Rashtra Bharat Logo

हावड़ा के लिलुआ में लोहे के कारखाने में चोरी की कोशिश, तीन लोगों को लोगों ने पकड़कर पुलिस को सौंपा

हावड़ा के लिलुआ में लोहे के कारखाने में चोरी की कोशिश, तीन लोगों को लोगों ने पकड़कर पुलिस को सौंपा
Liluah Iron Factory Theft Attempt Three Accused Caught: हावड़ा के लिलुआ में लोहे के कारखाने में चोरी की कोशिश, तीन लोगों को लोगों ने पकड़कर पुलिस को सौंपा (Photo: RB / Ekbal)

Liluah Iron Factory Theft Attempt Three Accused Caught: हावड़ा के लिलुआ में बुधवार सुबह बंद लोहे के कारखाने में चोरी की कोशिश का मामला सामने आया। आरोप है कि तीन लोग दीवार तोड़कर अंदर घुसे थे। कारखाने के कर्मचारियों और स्थानीय लोगों ने उन्हें पकड़ लिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, आरोपियों को हिरासत में लिया और मामले की जांच शुरू कर दी।

Updated:
·by
Asfi Shadab
Asfi Shadab
Share:

विषयसूची

लोगों की सतर्कता से चोरी की कोशिश हुई नाकाम

Liluah Iron Factory Theft Attempt Three Accused Caught: हावड़ा के लिलुआ में एक लोहे के कारखाने में चोरी की कोशिश को लेकर बुधवार सुबह इलाके में तनाव फैल गया। आरोप है कि कारखाना बंद होने का फायदा उठाकर तीन आरोपी पीछे की दीवार तोड़कर अंदर घुस गए और वहां से सामान चोरी करने की कोशिश की।

कारखाने के कर्मचारियों और स्थानीय लोगों की नजर जैसे ही आरोपियों पर पड़ी, उन्हें मौके पर ही पकड़ लिया गया। आरोप है कि इसके बाद तीनों को रस्सी से बांधकर उनकी पिटाई की गई।

घटना की सूचना मिलने पर लिलुआ थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने तीनों आरोपियों को स्थानीय लोगों के कब्जे से छुड़ाकर अपनी हिरासत में लिया। इसके बाद उन्हें थाना ले जाया गया।

Liluah Iron Factory Theft Attempt Three Accused Caught: हावड़ा के लिलुआ में लोहे के कारखाने में चोरी की कोशिश, तीन लोगों को लोगों ने पकड़कर पुलिस को सौंपा
Liluah Iron Factory Theft Attempt Three Accused Caught: हावड़ा के लिलुआ में लोहे के कारखाने में चोरी की कोशिश, तीन लोगों को लोगों ने पकड़कर पुलिस को सौंपा (Photo: RB / Ekbal)

पुलिस ने तीनों आरोपियों को हिरासत में लेकर जांच शुरू की

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। आरोपियों के खिलाफ चोरी के आरोप में कानून के अनुसार कार्रवाई की जा रही है।

मौके से जानकारी जुटाने वाले संवाददाता एकबाल के अनुसार, घटना लिलुआ स्थित लोहे के कारखाने में हुई, जहां चोरी की कोशिश के बाद स्थानीय लोगों ने आरोपियों को पकड़ लिया और बाद में पुलिस के हवाले कर दिया।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है।

Liluah Iron Factory Theft Attempt Three Accused Caught: हावड़ा के लिलुआ में लोहे के कारखाने में चोरी की कोशिश, तीन लोगों को लोगों ने पकड़कर पुलिस को सौंपा
Liluah Iron Factory Theft Attempt Three Accused Caught: हावड़ा के लिलुआ में लोहे के कारखाने में चोरी की कोशिश, तीन लोगों को लोगों ने पकड़कर पुलिस को सौंपा (Photo: RB / Ekbal)

रिपोर्ट: एकबाल, पश्चिम बंगाल

Rashtra Bharat
Rashtra Bharat पर पढ़ें ताज़ा खेल, राजनीति, विश्व, मनोरंजन, धर्म और बिज़नेस की अपडेटेड हिंदी खबरें।

Asfi Shadab

Asfi Shadab

असफ़ी शादाब राष्ट्र भारत में कंटेंट एडिटर और न्यूज़ राइटर हैं। वे क्राइम, राजनीति, सरकारी योजनाओं, खेल, राष्ट्रीय एवं क्षेत्रीय घटनाओं से संबंधित समाचारों का संपादन, तथ्य सत्यापन और प्रकाशन कार्य संभालते हैं। उनकी जिम्मेदारी विभिन्न राज्यों से प्राप्त समाचारों को आधिकारिक स्रोतों, उपलब्ध दस्तावेजों और विश्वसनीय जानकारी के आधार पर व्यवस्थित एवं स्पष्ट रूप में पाठकों तक पहुंचाना है। राष्ट्र भारत में वे महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, बिहार और अन्य राज्यों से प्राप्त समाचारों का संपादन करते हैं तथा उन्हें सरल, सटीक और पाठक-केंद्रित भाषा में प्रस्तुत करने का कार्य करते हैं। वे यह सुनिश्चित करते हैं कि प्रकाशित सामग्री संपादकीय मानकों, तथ्यात्मक शुद्धता और विश्वसनीय स्रोतों के अनुरूप हो। मुख्य कार्यक्षेत्र (Core Responsibilities): क्राइम, राजनीति, सरकारी योजनाओं और समसामयिक समाचारों का संपादन। विभिन्न संवाददाताओं और विश्वसनीय समाचार स्रोतों से प्राप्त सामग्री का तथ्य सत्यापन। आधिकारिक प्रेस विज्ञप्तियों, सरकारी दस्तावेजों एवं विश्वसनीय स्रोतों के आधार पर समाचारों का संपादन। स्पष्ट, संतुलित और पाठक-अनुकूल भाषा में समाचार प्रस्तुत करना। राष्ट्र भारत की संपादकीय नीतियों और पत्रकारिता मानकों के अनुरूप सामग्री प्रकाशित करना। संपादकीय दृष्टिकोण (Editorial Approach): असफ़ी शादाब का उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, संतुलित और स्पष्ट समाचार पहुंचाना है। वे प्रकाशित होने वाली प्रत्येक सामग्री की भाषा, संदर्भ और उपलब्ध स्रोतों की समीक्षा करते हैं ताकि समाचार संपादकीय गुणवत्ता और विश्वसनीयता के मानकों पर खरा उतर सके।