Rashtra Bharat Logo

नागपुर में अब सार्वजनिक उत्सवों में घरेलू नहीं कमर्शियल गैस सिलिंडर का होगा इस्तेमाल

नागपुर में अब सार्वजनिक उत्सवों में  घरेलू नहीं कमर्शियल गैस सिलिंडर का होगा इस्तेमाल
Nagpur commercial gas cylinder public events: नागपुर प्रशासन ने आगामी त्योहारों और सार्वजनिक उत्सवों में घरेलू एलपीजी सिलिंडर के इस्तेमाल पर रोक लगाते हुए कमर्शियल सिलिंडर अनिवार्य कर दिया है। गैस कालाबाजारी और समय पर आपूर्ति को लेकर भी दिए गए कड़े निर्देश। (Image : AI)

नागपुर प्रशासन ने आगामी त्योहारों और सार्वजनिक उत्सवों में घरेलू एलपीजी सिलिंडर के इस्तेमाल पर रोक लगाते हुए कमर्शियल सिलिंडर अनिवार्य कर दिया है। गैस कालाबाजारी और समय पर आपूर्ति को लेकर भी दिए गए कड़े निर्देश।

Updated:
·by
Shinki Singh
Shinki Singh
Share:

विषयसूची

नागपुर प्रशासन का कड़ा फैसला

नागपुर में आगामी त्योहारों और सार्वजनिक उत्सवों के दौरान एलपीजी सिलिंडर का सुरक्षित एवं नियमबद्ध तरीके से इस्तेमाल सुनिश्चित करने के लिए अन्न एवं नागरिक आपूर्ति विभाग की ओर से गैस एजेंसियों के प्रतिनिधियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में सार्वजनिक उत्सवों में भोजन तैयार करने के लिए घरेलू एलपीजी सिलिंडर के इस्तेमाल पर रोक लगाने तथा केवल व्यावसायिक सिलिंडर का उपयोग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। बैठक में अन्नधान्य वितरण अधिकारी श्रीमती एस. गेडाम, अन्नधान्य वितरण अधिकारी पंकज जळोकर, एलपीजी नोडल अधिकारी एवं परिमंडल अधिकारी सागर बावरे, आपूर्ति निरीक्षक विनोद वागदे, वैभव खैरकर, श्रीमती शिल्पा दरेकर, प्रदीप भावे सहित विभिन्न गैस कंपनियों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

घरेलू सिलिंडर के दुरुपयोग पर रोक

त्योहारों एवं सार्वजनिक कार्यक्रमों को देखते हुए नागपुर शहर में सार्वजनिक स्थानों पर घरेलू गैस सिलिंडर के दुरुपयोग को रोकने के लिए केवल व्यावसायिक एलपीजी सिलिंडर का उपयोग अनिवार्य किया गया है। सार्वजनिक उत्सवों के लिए जारी किए जाने वाले अधिकृत अनुमति पत्र में भी व्यावसायिक गैस सिलिंडर के इस्तेमाल की शर्त अनिवार्य रूप से शामिल की गई है।

सिलिंडर आपूर्ति में देरी की शिकायतों पर भी चर्चा

बैठक में उन शिकायतों पर भी चर्चा की गई जिनमें बुकिंग के बाद ग्राहकों को ओटीपी मिलने के बावजूद समय पर सिलिंडर न मिलने की बात सामने आई है। गैस एजेंसी संचालकों को निर्देश दिए गए कि बुकिंग के बाद ओटीपी मिलते ही ग्राहकों को तय समय पर सिलिंडर उपलब्ध कराया जाए तथा आपूर्ति में किसी तरह की लापरवाही न बरती जाए।

कालाबाजारी रोकने के भी निर्देश

इसके अलावा गैस की कालाबाजारी अनधिकृत भंडारण और अवैध बिक्री पर रोक लगाने के लिए गैस कंपनियों को अपने स्तर पर नियमित जांच एवं निगरानी रखने के निर्देश दिए गए। बैठक में ग्राहक दक्षता कल्याण फाउंडेशन की ओर से मिले सुझावों पर भी विस्तार से चर्चा की गई।


रिपोर्ट: जस्सी, महाराष्ट्र

एडिट: शिंकी सिंह

Rashtra Bharat
Rashtra Bharat पर पढ़ें ताज़ा खेल, राजनीति, विश्व, मनोरंजन, धर्म और बिज़नेस की अपडेटेड हिंदी खबरें।

Shinki Singh

Shinki Singh

शिंकी सिंह (Shinki Singh) पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग एक दशक का अनुभव रखती हैं। उन्होंने वर्ष 2017 में दैनिक सन्मार्ग से अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत की, जहाँ कई वर्षों तक फील्ड रिपोर्टिंग और न्यूज़ डेस्क की जिम्मेदारियाँ निभाईं। इस दौरान उन्होंने राजनीति, सामाजिक सरोकारों, महिला मुद्दों और जनहित से जुड़े विषयों पर व्यापक रिपोर्टिंग की। इसके साथ ही न्यूज़ एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का व्यावहारिक अनुभव भी प्राप्त किया, जिससे डिजिटल और मल्टीमीडिया पत्रकारिता की उनकी समझ और अधिक सशक्त हुई। इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर से जुड़कर हार्ड न्यूज़, समसामयिक घटनाओं और लाइफस्टाइल पत्रकारिता सहित विभिन्न विषयों पर रिपोर्टिंग और लेखन किया। तथ्यपरक, निष्पक्ष और संतुलित पत्रकारिता में विश्वास रखते हुए वे प्रत्येक समाचार को विश्वसनीय स्रोतों, तथ्यों के सत्यापन और गहन अध्ययन के आधार पर प्रस्तुत करने को प्राथमिकता देती हैं। वर्तमान में शिंकी सिंह राष्ट्र भारत से जुड़ी हैं, जहाँ वे राष्ट्रीय, राजनीतिक, सामाजिक और जनहित से जुड़े विषयों पर समाचार, विश्लेषण और विशेष रिपोर्ट तैयार कर रही हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक, प्रमाणिक और भरोसेमंद जानकारी पहुँचाना है। शैक्षणिक रूप से उन्होंने महार्षि दयानंद विश्वविद्यालय (MDU), रोहतक से बी.एड. की शिक्षा प्राप्त की है। इसके अतिरिक्त इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) से इतिहास एवं अंग्रेज़ी विषयों में स्नातकोत्तर (Master's) की डिग्री हासिल की है। वे पत्रकारिता में निरंतर सीखने, बदलते मीडिया परिदृश्य के अनुरूप स्वयं को अपडेट रखने तथा तथ्यों की पुष्टि के बाद ही समाचार प्रकाशित करने में विश्वास रखती हैं।