Rashtra Bharat Logo

Paschim Bardhaman News: पुलिस हिरासत में तृणमूल नेता को सड़क पर चलाने की घटना से बढ़ा विवाद, सालानपुर में राजनीतिक बयानबाजी तेज

Paschim Bardhaman News: पुलिस हिरासत में तृणमूल नेता को सड़क पर चलाने की घटना से बढ़ा विवाद, सालानपुर में राजनीतिक बयानबाजी तेज
Salanpur TMC leader police custody road show controversy: पुलिस हिरासत में तृणमूल नेता को सड़क पर चलाने की घटना से बढ़ा विवाद, सालानपुर में राजनीतिक बयानबाजी तेज (Photo: RB / Ekbal)

Salanpur TMC leader police custody road show controversy: पश्चिम बंगाल के पश्चिम बर्धमान जिले के सालानपुर में पुलिस हिरासत में मौजूद तृणमूल नेता विजय सिंह उर्फ भोलासिंह को सड़क पर पैदल ले जाने की घटना के बाद विवाद शुरू हो गया है। लोगों ने नारे लगाए और राजनीतिक प्रतिक्रियाएं सामने आईं। भाजपा ने कार्रवाई का समर्थन किया, जबकि कानून और पुलिस की भूमिका को लेकर नए सवाल उठने लगे हैं।

Updated:
·by
Asfi Shadab
Asfi Shadab
Share:

विषयसूची

सालानपुर की घटना के बाद बढ़ी राजनीतिक बहस

Salanpur TMC leader police custody road show controversy: पश्चिम बंगाल के पश्चिम बर्द्धमान जिले के सालानपुर क्षेत्र में पुलिस हिरासत में तृणमूल कांग्रेस के एक नेता को रस्ते पर घुमाने की घटना को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। यह मामला रूपनारायणपुर बसस्टैंड इलाके का बताया जा रहा है, जहां पुलिस कार्रवाई के दौरान भारी भीड़ और तनावपूर्ण माहौल देखने को मिला।

स्थानीय सूत्रों और पुलिस के अनुसार, पिछले गुरुवार को एक पत्थर खदान से जुड़े मामले में सालानपुर थाना पुलिस ने तृणमूल कांग्रेस नेता विजय सिंह उर्फ भोलासिंह को गिरफ्तार किया था। इसके बाद शुक्रवार को उन्हें अदालत में पेश किया गया, जहां से 6 दिन की पुलिस हिरासत का आदेश दिया गया।

Salanpur TMC leader police custody road show controversy: पुलिस हिरासत में तृणमूल नेता को सड़क पर चलाने की घटना से बढ़ा विवाद, सालानपुर में राजनीतिक बयानबाजी तेज
Salanpur TMC leader police custody road show controversy: पुलिस हिरासत में तृणमूल नेता को सड़क पर चलाने की घटना से बढ़ा विवाद, सालानपुर में राजनीतिक बयानबाजी तेज (Photo: RB / Ekbal)
Salanpur TMC leader police custody road show controversy: पुलिस हिरासत में तृणमूल नेता को सड़क पर चलाने की घटना से बढ़ा विवाद, सालानपुर में राजनीतिक बयानबाजी तेज
Salanpur TMC leader police custody road show controversy: पुलिस हिरासत में तृणमूल नेता को सड़क पर चलाने की घटना से बढ़ा विवाद, सालानपुर में राजनीतिक बयानबाजी तेज (Photo: RB / Ekbal)

मंगलवार सुबह पुलिस हिरासत के दौरान ही एक असामान्य दृश्य सामने आया, जब सालानपुर थाना अंतर्गत रूपनारायणपुर पुलिस फांड़ी की टीम ने भोलासिंह को रूपनारायणपुर बसस्टैंड से सब्जी बाजार तक पैदल ले जाया। इस दौरान उनके साथ पुलिस का कड़ा सुरक्षा घेरा मौजूद था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, नेता साधारण हाफ पैंट में थे और उन्हें इस तरह सार्वजनिक मार्ग से ले जाया गया, जिससे इलाके में लोगों की भीड़ जुट गई और कुछ लोगों ने “चोर चोर” के नारे लगाए।

पुलिस की कार्रवाई पर उठ रहे हैं कई सवाल

इस घटना के बाद प्रशासनिक और आम महल में यह सवाल उठने लगा है कि पुलिस हिरासत में किसी आरोपी को इस तरह सार्वजनिक रूप से पैदल ले जाना कानूनी रूप से कितना उचित है। मामले ने राजनीतिक रंग भी ले लिया है।

