Rashtra Bharat Logo

Yash की फिल्म Toxic को लेकर बड़ा अपडेट! 4 जून को रिलीज नहीं होगी फिल्म, डेट बढ़ी आगे

Yash की फिल्म Toxic को लेकर बड़ा अपडेट! 4 जून को रिलीज नहीं होगी फिल्म, डेट बढ़ी आगे
Yash की फिल्म Toxic को लेकर बड़ा अपडेट! 4 जून को रिलीज नहीं होगी फिल्म, डेट बढ़ी आगे

यश की फिल्म ‘Toxic’ की रिलीज डेट अब 4 जून 2026 से आगे बढ़ा दी गई है। फिल्म को ग्लोबल स्तर पर बेहतर रणनीति के साथ रिलीज किया जाएगा। सिनेमाकॉन में मिले रिस्पॉन्स के बाद मेकर्स इसे और बड़ा बनाने में जुटे हैं। अब नई रिलीज डेट जल्द घोषित होगी।

Updated:
·by
Dipali Kumari
Dipali Kumari
Share:

विषयसूची

Toxic Release Date: ‘KGF’ जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों से देश ही नहीं, पूरी दुनिया में अपनी पहचान बना चुके कन्नड़ सुपरस्टार यश एक बार फिर सुर्खियों में हैं। उनकी बहुप्रतीक्षित फिल्म “Toxic” को लेकर फैंस लंबे समय से बेसब्री से इंतजार कर रहे थे, लेकिन अब इस फिल्म की रिलीज डेट को लेकर बड़ा बदलाव सामने आया है। यश ने खुद सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी साझा की है, जिसके बाद फैंस में मिली-जुली प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है।

4 जून को रिलीज होने वाली थी फिल्म

दरअसल, पहले यह फिल्म 4 जून 2026 को रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब यश ने साफ कर दिया है कि यह तारीख बदल दी गई है। उन्होंने बताया कि फिल्म की रिलीज डेट अब ग्लोबल मार्केट और अंतरराष्ट्रीय डिस्ट्रीब्यूशन रणनीति को ध्यान में रखते हुए तय की जाएगी।

“Toxic” एक ड्रीम प्रोजेक्ट- यश

यश ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा कि कुछ फिल्में सिर्फ बनाई नहीं जातीं, बल्कि वे हमें याद दिलाती हैं कि हम सिनेमा से क्यों प्यार करते हैं। उन्होंने कहा कि “Toxic” उनके लिए एक ड्रीम प्रोजेक्ट है, जिसे उन्होंने पूरी मेहनत और जुनून के साथ तैयार किया है। हाल ही में सिनेमाकॉन 2026 में फिल्म को मिले जबरदस्त रिस्पॉन्स ने उन्हें यह भरोसा दिलाया कि यह फिल्म सिर्फ भारत में नहीं बल्कि दुनिया भर में अपनी छाप छोड़ सकती है।

फिल्म को बड़े स्तर पर लॉन्च करने की तैयारी

एक्टर ने आगे बताया कि फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है और अब वह दुनियाभर के बेहतर डिस्ट्रीब्यूटर्स और पार्टनर्स के साथ काम कर रहे हैं, ताकि इसे एक बड़े स्तर पर लॉन्च किया जा सके। उन्होंने यह भी कहा कि आज का समय भारतीय सिनेमा के लिए बेहद महत्वपूर्ण है, जहां हमारी फिल्में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना रही हैं।

यश का मानना है कि एक अभिनेता और निर्माता के तौर पर उनकी जिम्मेदारी है कि वे इंडियन सिनेमा को और ऊंचे स्तर पर लेकर जाएं। इसलिए वह जल्दबाजी में रिलीज नहीं करना चाहते, बल्कि एक ऐसा अनुभव देना चाहते हैं जिसे दर्शक लंबे समय तक याद रखें।

यश के साथ दिखेगी कियारा आडवाणी

फिल्म “Toxic” को डायरेक्टर गीतू मोहनदास ने निर्देशित किया है। इस फिल्म में यश के साथ कियारा आडवाणी, हुमा कुरैशी, नयनतारा, तारा सुतारिया और रुकमिणी वसंत जैसी बड़ी स्टारकास्ट नजर आने वाली है।

फिलहाल फैंस की नजरें अब इस बात पर टिकी हैं कि “Toxic” की नई रिलीज डेट कब घोषित होती है और यह फिल्म आखिर कब बड़े पर्दे पर अपना धमाका करेगी।

Rashtra Bharat
Rashtra Bharat पर पढ़ें ताज़ा खेल, राजनीति, विश्व, मनोरंजन, धर्म और बिज़नेस की अपडेटेड हिंदी खबरें।

Dipali Kumari

Dipali Kumari

दीपाली कुमारी सक्रिय पत्रकार और हिंदी कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में तीन वर्षों का अनुभव है। उन्होंने रांची के गोस्सनर कॉलेज से स्नातक की शिक्षा प्राप्त की है। सामाजिक सरोकारों, जन-जागरूकता और जमीनी मुद्दों पर तथ्यपरक एवं संवेदनशील लेखन उनकी प्रमुख पहचान है। आम लोगों की आवाज़ को मुख्यधारा तक पहुँचाना और समाज से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों को प्रभावशाली तरीके से प्रस्तुत करना उनकी पत्रकारिता का मुख्य उद्देश्य है। अनुभव : पिछले तीन वर्षों से वे सक्रिय पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट लेखन से जुड़ी हुई हैं। इस दौरान उन्होंने सामाजिक मुद्दों, जनहित विषयों और स्थानीय समस्याओं पर लगातार लेखन किया है। उनकी रिपोर्टिंग और लेखन शैली जमीनी समझ, स्पष्ट प्रस्तुति और पाठक-केंद्रित दृष्टिकोण को दर्शाती है। वर्तमान फोकस : वे समाज, शिक्षा, महिला सशक्तिकरण, जन-जागरूकता और सामाजिक बदलाव से जुड़े विषयों पर लेखन करती हैं। उनकी प्राथमिकता ऐसी खबरें और लेख तैयार करना है, जो आम लोगों से सीधे जुड़ाव बनाएं और सकारात्मक सामाजिक प्रभाव उत्पन्न करें। मुख्य विशेषज्ञता (Core Expertise) : • सामाजिक मुद्दों पर लेखन : जनहित, सामाजिक बदलाव और आम लोगों से जुड़े विषयों पर संवेदनशील और प्रभावशाली रिपोर्टिंग। • जमीनी रिपोर्टिंग : स्थानीय समस्याओं और वास्तविक परिस्थितियों को सरल एवं स्पष्ट भाषा में प्रस्तुत करना। • जन-जागरूकता आधारित कंटेंट : शिक्षा, महिला सशक्तिकरण और सामाजिक जागरूकता से जुड़े विषयों पर जानकारीपूर्ण लेखन। • हिंदी कंटेंट निर्माण : पाठकों के लिए सहज, विश्वसनीय और प्रभावी हिंदी कंटेंट तैयार करने में विशेषज्ञता। विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : जमीनी मुद्दों की गहरी समझ, निष्पक्ष दृष्टिकोण और समाज-केंद्रित लेखन शैली ने दीपाली कुमारी को एक संवेदनशील और भरोसेमंद हिंदी पत्रकार के रूप में स्थापित किया है। जनहित से जुड़े विषयों पर उनकी निरंतर सक्रियता और तथ्यपरक लेखन उनकी विश्वसनीयता को मजबूत बनाते हैं।