Rashtra Bharat Logo

West Bengal Ration Card News: बंगाल में मुफ्त चावल पाने वाले 50 लाख कार्डधारकों की जांच शुरू, अपात्रों पर गिरेगी गाज

West Bengal Ration Card News: बंगाल में मुफ्त चावल पाने वाले 50 लाख कार्डधारकों की जांच शुरू, अपात्रों पर गिरेगी गाज
West Bengal Ration Card News: पश्चिम बंगाल में आरकेएसवाई-2 कार्डधारकों के लिए बड़ा अपडेट। जानिए 50 लाख उपभोक्ताओं के भौतिक सत्यापन और 31 जुलाई के आदेश से जुड़ी हर अहम बात। (Image Source : AI)

West Bengal Ration Card News: पश्चिम बंगाल में आरकेएसवाई-2 कार्डधारकों के लिए बड़ा अपडेट। जानिए 50 लाख उपभोक्ताओं के भौतिक सत्यापन और 31 जुलाई के आदेश से जुड़ी हर अहम बात।

Updated:
·by
Shinki Singh
Shinki Singh
Share:

विषयसूची

किन उपभोक्ताओं का होगा फिजिकल वेरिफिकेशन, जानें पूरी डिटेल

West Bengal Ration Card News: राज्य खाद्य सुरक्षा योजना (आरकेएसवाई-2) के दायरे में आने वाले राशन कार्ड धारकों का फिजिकल वेरिफिकेशन करने का सख्त निर्देश खाद्य विभाग की ओर से जारी किया गया है। इस प्रक्रिया के दायरे में राज्यभर के लगभग 50 लाख राशन कार्डधारक आएंगे। इन उपभोक्ताओं को हर महीने प्रति व्यक्ति दो किलोग्राम चावल पूरी तरह मुफ्त में दिया जाता है।

अपात्रों को हटाने की दिशा में बड़ा कदम

राज्य के खाद्य मंत्री अशोक कीर्तनिया लंबे समय से यह कहते आ रहे हैं कि आर्थिक रूप से संपन्न लोगों का मुफ्त राशन का लाभ उठाना सही नहीं है। हालांकि संपन्न लोगों को अलग करने के लिए किसी खास मानदंड को लेकर उन्होंने अभी तक स्पष्ट रूप से कुछ नहीं कहा है। ऐसे में खाद्य विभाग द्वारा शुरू की गई यह ग्राहक सत्यापन प्रक्रिया एक बेहद अहम कदम मानी जा रही है।

पश्चिम बंगाल में राशन उपभोक्ताओं का गणित

राज्य में फिलहाल कुल राशन उपभोक्ताओं की संख्या करीब 8 करोड़ 73 लाख है। इनमें से 6 करोड़ से अधिक उपभोक्ता राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत आते हैं, जिन्हें केंद्र सरकार मुफ्त खाद्यान्न उपलब्ध कराती है। बाकी राशन कार्डधारक राज्य खाद्य सुरक्षा योजना के तहत आते हैं। आरकेएसवाई के पहले चरण के तहत करीब 2 करोड़ 23 लाख राशन कार्डधारक आते हैं जिन्हें हर महीने प्रति व्यक्ति पांच किलो चावल मुफ्त मिलता है। फिलहाल इस श्रेणी के उपभोक्ताओं को मौजूदा सत्यापन प्रक्रिया से बाहर रखा गया है।

अधिकारियों को जल्द जांच पूरी करने के निर्देश

खाद्य विभाग के अतिरिक्त सचिव द्वारा पिछले 31 जुलाई को डीडीपीएस के निदेशक और राशनिंग निदेशक को भेजे गए निर्देश में साफ तौर पर कहा गया है कि आरकेएसवाई-2 श्रेणी के उपभोक्ताओं का भौतिक सत्यापन कार्य जल्द से जल्द पूरा किया जाए। विभाग के तय दिशा-निर्देशों के आधार पर ही यह जांच पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं।


रिपोर्ट: शिंकी सिंह, कोलकाता

Rashtra Bharat
Rashtra Bharat पर पढ़ें ताज़ा खेल, राजनीति, विश्व, मनोरंजन, धर्म और बिज़नेस की अपडेटेड हिंदी खबरें।
Shinki Singh

Shinki Singh

शिंकी सिंह (Shinki Singh) पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग एक दशक का अनुभव रखती हैं। उन्होंने वर्ष 2017 में दैनिक सन्मार्ग से अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत की, जहाँ कई वर्षों तक फील्ड रिपोर्टिंग और न्यूज़ डेस्क की जिम्मेदारियाँ निभाईं। इस दौरान उन्होंने राजनीति, सामाजिक सरोकारों, महिला मुद्दों और जनहित से जुड़े विषयों पर व्यापक रिपोर्टिंग की। इसके साथ ही न्यूज़ एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का व्यावहारिक अनुभव भी प्राप्त किया, जिससे डिजिटल और मल्टीमीडिया पत्रकारिता की उनकी समझ और अधिक सशक्त हुई। इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर से जुड़कर हार्ड न्यूज़, समसामयिक घटनाओं और लाइफस्टाइल पत्रकारिता सहित विभिन्न विषयों पर रिपोर्टिंग और लेखन किया। तथ्यपरक, निष्पक्ष और संतुलित पत्रकारिता में विश्वास रखते हुए वे प्रत्येक समाचार को विश्वसनीय स्रोतों, तथ्यों के सत्यापन और गहन अध्ययन के आधार पर प्रस्तुत करने को प्राथमिकता देती हैं। वर्तमान में शिंकी सिंह राष्ट्र भारत से जुड़ी हैं, जहाँ वे राष्ट्रीय, राजनीतिक, सामाजिक और जनहित से जुड़े विषयों पर समाचार, विश्लेषण और विशेष रिपोर्ट तैयार कर रही हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक, प्रमाणिक और भरोसेमंद जानकारी पहुँचाना है। शैक्षणिक रूप से उन्होंने महार्षि दयानंद विश्वविद्यालय (MDU), रोहतक से बी.एड. की शिक्षा प्राप्त की है। इसके अतिरिक्त इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) से इतिहास एवं अंग्रेज़ी विषयों में स्नातकोत्तर (Master's) की डिग्री हासिल की है। वे पत्रकारिता में निरंतर सीखने, बदलते मीडिया परिदृश्य के अनुरूप स्वयं को अपडेट रखने तथा तथ्यों की पुष्टि के बाद ही समाचार प्रकाशित करने में विश्वास रखती हैं।