भाजपा नेताओं बाबन मंडल और सलानपुर मंडल-4 के अध्यक्ष चिन्मय तिवारी ने पुलिस कार्रवाई का समर्थन करते हुए तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि तृणमूल शासन में भोलासिंह के कथित प्रभाव और आचरण से लोग परेशान थे और यह पुलिस की सही कार्रवाई है।

फलता की घटना के बाद अब सालानपुर का यह मामला राज्य में कानून-व्यवस्था और पुलिस की भूमिका को लेकर नई बहस को जन्म दे रहा है। आगे इस मामले पर प्रशासन की आधिकारिक प्रतिक्रिया का इंतजार किया जा रहा है।

Salanpur TMC leader police custody road show controversy: पुलिस हिरासत में तृणमूल नेता को सड़क पर चलाने की घटना से बढ़ा विवाद, सालानपुर में राजनीतिक बयानबाजी तेज
Salanpur TMC leader police custody road show controversy: पुलिस हिरासत में तृणमूल नेता को सड़क पर चलाने की घटना से बढ़ा विवाद, सालानपुर में राजनीतिक बयानबाजी तेज (Photo: RB / Ekbal)
Salanpur TMC leader police custody road show controversy: पुलिस हिरासत में तृणमूल नेता को सड़क पर चलाने की घटना से बढ़ा विवाद, सालानपुर में राजनीतिक बयानबाजी तेज
Salanpur TMC leader police custody road show controversy: पुलिस हिरासत में तृणमूल नेता को सड़क पर चलाने की घटना से बढ़ा विवाद, सालानपुर में राजनीतिक बयानबाजी तेज (Photo: RB / Ekbal)

रिपोर्ट: एकबाल, पश्चिम बंगाल

Rashtra Bharat
Rashtra Bharat पर पढ़ें ताज़ा खेल, राजनीति, विश्व, मनोरंजन, धर्म और बिज़नेस की अपडेटेड हिंदी खबरें।

Asfi Shadab

Asfi Shadab

असफ़ी शादाब राष्ट्र भारत में कंटेंट एडिटर और न्यूज़ राइटर हैं। वे क्राइम, राजनीति, सरकारी योजनाओं, खेल, राष्ट्रीय एवं क्षेत्रीय घटनाओं से संबंधित समाचारों का संपादन, तथ्य सत्यापन और प्रकाशन कार्य संभालते हैं। उनकी जिम्मेदारी विभिन्न राज्यों से प्राप्त समाचारों को आधिकारिक स्रोतों, उपलब्ध दस्तावेजों और विश्वसनीय जानकारी के आधार पर व्यवस्थित एवं स्पष्ट रूप में पाठकों तक पहुंचाना है। राष्ट्र भारत में वे महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, बिहार और अन्य राज्यों से प्राप्त समाचारों का संपादन करते हैं तथा उन्हें सरल, सटीक और पाठक-केंद्रित भाषा में प्रस्तुत करने का कार्य करते हैं। वे यह सुनिश्चित करते हैं कि प्रकाशित सामग्री संपादकीय मानकों, तथ्यात्मक शुद्धता और विश्वसनीय स्रोतों के अनुरूप हो। मुख्य कार्यक्षेत्र (Core Responsibilities): क्राइम, राजनीति, सरकारी योजनाओं और समसामयिक समाचारों का संपादन। विभिन्न संवाददाताओं और विश्वसनीय समाचार स्रोतों से प्राप्त सामग्री का तथ्य सत्यापन। आधिकारिक प्रेस विज्ञप्तियों, सरकारी दस्तावेजों एवं विश्वसनीय स्रोतों के आधार पर समाचारों का संपादन। स्पष्ट, संतुलित और पाठक-अनुकूल भाषा में समाचार प्रस्तुत करना। राष्ट्र भारत की संपादकीय नीतियों और पत्रकारिता मानकों के अनुरूप सामग्री प्रकाशित करना। संपादकीय दृष्टिकोण (Editorial Approach): असफ़ी शादाब का उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, संतुलित और स्पष्ट समाचार पहुंचाना है। वे प्रकाशित होने वाली प्रत्येक सामग्री की भाषा, संदर्भ और उपलब्ध स्रोतों की समीक्षा करते हैं ताकि समाचार संपादकीय गुणवत्ता और विश्वसनीयता के मानकों पर खरा उतर सके।