कोलकाता के बड़ाबाजार में प्लास्टिक शीट के गोदाम में लगी आग, चार घंटे बाद आग पर पाया गया काबू

Bara Bazar plastic sheet warehouse fire: कोलकाता के बड़ाबाजार में पंडित पुरुषोत्तम राय स्ट्रीट स्थित प्लास्टिक शीट के गोदाम में सुबह करीब 4 बजे आग लग गई। सूचना मिलने पर दमकल की 8 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। करीब चार घंटे की मेहनत के बाद सुबह 8 बजे आग पर काबू पाया गया। शुरुआती जांच में शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई गई।
विषयसूची
आग लगने के बाद शुरू हुआ राहत और बचाव का काम
Bara Bazar plastic sheet warehouse fire: कोलकाता के बड़ाबाजार इलाके में पंडित पुरुषोत्तम राय स्ट्रीट स्थित एक प्लास्टिक शीट के गोदाम में बुधवार तड़के आग लग गई। आग सुबह करीब 4 बजे देखी गई। सूचना मिलने के बाद दमकल की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का अभियान शुरू किया।
आग पर सुबह करीब 8 बजे तक काबू पा लिया गया। इस अभियान में दमकल की कुल 8 गाड़ियों को लगाया गया। कई घंटे की मशक्कत के बाद आग को पूरी तरह नियंत्रित किया गया।
आग लगने की वजह की हो रही है जांच
घटना के कारणों का अभी तक आधिकारिक रूप से पता नहीं चल पाया है। हालांकि, दमकल विभाग का प्रारंभिक अनुमान है कि आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी हो सकती है। आग लगने के वास्तविक कारण की जांच की जा रही है।
फिलहाल दमकल विभाग आग लगने के कारणों की विस्तृत जांच कर रहा है। जांच पूरी होने के बाद ही आग लगने की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी।
रिपोर्ट: एकबाल, पश्चिम बंगाल

