Rashtra Bharat Logo

Lock Upp 2: पत्नी सुनीता के लिए शो में पहुंचे गोविंदा, बोले- ‘ले, मुझे मार ले गोली’, प्रोमो हुआ वायरल

Lock Upp 2: पत्नी सुनीता के लिए शो में पहुंचे गोविंदा, बोले- ‘ले, मुझे मार ले गोली’, प्रोमो हुआ वायरल
Lock Upp 2: पत्नी सुनीता के लिए शो में पहुंचे गोविंदा, बोले- 'ले, मुझे मार ले गोली', प्रोमो हुआ वायरल (Pic Credit- X @MissFilmyAddict)

रियलिटी शो 'लॉक अप 2' का नया प्रोमो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। शो में पत्नी सुनीता आहूजा को सपोर्ट करने पहुंचे गोविंदा ने एंट्री करते ही मजाकिया अंदाज में कहा, "ले, मुझे मार ले गोली।" उनका यह बयान और दोनों की नोकझोंक दर्शकों का खूब ध्यान खींच रही है।

Updated:
·by
Dipali Kumari
Dipali Kumari
Share:

विषयसूची

Lock Upp 2 Govinda Entry: रियलिटी शो ‘लॉक अप 2’ का नया प्रोमो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस बार शो में बॉलीवुड स्टार गोविंदा अपनी पत्नी सुनीता आहूजा को सपोर्ट करने पहुंचे। एंट्री करते ही उन्होंने ऐसा मजाकिया बयान दिया कि वहां मौजूद सभी लोग हंस पड़े। उनका यह वीडियो अब खूब चर्चा में है।

‘लॉक अप 2’ इन दिनों लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। शो में कंटेस्टेंट्स के बीच हो रहे ड्रामे के साथ-साथ उनके परिवार वालों की एंट्री भी दर्शकों का ध्यान खींच रही है। पहले अभिनेता गौरव खन्ना शो में नजर आए थे और अब बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता गोविंदा अपनी पत्नी सुनीता आहूजा का हौसला बढ़ाने के लिए शो में पहुंचे हैं।

लॉक अप में गोविंदा की एंट्री

शो के नए प्रोमो में गोविंदा की एंट्री काफी शानदार अंदाज में दिखाई गई है। मंच पर आते ही उन्होंने कहा, “ये तो वो लॉक अप है जो दिखाई देता है, लेकिन जिंदगी में ऐसे कई लॉक अप होते हैं जो दिखाई नहीं देते। मैं वहीं से आ रहा हूं।” उनके इस अंदाज पर दर्शकों के साथ-साथ शो के होस्ट भी मुस्कुराने लगे।

मैं तो जेब में गोली लेकर आया हूं- गोविंदा

इसके बाद होस्ट फराह खान ने मजाकिया अंदाज में गोविंदा से पूछा कि आखिर उन्होंने ऐसी “सुपारी” क्यों दी थी कि सुनीता उन्हें गोली मार दें। इस पर गोविंदा ने हंसते हुए जवाब दिया, “अरे, मैं तो जेब में गोली लेकर आया हूंगोविंदा की एंट्री। मैंने कहा, अगर मारना है तो सीने पर मार लो।” उनका यह जवाब सुनकर सेट पर मौजूद सभी लोग ठहाके लगाने लगे।

गोविंदा के कई सारे अफेयर

दरअसल, यह पूरा मजाक सुनीता आहूजा के पुराने बयानों से जुड़ा था। शो के प्रीमियर एपिसोड में सुनीता ने अपनी शादीशुदा जिंदगी को लेकर खुलकर बात की थी। उन्होंने कहा था कि गोविंदा के बारे में कई अफेयर की खबरें सामने आई थीं, लेकिन उन्होंने अपने रिश्ते और परिवार को बचाने के लिए सब कुछ माफ कर दिया।

