मालदा के मंगलबाड़ी रेल फाटक पर बस की टक्कर से बैरियर टूटा, समय पर कार्रवाई से बड़ा हादसा टला

Mangalbari Rail Gate Bus Hit Barrier: पश्चिम बंगाल के मालदा जिले के मंगलबाड़ी रेल फाटक पर एक निजी बस ने नीचे किए गए बैरियर में तेज टक्कर मार दी, जिससे बैरियर टूट गया। घटना के बाद रेलवे, आरपीएफ और रेल पुलिस ने तुरंत पहुंचकर अस्थायी बैरियर लगाकर हाथ से फाटक चलाया। तेज कार्रवाई से रेल और सड़क दोनों सेवाएं सामान्य हुईं तथा बड़ा हादसा टल गया।
विषयसूची
रेल फाटक पर समय रहते संभाली गई व्यवस्था
Mangalbari Rail Gate Bus Hit Barrier: पश्चिम बंगाल के मालदा जिले के पुराने मालदा स्थित व्यस्त मंगलबाड़ी रेलगेट पर मंगलवार रात करीब 8 बजे बड़ा रेल हादसा टल गया। बंद किए गए बूम बैरियर से एक निजी बस की जोरदार टक्कर हो गई, जिससे बैरियर बीच से टूटकर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और कुछ समय के लिए सड़क यातायात प्रभावित रहा।
घटना की सूचना मिलते ही आरपीएफ, रेल पुलिस और रेल विभाग की तकनीकी टीम मौके पर पहुंच गई। क्षतिग्रस्त बैरियर की जगह तत्काल आपातकालीन वैकल्पिक बैरियर लगाया गया और मैनुअल प्रणाली से रेलगेट का संचालन शुरू किया गया। इसके चलते रेल और सड़क, दोनों सेवाओं को जल्द ही सामान्य कर दिया गया।



बस चालक से पूछताछ, घटना की जांच जारी
घटना के बाद दुर्घटनाग्रस्त बस को जब्त कर लिया गया है। वहीं, बस चालक को हिरासत में लेकर रेल पुलिस पूछताछ कर रही है। यह जांच की जा रही है कि बंद किए गए बूम बैरियर से बस की टक्कर किन कारणों से हुई।
रेल सूत्रों के अनुसार, अधिकारियों की त्वरित कार्रवाई के कारण एक बड़े रेल हादसे को समय रहते टाल दिया गया। मामले की जांच जारी है और घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।



रिपोर्ट: एकबाल, पश्चिम बंगाल

