सोदपुर के सीईएससी ऑफिस में लगी भयंकर आग, दमकल की 6 गाड़ियों ने पाया काबू

सोदपुर के पानीहाटी धानकल मोड़ पर सीईएससी ऑफिस में लगी भीषण आग। दमकल की 6 गाड़ियों ने पाया काबू। जानिए इस बड़े हादसे की पूरी खबर।
विषयसूची
ट्रांसफॉर्मर विस्फोट के बाद फैली अफरातफरी
पश्चिम बंगाल के सोदपुर (पानीहाटी) स्थित धानकल मोड़ के पास मौजूद सीईएससी के एक बड़े ऑफिस में रविवार को अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेज थी कि उसका काला धुआं कई किलोमीटर दूर से ही देखा जा सकता था। गनीमत यह रही कि रविवार की छुट्टी होने की वजह से ऑफिस में बहुत कम कर्मचारी मौजूद थे। जो लोग वहां थे उन्हें समय रहते सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। इस वजह से किसी की जान जाने या घायल होने की कोई खबर नहीं है। हालांकि ऑफिस के अंदर रखा काफी सामान और मशीनें जलकर खाक होने का डर है। शुरुआती जांच में पता चला है कि यह आग बिजली के एक ट्रांसफार्मर में जोरदार धमाका होने के कारण लगी थी जिसने देखते ही देखते पूरे ऑफिस को अपनी चपेट में ले लिया।
बचाव कार्य और ट्रैफिक
आग लगने की खबर मिलते ही तुरंत दमकल विभाग को बुलाया गया। शुरू में 5 और बाद में कुल 6 दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। ऑफिस मुख्य सड़क पर होने की वजह से सुरक्षा के लिए वहां का पूरा ट्रैफिक रोक दिया गया। दमकलकर्मियों को आग बुझाने के लिए बाहर से ही पानी डालना पड़ा क्योंकि अंदर जाना मुमकिन नहीं था। काफी देर की कड़ी मशक्कत के बाद अब आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया गया है।
रिपोर्ट: एकबाल, पश्चिम बंगाल
एडिट: शिंकी सिंह

