Rashtra Bharat Logo

Mirzapur: The Movie का पहला पोस्टर रिलीज, ‘गद्दी’ के लिए फिर छिड़ेगी खूनी जंग; जानिए कब आएगा टीजर

Mirzapur: The Movie का पहला पोस्टर रिलीज, ‘गद्दी’ के लिए फिर छिड़ेगी खूनी जंग; जानिए कब आएगा टीजर
Mirzapur: The Movie का पहला पोस्टर रिलीज, 'गद्दी' के लिए फिर छिड़ेगी खूनी जंग

'मिर्जापुर: द मूवी' को लेकर फैंस का इंतजार और बढ़ गया है। मेकर्स ने फिल्म का पहला पोस्टर जारी कर दिया है, जिसमें सत्ता की मशहूर 'गद्दी' और बंदूकों की झलक दिखाई गई है। साथ ही फिल्म के टीजर रिलीज की तारीख का भी ऐलान कर दिया गया है।

Updated:
·by
Dipali Kumari
Dipali Kumari
Share:

विषयसूची

Mirzapur: The Movie: लोकप्रिय क्राइम-ड्रामा सीरीज ‘मिर्जापुर’ के फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। एक्सेल एंटरटेनमेंट अपनी सुपरहिट वेब सीरीज को अब बड़े पर्दे पर लेकर आ रहा है। ‘मिर्जापुर: द मूवी’ को लेकर दर्शकों के बीच लंबे समय से उत्सुकता बनी हुई थी और अब मेकर्स ने फिल्म का पहला पोस्टर जारी कर इस उत्साह को और बढ़ा दिया है। इसके साथ ही फिल्म के टीजर रिलीज की तारीख का भी ऐलान कर दिया गया है।

“गद्दी है तो हम हैं”

रिलीज किए गए पोस्टर में ‘मिर्जापुर’ की चर्चित गद्दी को केंद्र में दिखाया गया है। गद्दी के चारों ओर बंदूकें नजर आ रही हैं, जो साफ संकेत देती हैं कि सत्ता की लड़ाई अभी खत्म नहीं हुई है। पोस्टर शेयर करते हुए मेकर्स ने कैप्शन लिखा, “गद्दी है तो हम हैं”। यह लाइन एक बार फिर दर्शकों को मिर्जापुर की उस दुनिया में ले जाती है, जहां ताकत, बदला और सत्ता ही सबसे बड़ा लक्ष्य है।

मेकर्स ने पोस्टर के जरिए ज्यादा जानकारी साझा नहीं की है, लेकिन इतना जरूर साफ कर दिया है कि गद्दी की जंग पहले से कहीं ज्यादा खतरनाक होने वाली है। फिल्म में सिर्फ कालीन भैया और गुड्डू पंडित ही नहीं, बल्कि कई नए चेहरे भी सत्ता की इस लड़ाई में शामिल होंगे। ऐसे में दर्शकों को एक बार फिर जबरदस्त एक्शन, सस्पेंस और खून-खराबा देखने को मिल सकता है।

25 जून को रिलीज होगी टीजर

फिल्म के साथ जुड़ी एक और बड़ी जानकारी यह है कि ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का टीजर 25 जून को रिलीज किया जाएगा। माना जा रहा है कि टीजर में फिल्म की कहानी, नए किरदारों और बड़े संघर्ष की झलक देखने को मिलेगी। फैंस को यह जानने की भी उत्सुकता है कि वेब सीरीज से अलग फिल्म में क्या नया देखने को मिलेगा।

 ‘मिर्जापुर: द मूवी’  की स्टारकास्ट

स्टारकास्ट की बात करें तो फिल्म में एक बार फिर पंकज त्रिपाठी, अली फजल और दिव्येंदु शर्मा अपने लोकप्रिय किरदारों में नजर आएंगे। इसके अलावा इस बार कई नए कलाकार भी कहानी का हिस्सा बने हैं। फिल्म में जितेंद्र कुमार, रवि किशन, सुशांत सिंह और मोहित मलिक जैसे अभिनेता भी अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे।

‘मिर्जापुर: द मूवी’ 4 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म को लेकर फैंस की उम्मीदें काफी बढ़ गई हैं और अब सभी की नजरें 25 जून को आने वाले टीजर पर टिकी हैं, जो फिल्म की दुनिया की पहली झलक पेश करेगा।

Rashtra Bharat
Rashtra Bharat पर पढ़ें ताज़ा खेल, राजनीति, विश्व, मनोरंजन, धर्म और बिज़नेस की अपडेटेड हिंदी खबरें।
Dipali Kumari

Dipali Kumari

दीपाली कुमारी सक्रिय पत्रकार और हिंदी कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में तीन वर्षों का अनुभव है। उन्होंने रांची के गोस्सनर कॉलेज से स्नातक की शिक्षा प्राप्त की है। सामाजिक सरोकारों, जन-जागरूकता और जमीनी मुद्दों पर तथ्यपरक एवं संवेदनशील लेखन उनकी प्रमुख पहचान है। आम लोगों की आवाज़ को मुख्यधारा तक पहुँचाना और समाज से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों को प्रभावशाली तरीके से प्रस्तुत करना उनकी पत्रकारिता का मुख्य उद्देश्य है। अनुभव : पिछले तीन वर्षों से वे सक्रिय पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट लेखन से जुड़ी हुई हैं। इस दौरान उन्होंने सामाजिक मुद्दों, जनहित विषयों और स्थानीय समस्याओं पर लगातार लेखन किया है। उनकी रिपोर्टिंग और लेखन शैली जमीनी समझ, स्पष्ट प्रस्तुति और पाठक-केंद्रित दृष्टिकोण को दर्शाती है। वर्तमान फोकस : वे समाज, शिक्षा, महिला सशक्तिकरण, जन-जागरूकता और सामाजिक बदलाव से जुड़े विषयों पर लेखन करती हैं। उनकी प्राथमिकता ऐसी खबरें और लेख तैयार करना है, जो आम लोगों से सीधे जुड़ाव बनाएं और सकारात्मक सामाजिक प्रभाव उत्पन्न करें। मुख्य विशेषज्ञता (Core Expertise) : • सामाजिक मुद्दों पर लेखन : जनहित, सामाजिक बदलाव और आम लोगों से जुड़े विषयों पर संवेदनशील और प्रभावशाली रिपोर्टिंग। • जमीनी रिपोर्टिंग : स्थानीय समस्याओं और वास्तविक परिस्थितियों को सरल एवं स्पष्ट भाषा में प्रस्तुत करना। • जन-जागरूकता आधारित कंटेंट : शिक्षा, महिला सशक्तिकरण और सामाजिक जागरूकता से जुड़े विषयों पर जानकारीपूर्ण लेखन। • हिंदी कंटेंट निर्माण : पाठकों के लिए सहज, विश्वसनीय और प्रभावी हिंदी कंटेंट तैयार करने में विशेषज्ञता। विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : जमीनी मुद्दों की गहरी समझ, निष्पक्ष दृष्टिकोण और समाज-केंद्रित लेखन शैली ने दीपाली कुमारी को एक संवेदनशील और भरोसेमंद हिंदी पत्रकार के रूप में स्थापित किया है। जनहित से जुड़े विषयों पर उनकी निरंतर सक्रियता और तथ्यपरक लेखन उनकी विश्वसनीयता को मजबूत बनाते हैं।