सुनीता ने उस समय गोविंदा को लगी गोली की घटना पर भी मजाकिया अंदाज में कहा था कि “जब कोई तीसरा बीच में आता है, तो निशाना कहीं और नहीं लगाया जाता।” वहीं जब फराह खान ने उन्हें उनके पुराने बयान की याद दिलाई कि अगर उन्होंने गोली चलाई होती तो सीधा सीने पर मारतीं, तो सुनीता ने हंसते हुए जवाब दिया था, “मेरा निशाना कभी नहीं चूकता।”

गोविंदा और सुनीता आहूजा का रिश्ता

बता दें कि गोविंदा और सुनीता आहूजा ने साल 1987 में शादी की थी। उनके दो बच्चे हैं—टीना आहूजा और यशवर्धन आहूजा। पिछले कुछ समय से दोनों के रिश्ते को लेकर अलग-अलग तरह की खबरें सामने आई थीं। हालांकि गोविंदा ने इन अफवाहों को गलत बताते हुए साफ किया था कि उनके रिश्ते में सब कुछ ठीक है। अब ‘लॉक अप 2’ में दोनों की हल्की-फुल्की नोकझोंक और मजेदार बातचीत दर्शकों को खूब पसंद आ रही है।

Rashtra Bharat
Rashtra Bharat पर पढ़ें ताज़ा खेल, राजनीति, विश्व, मनोरंजन, धर्म और बिज़नेस की अपडेटेड हिंदी खबरें।
Dipali Kumari

Dipali Kumari

दीपाली कुमारी सक्रिय पत्रकार और हिंदी कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में तीन वर्षों का अनुभव है। उन्होंने रांची के गोस्सनर कॉलेज से स्नातक की शिक्षा प्राप्त की है। सामाजिक सरोकारों, जन-जागरूकता और जमीनी मुद्दों पर तथ्यपरक एवं संवेदनशील लेखन उनकी प्रमुख पहचान है। आम लोगों की आवाज़ को मुख्यधारा तक पहुँचाना और समाज से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों को प्रभावशाली तरीके से प्रस्तुत करना उनकी पत्रकारिता का मुख्य उद्देश्य है। अनुभव : पिछले तीन वर्षों से वे सक्रिय पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट लेखन से जुड़ी हुई हैं। इस दौरान उन्होंने सामाजिक मुद्दों, जनहित विषयों और स्थानीय समस्याओं पर लगातार लेखन किया है। उनकी रिपोर्टिंग और लेखन शैली जमीनी समझ, स्पष्ट प्रस्तुति और पाठक-केंद्रित दृष्टिकोण को दर्शाती है। वर्तमान फोकस : वे समाज, शिक्षा, महिला सशक्तिकरण, जन-जागरूकता और सामाजिक बदलाव से जुड़े विषयों पर लेखन करती हैं। उनकी प्राथमिकता ऐसी खबरें और लेख तैयार करना है, जो आम लोगों से सीधे जुड़ाव बनाएं और सकारात्मक सामाजिक प्रभाव उत्पन्न करें। मुख्य विशेषज्ञता (Core Expertise) : • सामाजिक मुद्दों पर लेखन : जनहित, सामाजिक बदलाव और आम लोगों से जुड़े विषयों पर संवेदनशील और प्रभावशाली रिपोर्टिंग। • जमीनी रिपोर्टिंग : स्थानीय समस्याओं और वास्तविक परिस्थितियों को सरल एवं स्पष्ट भाषा में प्रस्तुत करना। • जन-जागरूकता आधारित कंटेंट : शिक्षा, महिला सशक्तिकरण और सामाजिक जागरूकता से जुड़े विषयों पर जानकारीपूर्ण लेखन। • हिंदी कंटेंट निर्माण : पाठकों के लिए सहज, विश्वसनीय और प्रभावी हिंदी कंटेंट तैयार करने में विशेषज्ञता। विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : जमीनी मुद्दों की गहरी समझ, निष्पक्ष दृष्टिकोण और समाज-केंद्रित लेखन शैली ने दीपाली कुमारी को एक संवेदनशील और भरोसेमंद हिंदी पत्रकार के रूप में स्थापित किया है। जनहित से जुड़े विषयों पर उनकी निरंतर सक्रियता और तथ्यपरक लेखन उनकी विश्वसनीयता को मजबूत बनाते हैं।