Rashtra Bharat Logo

अमित शाह का मुंबई एयरपोर्ट पर गर्मजोशी से हुआ स्वागत, सीएम फडणवीस समेत कई नेता रहे मौजूद

अमित शाह का मुंबई एयरपोर्ट पर गर्मजोशी से हुआ स्वागत, सीएम फडणवीस समेत कई नेता रहे मौजूद
Amit Shah Mumbai Visit: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के मुंबई दौरे पर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और वरिष्ठ नेताओं ने एयरपोर्ट पर जोरदार स्वागत किया। पूरी खबर पढ़ें।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के मुंबई दौरे पर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और वरिष्ठ नेताओं ने एयरपोर्ट पर जोरदार स्वागत किया। पूरी खबर पढ़ें।

Updated:
·by
Shinki Singh
Shinki Singh
Share:

विषयसूची

स्वागत से लेकर राजनीतिक अटकलों तक, जानें पूरी जानकारी

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह के मुंबई आगमन पर आज महाराष्ट्र के राजनीतिक गलियारों में सरगर्मी तेज हो गई। छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचते ही उनका भव्य और गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया जहां राज्य की राजनीतिक दिग्गजों की मौजूदगी ने इस दौरे के महत्व को और बढ़ा दिया। इस मौके पर महाराष्ट्र भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र चव्हाण, मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा, मंत्री जयकुमार रावल, मुंबई भाजपा अध्यक्ष अमित साटम, महापौर ऋतु तावड़े सहित भाजपा के अन्य वरिष्ठ नेता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।

गणेशोत्सव के बीच दौरे से बढ़ा उत्साह

अमित शाह के मुंबई दौरे को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह का माहौल देखने को मिला। गणेशोत्सव के अवसर पर मुंबई में विभिन्न धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी दौरान अमित शाह के मुंबई आगमन से पार्टी कार्यकर्ताओं में भी विशेष उत्साह नजर आया।

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने किया स्वागत

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस सहित भाजपा नेताओं ने एयरपोर्ट पर अमित शाह का स्वागत करते हुए उनसे मुलाकात की। इस दौरान महाराष्ट्र की राजनीतिक एवं संगठनात्मक गतिविधियों के साथ-साथ राज्य में चल रहे विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर भी चर्चा होने की संभावना है।अमित शाह के मुंबई दौरे को देखते हुए पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनके स्वागत की व्यापक तैयारियां की थीं। गणेशोत्सव 2026 के बीच केंद्रीय मंत्री के मुंबई पहुंचने से राजनीतिक हलकों में भी इस दौरे को महत्वपूर्ण माना जा रहा है।


रिपोर्ट: जस्सी, महाराष्ट्र

एडिट: शिंकी सिंह

Rashtra Bharat
Rashtra Bharat पर पढ़ें ताज़ा खेल, राजनीति, विश्व, मनोरंजन, धर्म और बिज़नेस की अपडेटेड हिंदी खबरें।

Shinki Singh

Shinki Singh

शिंकी सिंह (Shinki Singh) पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग एक दशक का अनुभव रखती हैं। उन्होंने वर्ष 2017 में दैनिक सन्मार्ग से अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत की, जहाँ कई वर्षों तक फील्ड रिपोर्टिंग और न्यूज़ डेस्क की जिम्मेदारियाँ निभाईं। इस दौरान उन्होंने राजनीति, सामाजिक सरोकारों, महिला मुद्दों और जनहित से जुड़े विषयों पर व्यापक रिपोर्टिंग की। इसके साथ ही न्यूज़ एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का व्यावहारिक अनुभव भी प्राप्त किया, जिससे डिजिटल और मल्टीमीडिया पत्रकारिता की उनकी समझ और अधिक सशक्त हुई। इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर से जुड़कर हार्ड न्यूज़, समसामयिक घटनाओं और लाइफस्टाइल पत्रकारिता सहित विभिन्न विषयों पर रिपोर्टिंग और लेखन किया। तथ्यपरक, निष्पक्ष और संतुलित पत्रकारिता में विश्वास रखते हुए वे प्रत्येक समाचार को विश्वसनीय स्रोतों, तथ्यों के सत्यापन और गहन अध्ययन के आधार पर प्रस्तुत करने को प्राथमिकता देती हैं। वर्तमान में शिंकी सिंह राष्ट्र भारत से जुड़ी हैं, जहाँ वे राष्ट्रीय, राजनीतिक, सामाजिक और जनहित से जुड़े विषयों पर समाचार, विश्लेषण और विशेष रिपोर्ट तैयार कर रही हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक, प्रमाणिक और भरोसेमंद जानकारी पहुँचाना है। शैक्षणिक रूप से उन्होंने महार्षि दयानंद विश्वविद्यालय (MDU), रोहतक से बी.एड. की शिक्षा प्राप्त की है। इसके अतिरिक्त इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) से इतिहास एवं अंग्रेज़ी विषयों में स्नातकोत्तर (Master's) की डिग्री हासिल की है। वे पत्रकारिता में निरंतर सीखने, बदलते मीडिया परिदृश्य के अनुरूप स्वयं को अपडेट रखने तथा तथ्यों की पुष्टि के बाद ही समाचार प्रकाशित करने में विश्वास रखती हैं।