जरूर पढ़ें

Met Gala 2026 में ईशा अंबानी का जलवा! सोने की साड़ी, शाही गहने और डायमंड्स से सजा ब्लाउज; देखिए PHOTOS

Met Gala 2026 में ईशा अंबानी का जलवा! सोने की साड़ी, शाही गहने और डायमंड्स से सजा ब्लाउज; देखिए PHOTOS
Met Gala 2026 में ईशा अंबानी का जलवा! सोने की साड़ी, शाही गहने और डायमंड्स से सजा ब्लाउज (Pic Credit- IG @kantilalchotalal)

मेट गाला 2026 में ईशा अंबानी ने अपने शाही और कलात्मक लुक से सबका ध्यान खींचा। सोने की साड़ी, 200 करोड़ का डायमंड ब्लाउज, 150 घंटे में बना गजरा और हाथ में आम का आर्ट पीस उनके लुक की खासियत रहे। उनका अंदाज दुनियाभर में चर्चा में है।

Updated:

Isha Ambani: न्यूयॉर्क में आयोजित फैशन की सबसे बड़ी रात, Met Gala 2026, इस बार भारतीय कला और शिल्प की अनोखी झलक का गवाह बनी। इसकी वजह रहीं ईशा अंबानी, जिनका लुक सिर्फ ग्लैमर नहीं, बल्कि परंपरा, भावनाओं और कला का खूबसूरत संगम बनकर सामने आया।

ईशा अंबानी अपने स्टाइल के साथ एक्सपेरिमेंट करने के लिए जानी जाती हैं, लेकिन इस बार उन्होंने जो पेश किया, उसने हर किसी को हैरान कर दिया। असली सोने के धागों से बनी साड़ी, मां नीता अंबानी के पर्सनल कलेक्शन के गहने और बेहद बारीकी से तैयार ब्लाउज हर एक चीज उनके लुक को खास बना रही थी।

Met Gala 2026 में ईशा अंबानी का जलवा! सोने की साड़ी, शाही गहने और डायमंड्स से सजा ब्लाउज
Met Gala 2026 में ईशा अंबानी का जलवा! सोने की साड़ी, शाही गहने और डायमंड्स से सजा ब्लाउज

डिजाइनर गौरव गुप्ता की साड़ी 

इस साड़ी को मशहूर डिजाइनर गौरव गुप्ता ने तैयार किया, जिसे बनाने में 50 कारीगरों को 1200 घंटे से ज्यादा का समय लगा। साड़ी में पिछवाई पेंटिंग से प्रेरित डिजाइन और सॉफ्ट गोल्ड टोन ने इसे रॉयल फिनिश दिया। वहीं, ओपन पल्लू के साथ गोल्डन केप ने उनके पूरे लुक में ड्रामा और मॉडर्न टच जोड़ दिया।

Met Gala 2026 में ईशा अंबानी का जलवा! सोने की साड़ी, शाही गहने और डायमंड्स से सजा ब्लाउज
Met Gala 2026 में ईशा अंबानी का जलवा! सोने की साड़ी, शाही गहने और डायमंड्स से सजा ब्लाउज (Pic Credit- IG @swadesh_online_

लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा उनके ब्लाउज की रही। 1800+ कैरेट के डायमंड्स से सजा यह ब्लाउज करीब 2000 घंटे में तैयार हुआ। खास बात यह रही कि इसमें निजाम कलेक्शन की ऐतिहासिक सरपेच को बैक डिजाइन में शामिल किया गया, जिसने इसे शाही अंदाज दे दिया।

 150 घंटों में बना गजरा

ईशा का गजरा भी किसी से कम नहीं था। ब्रुकलिन बेस्ड कलाकार सौरभ गुप्ता ने इसे 150 घंटों में तैयार किया। यह असली फूलों का नहीं, बल्कि पेपर, कॉपर और ब्रास से बना जैस्मिन-इंस्पायर्ड हेयर एक्सेसरी था, जो उनके लुक को यूनिक बना रहा था।

Met Gala 2026 में ईशा अंबानी का जलवा! सोने की साड़ी, शाही गहने और डायमंड्स से सजा ब्लाउज
Met Gala 2026 में ईशा अंबानी का जलवा! सोने की साड़ी, शाही गहने और डायमंड्स से सजा ब्लाउज

 “आम” जैसा दिखने वाला स्कल्प्चर

हालांकि, सबसे ज्यादा ध्यान जिस चीज ने खींचा, वो था उनके हाथ में नजर आ रहा “आम”। पहली नजर में साधारण लगने वाला यह आम दरअसल मशहूर कलाकार सुबोध गुप्ता का बनाया एक स्कल्प्चर था। इस छोटे से आर्ट पीस ने उनके पूरे लुक में भारतीय पहचान और कलात्मकता का अलग ही रंग भर दिया।

Rashtra Bharat
Rashtra Bharat पर पढ़ें ताज़ा खेल, राजनीति, विश्व, मनोरंजन, धर्म और बिज़नेस की अपडेटेड हिंदी खबरें।

Dipali Kumari

दीपाली कुमारी पिछले तीन वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में कार्यरत हैं। उन्होंने रांची के गोस्सनर कॉलेज से स्नातक की शिक्षा प्राप्त की है। सामाजिक सरोकारों, जन-जागरूकता और जमीनी मुद्दों पर लिखने में उनकी विशेष रुचि है। आम लोगों की आवाज़ को मुख्यधारा तक पहुँचाना और समाज से जुड़े महत्वपूर्ण प्रश्नों को धारदार लेखन के माध्यम से सामने लाना उनका प्रमुख लक्ष्य है।