Rashtra Bharat Logo

विजय के शपथ ग्रहण में खूबसूरत अंदाज में दिखीं तृषा कृष्णन, फिर तेज हुई डेटिंग की अफवाहें

विजय के शपथ ग्रहण में खूबसूरत अंदाज में दिखीं तृषा कृष्णन, फिर तेज हुई डेटिंग की अफवाहें
विजय के शपथ ग्रहण में खूबसूरत अंदाज में दिखीं तृषा कृष्णन, फिर तेज हुई डेटिंग की अफवाहें (Pic Credit- Screen Grab X @SouthMatters)

तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री विजय के शपथ ग्रहण समारोह में अभिनेत्री तृषा कृष्णन की मौजूदगी ने खूब सुर्खियां बटोरीं। हल्के नीले रंग की साड़ी में पहुंचीं तृषा का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वहीं विजय और तृषा के रिश्ते को लेकर लंबे समय से चल रही चर्चाएं एक बार फिर तेज हो गई हैं।

Updated:
·by
Dipali Kumari
Dipali Kumari
Share:

विषयसूची

Trisha Krishnan: तमिलनाडु की राजनीति में आज रविवार का दिन ऐतिहासिक रहा। टीवीके प्रमुख विजय ने राज्य के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली और चेन्नई का जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम जश्न के माहौल में डूबा नजर आया। हजारों समर्थकों की मौजूदगी, राजनीतिक हलचल और फिल्मी दुनिया से जुड़े चेहरों के बीच अभिनेत्री तृषा कृष्णन की मौजूदगी ने सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरीं।

बालों में गजरा और  ट्रेडिशनल लुक के साथ समारोह में पहुंची तृषा कृष्णन

शपथ ग्रहण समारोह से पहले तृषा कृष्णन को उनके घर से निकलते हुए देखा गया। वह काले रंग की एसयूवी में समारोह में शामिल होने के लिए रवाना हुईं। जैसे ही वह बाहर आईं, मीडिया और पैपराजी ने उन्हें कैमरों में कैद करना शुरू कर दिया। इस खास मौके पर तृषा हल्के नीले रंग की साड़ी में बेहद खूबसूरत नजर आईं। बालों में गजरा और सिंपल ट्रेडिशनल लुक ने उनके अंदाज को और खास बना दिया।

रिपोर्टर्स ने जब उनसे तमिलनाडु के इस बड़े राजनीतिक दिन को लेकर सवाल पूछा, तो उन्होंने मुस्कुराते हुए सिर्फ इतना कहा, “लुकिंग फॉरवर्ड।” तृषा का यह छोटा सा जवाब और उनका शांत अंदाज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। फैंस लगातार उनके वीडियो और तस्वीरें शेयर कर रहे हैं।

विजय और तृषा के रिश्ते की चर्चा तेज

दरअसल, विजय और तृषा के रिश्ते को लेकर लंबे समय से चर्चाएं होती रही हैं। हालांकि दोनों सितारों ने कभी भी इन खबरों पर खुलकर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। लेकिन इस साल उस समय चर्चाओं ने और जोर पकड़ लिया, जब विजय की पत्नी द्वारा तलाक की अर्जी दाखिल किए जाने की खबर सामने आई। कुछ रिपोर्ट्स में बेवफाई और मानसिक प्रताड़ना जैसे आरोपों का दावा किया गया था, हालांकि किसी का नाम सामने नहीं आया।

इसके बाद सोशल मीडिया पर कई लोगों ने इन खबरों को तृषा से जोड़कर देखना शुरू कर दिया। अब विजय के मुख्यमंत्री पद के शपथ ग्रहण समारोह में तृषा की मौजूदगी ने एक बार फिर इन चर्चाओं को हवा दे दी है। हालांकि अब तक विजय और तृषा दोनों की ओर से इस मामले पर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

Rashtra Bharat
Rashtra Bharat पर पढ़ें ताज़ा खेल, राजनीति, विश्व, मनोरंजन, धर्म और बिज़नेस की अपडेटेड हिंदी खबरें।

Dipali Kumari

Dipali Kumari

दीपाली कुमारी सक्रिय पत्रकार और हिंदी कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में तीन वर्षों का अनुभव है। उन्होंने रांची के गोस्सनर कॉलेज से स्नातक की शिक्षा प्राप्त की है। सामाजिक सरोकारों, जन-जागरूकता और जमीनी मुद्दों पर तथ्यपरक एवं संवेदनशील लेखन उनकी प्रमुख पहचान है। आम लोगों की आवाज़ को मुख्यधारा तक पहुँचाना और समाज से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों को प्रभावशाली तरीके से प्रस्तुत करना उनकी पत्रकारिता का मुख्य उद्देश्य है। अनुभव : पिछले तीन वर्षों से वे सक्रिय पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट लेखन से जुड़ी हुई हैं। इस दौरान उन्होंने सामाजिक मुद्दों, जनहित विषयों और स्थानीय समस्याओं पर लगातार लेखन किया है। उनकी रिपोर्टिंग और लेखन शैली जमीनी समझ, स्पष्ट प्रस्तुति और पाठक-केंद्रित दृष्टिकोण को दर्शाती है। वर्तमान फोकस : वे समाज, शिक्षा, महिला सशक्तिकरण, जन-जागरूकता और सामाजिक बदलाव से जुड़े विषयों पर लेखन करती हैं। उनकी प्राथमिकता ऐसी खबरें और लेख तैयार करना है, जो आम लोगों से सीधे जुड़ाव बनाएं और सकारात्मक सामाजिक प्रभाव उत्पन्न करें। मुख्य विशेषज्ञता (Core Expertise) : • सामाजिक मुद्दों पर लेखन : जनहित, सामाजिक बदलाव और आम लोगों से जुड़े विषयों पर संवेदनशील और प्रभावशाली रिपोर्टिंग। • जमीनी रिपोर्टिंग : स्थानीय समस्याओं और वास्तविक परिस्थितियों को सरल एवं स्पष्ट भाषा में प्रस्तुत करना। • जन-जागरूकता आधारित कंटेंट : शिक्षा, महिला सशक्तिकरण और सामाजिक जागरूकता से जुड़े विषयों पर जानकारीपूर्ण लेखन। • हिंदी कंटेंट निर्माण : पाठकों के लिए सहज, विश्वसनीय और प्रभावी हिंदी कंटेंट तैयार करने में विशेषज्ञता। विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : जमीनी मुद्दों की गहरी समझ, निष्पक्ष दृष्टिकोण और समाज-केंद्रित लेखन शैली ने दीपाली कुमारी को एक संवेदनशील और भरोसेमंद हिंदी पत्रकार के रूप में स्थापित किया है। जनहित से जुड़े विषयों पर उनकी निरंतर सक्रियता और तथ्यपरक लेखन उनकी विश्वसनीयता को मजबूत बनाते हैं।