट्रोल और डीजल की कीमतें फिलहाल स्थिर बनी हुई हैं।

दरअसल, भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतें अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत, डॉलर के मुकाबले रुपये की स्थिति और राज्यों द्वारा लगाए जाने वाले टैक्स पर निर्भर करती हैं। यही वजह है कि अलग-अलग शहरों में इनके दाम में थोड़ा अंतर देखने को मिलता है।

Rashtra Bharat
Rashtra Bharat पर पढ़ें ताज़ा खेल, राजनीति, विश्व, मनोरंजन, धर्म और बिज़नेस की अपडेटेड हिंदी खबरें।

Dipali Kumari

दीपाली कुमारी पिछले तीन वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में कार्यरत हैं। उन्होंने रांची के गोस्सनर कॉलेज से स्नातक की शिक्षा प्राप्त की है। सामाजिक सरोकारों, जन-जागरूकता और जमीनी मुद्दों पर लिखने में उनकी विशेष रुचि है। आम लोगों की आवाज़ को मुख्यधारा तक पहुँचाना और समाज से जुड़े महत्वपूर्ण प्रश्नों को धारदार लेखन के माध्यम से सामने लाना उनका प्रमुख लक्ष्य है।