Rashtra Bharat Logo

नागपुर के गिट्टीखदान में बेकाबू कार ने 4 लोगों को मारी टक्कर, 2 साल का बच्चा गंभीर

नागपुर के गिट्टीखदान में बेकाबू कार ने 4 लोगों को मारी टक्कर, 2 साल का बच्चा गंभीर
Nagpur Gittikhadan car accident: नागपुर के गिट्टीखदान क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने चार लोगों को मारी टक्कर। 2 साल के बच्चे को गंभीर चोट। महिला गिरफ्तार जानें पूरा मामला।(Image: AI)

नागपुर के गिट्टीखदान क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने चार लोगों को मारी टक्कर। 2 साल के बच्चे को गंभीर चोट। महिला गिरफ्तार जानें पूरा मामला।

Updated:
·by
Shinki Singh
Shinki Singh
Share:

विषयसूची

गिट्टीखदान में बड़ा हादसा

नागपुर के गिट्टीखदान पुलिस थाना क्षेत्र में दिनसा फैक्ट्री के पास मंगलवार रात एक तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे मौजूद चार लोगों को टक्कर मार दी। हादसे में एक 2 वर्षीय बच्चे समेत चार लोग घायल हो गए। बच्चे को गंभीर चोटें आने की जानकारी सामने आई है जबकि अन्य घायलों को अपेक्षाकृत कम चोटें आई हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

महिला चला रही थी कार हुई गिरफ्तार

प्राथमिक जानकारी के अनुसार कार एक 32 वर्षीय महिला चला रही थी। महिला वाड़ी क्षेत्र की रहने वाली बताई जा रही है। घटना के बाद गिट्टीखदान पुलिस ने महिला को मौके से हिरासत में लेकर गिरफ्तार कर लिया।

घटनास्थल पर जुटी भारी भीड़, तनावपूर्ण हुआ माहौल

हादसे की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर जमा हो गए। देखते ही देखते मौके पर हजारों लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई जिससे इलाके में तनावपूर्ण स्थिति बन गई। माहौल खराब होने की आशंका को देखते हुए पुलिस ने महिला को सुरक्षा की दृष्टि से दूसरे पुलिस थाने में रखा है। पुलिस ने घटनास्थल पर अतिरिक्त पुलिस बल भी तैनात किया है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं और किसी भी तरह के हंगामे को रोकने के लिए सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है।

नशे में गाड़ी चलाने की भी हो रही जांच

पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। महिला ने वाहन चलाते समय शराब का सेवन किया था या नहीं, इसकी भी जांच की जा रही है। इसके लिए जरूरी मेडिकल जांच कराई जा रही है। साथ ही पुलिस कार की गति, दुर्घटना की परिस्थितियों और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान भी दर्ज कर रही है। फिलहाल घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है। पुलिस ने लोगों से शांति बनाए रखने और अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है। मामले की आगे की जांच गिट्टीखदान पुलिस कर रही है।


रिपोर्ट: जस्सी, महाराष्ट्र

एडिट: शिंकी सिंह

Rashtra Bharat
Rashtra Bharat पर पढ़ें ताज़ा खेल, राजनीति, विश्व, मनोरंजन, धर्म और बिज़नेस की अपडेटेड हिंदी खबरें।

Shinki Singh

Shinki Singh

शिंकी सिंह (Shinki Singh) पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग एक दशक का अनुभव रखती हैं। उन्होंने वर्ष 2017 में दैनिक सन्मार्ग से अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत की, जहाँ कई वर्षों तक फील्ड रिपोर्टिंग और न्यूज़ डेस्क की जिम्मेदारियाँ निभाईं। इस दौरान उन्होंने राजनीति, सामाजिक सरोकारों, महिला मुद्दों और जनहित से जुड़े विषयों पर व्यापक रिपोर्टिंग की। इसके साथ ही न्यूज़ एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का व्यावहारिक अनुभव भी प्राप्त किया, जिससे डिजिटल और मल्टीमीडिया पत्रकारिता की उनकी समझ और अधिक सशक्त हुई। इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर से जुड़कर हार्ड न्यूज़, समसामयिक घटनाओं और लाइफस्टाइल पत्रकारिता सहित विभिन्न विषयों पर रिपोर्टिंग और लेखन किया। तथ्यपरक, निष्पक्ष और संतुलित पत्रकारिता में विश्वास रखते हुए वे प्रत्येक समाचार को विश्वसनीय स्रोतों, तथ्यों के सत्यापन और गहन अध्ययन के आधार पर प्रस्तुत करने को प्राथमिकता देती हैं। वर्तमान में शिंकी सिंह राष्ट्र भारत से जुड़ी हैं, जहाँ वे राष्ट्रीय, राजनीतिक, सामाजिक और जनहित से जुड़े विषयों पर समाचार, विश्लेषण और विशेष रिपोर्ट तैयार कर रही हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक, प्रमाणिक और भरोसेमंद जानकारी पहुँचाना है। शैक्षणिक रूप से उन्होंने महार्षि दयानंद विश्वविद्यालय (MDU), रोहतक से बी.एड. की शिक्षा प्राप्त की है। इसके अतिरिक्त इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) से इतिहास एवं अंग्रेज़ी विषयों में स्नातकोत्तर (Master's) की डिग्री हासिल की है। वे पत्रकारिता में निरंतर सीखने, बदलते मीडिया परिदृश्य के अनुरूप स्वयं को अपडेट रखने तथा तथ्यों की पुष्टि के बाद ही समाचार प्रकाशित करने में विश्वास रखती हैं।