Rashtra Bharat Logo

बंगाल को केंद्र का बड़ा तोहफा, 1,042 करोड़ से सुधरेंगी 6 प्रमुख सड़कें

बंगाल को केंद्र का बड़ा तोहफा, 1,042 करोड़ से सुधरेंगी 6 प्रमुख सड़कें
West Bengal Road Development: पश्चिम बंगाल में सड़क विकास के लिए केंद्र ने 1,042 करोड़ रुपये मंजूर किए हैं। सीआरआईएफ योजना के तहत 194 किमी लंबी 6 सड़कों का चौड़ीकरण और मजबूतीकरण होगा। (Image: AI)

पश्चिम बंगाल में सड़क विकास के लिए केंद्र ने 1,042 करोड़ रुपये मंजूर किए हैं। सीआरआईएफ योजना के तहत 194 किमी लंबी 6 सड़कों का चौड़ीकरण और मजबूतीकरण होगा।

Updated:
·by
Shinki Singh
Shinki Singh
Share:

विषयसूची

किन प्रमुख मार्गों पर खर्च होंगे करोड़ों रुपये

पश्चिम बंगाल में सड़क बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए केंद्र सरकार ने चालू वित्त वर्ष में 1,042 करोड़ 62 लाख रुपये की राशि मंजूर की है। यह राशि सेंट्रल रोड इंफ्रास्ट्रक्चर फंड  के तहत दी जाएगी। इससे उत्तर और दक्षिण बंगाल की छह प्रमुख सड़क परियोजनाओं पर काम किया जाएगा। इन परियोजनाओं के तहत करीब 194 किलोमीटर लंबी सड़कों की मरम्मत, चौड़ीकरण और मजबूती का काम किया जाएगा। इससे इन मार्गों पर यातायात व्यवस्था बेहतर होने और लोगों का सफर आसान होने की उम्मीद है।

उत्तर और दक्षिण बंगाल की 6 सड़कों का होगा विकास

  • कूचबिहार: चांगराबांधा-जमालदह-माथाभांगा रोड – 41.30 किलोमीटर
  • पूर्व बर्दवान: मंतेश्वर-दांईहाट रोड – 24.50 किलोमीटर
  • पूर्व बर्दवान: बर्दवान-कटवा रोड – 46.60 किलोमीटर
  • पुरुलिया: रघुनाथपुर-चंदनकियारी-चास रोड – 28.30 किलोमीटर
  • हुगली: मगरा-सुल्तानगाछा रोड – 41 किलोमीटर
  • उत्तर 24 परगना: विष्णुपुर-बालियाघाटा रोड – 12.40 किलोमीटर

सड़कों को चौड़ा और मजबूत किया जाएगा

इन सभी मार्गों को चरणबद्ध तरीके से विकसित किया जाएगा। सड़क की स्थिति सुधारने के साथ जरूरत के अनुसार चौड़ीकरण और मजबूती का काम किया जाएगा। इससे स्थानीय लोगों के साथ-साथ रोजाना इन रास्तों से गुजरने वाले वाहनों को भी सुविधा मिलने की उम्मीद है।मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने सोशल मीडिया के जरिए इस वित्तीय सहायता की जानकारी साझा की। उन्होंने राज्य के सड़क बुनियादी ढांचे को बेहतर बनाना सरकार की प्राथमिकता बताया और केंद्र से मिली राशि के लिए केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी का आभार जताया।

क्या है सीआरआईएफ योजना?

सेंट्रल रोड इंफ्रास्ट्रक्चर फंड  के जरिए केंद्र सरकार राज्यों में सड़क और पुल जैसी बुनियादी परियोजनाओं के विकास के लिए वित्तीय सहायता देती है। इस फंड में पेट्रोल और डीजल पर लगाए जाने वाले उपकर का एक हिस्सा राज्यों में सड़क विकास के लिए इस्तेमाल किया जाता है।


रिपोर्ट: शिंकी सिंह, कोलकाता

Rashtra Bharat
Rashtra Bharat पर पढ़ें ताज़ा खेल, राजनीति, विश्व, मनोरंजन, धर्म और बिज़नेस की अपडेटेड हिंदी खबरें।

Shinki Singh

Shinki Singh

शिंकी सिंह (Shinki Singh) पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग एक दशक का अनुभव रखती हैं। उन्होंने वर्ष 2017 में दैनिक सन्मार्ग से अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत की, जहाँ कई वर्षों तक फील्ड रिपोर्टिंग और न्यूज़ डेस्क की जिम्मेदारियाँ निभाईं। इस दौरान उन्होंने राजनीति, सामाजिक सरोकारों, महिला मुद्दों और जनहित से जुड़े विषयों पर व्यापक रिपोर्टिंग की। इसके साथ ही न्यूज़ एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का व्यावहारिक अनुभव भी प्राप्त किया, जिससे डिजिटल और मल्टीमीडिया पत्रकारिता की उनकी समझ और अधिक सशक्त हुई। इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर से जुड़कर हार्ड न्यूज़, समसामयिक घटनाओं और लाइफस्टाइल पत्रकारिता सहित विभिन्न विषयों पर रिपोर्टिंग और लेखन किया। तथ्यपरक, निष्पक्ष और संतुलित पत्रकारिता में विश्वास रखते हुए वे प्रत्येक समाचार को विश्वसनीय स्रोतों, तथ्यों के सत्यापन और गहन अध्ययन के आधार पर प्रस्तुत करने को प्राथमिकता देती हैं। वर्तमान में शिंकी सिंह राष्ट्र भारत से जुड़ी हैं, जहाँ वे राष्ट्रीय, राजनीतिक, सामाजिक और जनहित से जुड़े विषयों पर समाचार, विश्लेषण और विशेष रिपोर्ट तैयार कर रही हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक, प्रमाणिक और भरोसेमंद जानकारी पहुँचाना है। शैक्षणिक रूप से उन्होंने महार्षि दयानंद विश्वविद्यालय (MDU), रोहतक से बी.एड. की शिक्षा प्राप्त की है। इसके अतिरिक्त इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) से इतिहास एवं अंग्रेज़ी विषयों में स्नातकोत्तर (Master's) की डिग्री हासिल की है। वे पत्रकारिता में निरंतर सीखने, बदलते मीडिया परिदृश्य के अनुरूप स्वयं को अपडेट रखने तथा तथ्यों की पुष्टि के बाद ही समाचार प्रकाशित करने में विश्वास रखती हैं।