जरूर पढ़ें

मुस्लिम बॉयफ्रेंड से शादी: छलका मोनालिसा के पिता का दर्द, बोले- ‘आंखों के सामने बेटी को ले गए’

मुस्लिम बॉयफ्रेंड से शादी: छलका मोनालिसा के पिता का दर्द, बोले- ‘आंखों के सामने बेटी को ले गए’
मुस्लिम बॉयफ्रेंड से शादी: छलका मोनालिसा के पिता का दर्द, बोले- ‘आंखों के सामने बेटी को ले गए’ (Pic Credit- X @jsuryareddy)

महाकुंभ से चर्चा में आई मोनालिसा की इंटरफेथ शादी अब नए विवाद में घिर गई है। मुस्लिम युवक से शादी के बाद पिता का दर्द सामने आया है। उन्होंने कई चौंकाने वाले आरोप लगाए हैं। आखिर केरल में ऐसा क्या हुआ कि बेटी ने परिवार से दूरी बना ली, यही सवाल सबको हैरान कर रहा है।

Updated:

Monalisa Marriage: महाकुंभ के दौरान चर्चा में आईं मोनालिसा एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार वजह उनकी शादी है। उन्होंने उत्तर प्रदेश के बागपत निवासी फरमान खान से शादी की है। फरमान मुस्लिम हैं, जबकि मोनालिसा हिंदू हैं। ऐसे में दोनों की इंटरफेथ मैरिज सोशल मीडिया पर चर्चा का बड़ा विषय बन गई है। कई लोग इसे लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं और कुछ लोग इस रिश्ते को ‘लव जिहाद’ से भी जोड़ रहे हैं। हालांकि मोनालिसा और फरमान दोनों का कहना है कि यह उनका निजी फैसला है और यह शादी प्यार की वजह से हुई है।

मोनालिसा के पिता ने बताई पूरी कहानी

इस बीच मोनालिसा के पिता जयसिंह भोंसले का बयान भी सामने आया है। उन्होंने एक मीडिया बातचीत में बताया कि वह अपनी बेटी के साथ केरल गए थे। वहां उन्हें एक्टिंग और डांस सीखने का प्रस्ताव दिया गया था। जयसिंह के मुताबिक, पिछले करीब एक महीने से उन्हें फोन करके केरल आने के लिए कहा जा रहा था। इसी वजह से वह अपनी बेटी के साथ वहां पहुंचे थे।

उन्होंने बताया कि केरल पहुंचने के बाद उन्हें बताया गया कि वहां एक्टिंग की क्लास दी जाएगी और साथ ही कत्थक भी सिखाया जाएगा। उन्हें लगा कि अगर माहौल अच्छा है तो बेटी के लिए यह मौका अच्छा हो सकता है। इसी वजह से वह वहां कुछ दिन रुक गए। लेकिन इसी बीच घर से लगातार फोन आने लगे, क्योंकि उनकी मां की तबीयत खराब थी। तब उन्होंने वापस लौटने का फैसला किया और टिकट भी बुक करवा ली।

बेटी की जबरदस्ती शादी कराने का आरोप

जयसिंह का आरोप है कि जब वह एयरपोर्ट जाने के लिए निकले, तभी रास्ते में गाड़ी को पुलिस स्टेशन ले जाया गया। वहां उन्हें बताया गया कि वह अपनी बेटी की जबरदस्ती शादी कराना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें थाने के अंदर तक नहीं जाने दिया गया और घंटों तक बाहर ही रोक कर रखा गया। उनका कहना है कि इसी दौरान उनकी बेटी को उनसे अलग कर दिया गया।

मोनालिसा को बहकाया गया-  जयसिंह

पिता के मुताबिक, उस समय मोनालिसा ने भी उनसे कहा कि वह वापस चले जाएं और वह वहीं रहकर एक्टिंग और डांस सीखना चाहती है। जयसिंह का दावा है कि उनकी बेटी पहले कभी उनसे दूर नहीं रहती थी, इसलिए उन्हें शक है कि किसी ने उसे बहकाया है।

बेटी की शादी की खबर पर जयसिंह भोंसले ने कहा कि उन्हें यह सब देखकर बहुत दुख हो रहा है। उन्होंने कहा कि उन्होंने अपनी बेटी के लिए काफी सपने देखे थे। अब वह सिर्फ इस उम्मीद में हैं कि उनकी बेटी कभी उनसे मिलने वापस जरूर आएगी।

Rashtra Bharat
Rashtra Bharat पर पढ़ें ताज़ा खेल, राजनीति, विश्व, मनोरंजन, धर्म और बिज़नेस की अपडेटेड हिंदी खबरें।

Dipali Kumari

दीपाली कुमारी पिछले तीन वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में कार्यरत हैं। उन्होंने रांची के गोस्सनर कॉलेज से स्नातक की शिक्षा प्राप्त की है। सामाजिक सरोकारों, जन-जागरूकता और जमीनी मुद्दों पर लिखने में उनकी विशेष रुचि है। आम लोगों की आवाज़ को मुख्यधारा तक पहुँचाना और समाज से जुड़े महत्वपूर्ण प्रश्नों को धारदार लेखन के माध्यम से सामने लाना उनका प्रमुख लक्ष्य है।