जरूर पढ़ें

अस्पताल में भर्ती सुरों की मल्लिका आशा भोसले, PM मोदी ने जताई चिंता; जानिए अब कैसी है तबीयत

अस्पताल में भर्ती सुरों की मल्लिका आशा भोसले, PM मोदी ने जतायी चिंता; जानिए अब कैसी है तबीयत
अस्पताल में भर्ती सुरों की मल्लिका आशा भोसले, PM मोदी ने जतायी चिंता; जानिए अब कैसी है तबीयत

दिग्गज गायिका आशा भोसले की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनके स्वास्थ्य को लेकर देशभर में चिंता जताई जा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की है। फिलहाल उनकी हालत पर सभी की नजर बनी हुई है।

Updated:

Asha Bhosle Health Update: संगीत की दुनिया से कल शनिवार को एक ऐसी खबर सामने आई है जिसने करोड़ों फैंस को चिंता में डाल दिया है। अपनी आवाज से दशकों तक दिलों पर राज करने वाली दिग्गज गायिका आशा भोसले की तबीयत अचानक बिगड़ने के बाद उन्हें मुंबई के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 92 साल की उम्र में भी सक्रिय रहने वाली आशा भोसले के अस्पताल पहुंचने की खबर ने इंडस्ट्री और फैंस दोनों को भावुक कर दिया है।

कैसी है आशा भोसले की तबीयत ?

जानकारी के मुताबिक, 11 अप्रैल को अचानक तबीयत खराब होने के बाद उन्हें ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया। बताया जा रहा है कि उन्हें सीने में संक्रमण (चेस्ट इंफेक्शन) और अत्यधिक थकान की शिकायत के चलते इमरजेंसी मेडिकल यूनिट में एडमिट किया गया, जहां फिलहाल उनका इलाज जारी है। डॉक्टरों की निगरानी में उनकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है और लगातार स्वास्थ्य पर नजर रखी जा रही है।

पीएम मोदी ने की जल्द स्वस्थ होने की कामना

इस बीच देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी आशा भोसले की सेहत को लेकर चिंता जताई है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करते हुए उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की। पीएम मोदी का यह संदेश सामने आने के बाद फैंस के बीच राहत की भावना भी देखने को मिली।

आशा भोसले की पोती ने दिया हेल्थ अपडेट

आशा भोसले की पोती ज़नाई भोसले ने कल सोशल मीडिया के जरिए उनकी हेल्थ अपडेट साझा की थी। उन्होंने बताया कि उनकी दादी को अत्यधिक थकान और सीने में संक्रमण के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल उनका इलाज जारी है और परिवार ने लोगों से प्राइवेसी बनाए रखने की अपील की है। उन्होंने यह भी भरोसा दिलाया कि जैसे ही कोई सकारात्मक अपडेट होगा, उसे साझा किया जाएगा।

12,000 से अधिक गानें

अगर आशा भोसले के करियर की बात करें तो वह भारतीय संगीत जगत की सबसे बहुमुखी और प्रतिभाशाली गायिकाओं में गिनी जाती हैं। वह लता मंगेशकर की छोटी बहन हैं और अपने लंबे करियर में 12,000 से ज्यादा गानों को अपनी आवाज दे चुकी हैं। उन्होंने रोमांटिक गीतों से लेकर गजल, भक्ति संगीत, कैबरे और पॉप तक हर शैली में अपनी अलग पहचान बनाई है।

इन पुरस्कारों से हुई सम्मानित

सम्मानों की बात करें तो आशा भोसले को पद्म विभूषण और दादा साहेब फाल्के पुरस्कार जैसे देश के सर्वोच्च सम्मान मिल चुके हैं। उम्र के इस पड़ाव पर भी उनकी सक्रियता और ऊर्जा लोगों के लिए प्रेरणा रही है।

Rashtra Bharat
Rashtra Bharat पर पढ़ें ताज़ा खेल, राजनीति, विश्व, मनोरंजन, धर्म और बिज़नेस की अपडेटेड हिंदी खबरें।

Dipali Kumari

दीपाली कुमारी सक्रिय पत्रकार और हिंदी कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में तीन वर्षों का अनुभव है। उन्होंने रांची के गोस्सनर कॉलेज से स्नातक की शिक्षा प्राप्त की है। सामाजिक सरोकारों, जन-जागरूकता और जमीनी मुद्दों पर तथ्यपरक एवं संवेदनशील लेखन उनकी प्रमुख पहचान है। आम लोगों की आवाज़ को मुख्यधारा तक पहुँचाना और समाज से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों को प्रभावशाली तरीके से प्रस्तुत करना उनकी पत्रकारिता का मुख्य उद्देश्य है।

अनुभव : पिछले तीन वर्षों से वे सक्रिय पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट लेखन से जुड़ी हुई हैं। इस दौरान उन्होंने सामाजिक मुद्दों, जनहित विषयों और स्थानीय समस्याओं पर लगातार लेखन किया है। उनकी रिपोर्टिंग और लेखन शैली जमीनी समझ, स्पष्ट प्रस्तुति और पाठक-केंद्रित दृष्टिकोण को दर्शाती है।

वर्तमान फोकस : वे समाज, शिक्षा, महिला सशक्तिकरण, जन-जागरूकता और सामाजिक बदलाव से जुड़े विषयों पर लेखन करती हैं। उनकी प्राथमिकता ऐसी खबरें और लेख तैयार करना है, जो आम लोगों से सीधे जुड़ाव बनाएं और सकारात्मक सामाजिक प्रभाव उत्पन्न करें।

मुख्य विशेषज्ञता (Core Expertise) :
• सामाजिक मुद्दों पर लेखन : जनहित, सामाजिक बदलाव और आम लोगों से जुड़े विषयों पर संवेदनशील और प्रभावशाली रिपोर्टिंग।
• जमीनी रिपोर्टिंग : स्थानीय समस्याओं और वास्तविक परिस्थितियों को सरल एवं स्पष्ट भाषा में प्रस्तुत करना।
• जन-जागरूकता आधारित कंटेंट : शिक्षा, महिला सशक्तिकरण और सामाजिक जागरूकता से जुड़े विषयों पर जानकारीपूर्ण लेखन।
• हिंदी कंटेंट निर्माण : पाठकों के लिए सहज, विश्वसनीय और प्रभावी हिंदी कंटेंट तैयार करने में विशेषज्ञता।

विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) :
जमीनी मुद्दों की गहरी समझ, निष्पक्ष दृष्टिकोण और समाज-केंद्रित लेखन शैली ने दीपाली कुमारी को एक संवेदनशील और भरोसेमंद हिंदी पत्रकार के रूप में स्थापित किया है। जनहित से जुड़े विषयों पर उनकी निरंतर सक्रियता और तथ्यपरक लेखन उनकी विश्वसनीयता को मजबूत बनाते हैं।