Rashtra Bharat Logo

गणेशोत्सव में सरकारी योजनाओं का होगा प्रचार, 16 से 24 सितंबर तक चलेगा लोकसंवाद-2026

गणेशोत्सव में सरकारी योजनाओं का होगा प्रचार, 16 से 24 सितंबर तक चलेगा लोकसंवाद-2026
Loksamvad 2026 Ganeshotsav: महाराष्ट्र में गणेशोत्सव के दौरान 16 से 24 सितंबर तक ‘लोकसंवाद-2026’ अभियान चलेगा। गणेश मंडलों में किसानों, महिलाओं और युवाओं को सरकारी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। (File Photo)

महाराष्ट्र में गणेशोत्सव के दौरान 16 से 24 सितंबर तक ‘लोकसंवाद-2026’ अभियान चलेगा। गणेश मंडलों में किसानों, महिलाओं और युवाओं को सरकारी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी।

Updated:
·by
Shinki Singh
Shinki Singh
Share:

विषयसूची

सोशल मीडिया से भी होगा प्रचार

महाराष्ट्र में गणेशोत्सव के दौरान लोगों को सरकारी योजनाओं की जानकारी देने के लिए विशेष अभियान शुरू किया जा रहा है। सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की ओर से 16 से 24 सितंबर 2026 तक ‘लोकसंवाद-2026’ अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान के तहत राज्य के प्रमुख गणेश मंडलों में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। यहां लोगों को सरकार की अलग-अलग योजनाओं और नीतियों के बारे में जानकारी दी जाएगी। साथ ही पात्र लोगों को योजनाओं का लाभ लेने की प्रक्रिया भी समझाई जाएगी।

गणेश मंडलों में होगा लोगों से सीधा संवाद

महाराष्ट्र सरकार ने गणेशोत्सव को राज्य महोत्सव का दर्जा दिया है। इसी को ध्यान में रखते हुए बड़ी संख्या में लोगों की भागीदारी वाले प्रमुख गणेश मंडलों में लोकसंवाद कार्यक्रम होंगे। इन कार्यक्रमों में स्थानीय अधिकारी जिला स्तर के वरिष्ठ अधिकारी और संबंधित विषयों के विशेषज्ञ मौजूद रहेंगे। वे लोगों के सवालों का जवाब भी देंगे।

किसानों और महिलाओं को योजनाओं की जानकारी

अभियान में कृषि, महिला एवं बाल विकास, शिक्षा, सामाजिक न्याय, सहकारिता, स्वास्थ्य और कौशल विकास समेत कई विभाग शामिल होंगे।किसानों को किसान सम्मान निधि, फसल बीमा, खेत तालाब और कृषि उपकरणों पर मिलने वाले अनुदान जैसी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। महिलाओं के बचत समूह और उच्च शिक्षा से जुड़ी योजनाओं के बारे में भी बताया जाएगा।

स्वास्थ्य योजनाओं के बारे में भी मिलेगी जानकारी

लोगों को महात्मा ज्योतिराव फुले जन आरोग्य योजना, आयुष्मान भारत, हिंदूहृदयसम्राट बालासाहेब ठाकरे ‘आपला दवाखाना’ और मुख्यमंत्री वैद्यकीय सहायता कक्ष जैसी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। युवाओं को कौशल विकास प्रशिक्षण, मुख्यमंत्री रोजगार प्रशिक्षण कार्यक्रम और स्वरोजगार ऋण योजनाओं के बारे में बताया जाएगा। इसके अलावा बार्टी, सारथी और महाज्योती की योजनाओं की जानकारी भी दी जाएगी। अभियान के दौरान महाडीबीटी, साइबर सुरक्षा, सूचना का अधिकार और ‘आपले सरकार’ जैसे विषयों पर भी लोगों को जागरूक किया जाएगा। ‘लोकसंवाद-2026’ का सोशल मीडिया के जरिए भी प्रचार किया जाएगा। इच्छुक गणेश मंडल अपने जिले के जिला सूचना कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं।


रिपोर्ट: जस्सी, महाराष्ट्र

एडिट: शिंकी सिंह

Rashtra Bharat
Rashtra Bharat पर पढ़ें ताज़ा खेल, राजनीति, विश्व, मनोरंजन, धर्म और बिज़नेस की अपडेटेड हिंदी खबरें।
Shinki Singh

Shinki Singh

शिंकी सिंह (Shinki Singh) पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग एक दशक का अनुभव रखती हैं। उन्होंने वर्ष 2017 में दैनिक सन्मार्ग से अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत की, जहाँ कई वर्षों तक फील्ड रिपोर्टिंग और न्यूज़ डेस्क की जिम्मेदारियाँ निभाईं। इस दौरान उन्होंने राजनीति, सामाजिक सरोकारों, महिला मुद्दों और जनहित से जुड़े विषयों पर व्यापक रिपोर्टिंग की। इसके साथ ही न्यूज़ एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का व्यावहारिक अनुभव भी प्राप्त किया, जिससे डिजिटल और मल्टीमीडिया पत्रकारिता की उनकी समझ और अधिक सशक्त हुई। इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर से जुड़कर हार्ड न्यूज़, समसामयिक घटनाओं और लाइफस्टाइल पत्रकारिता सहित विभिन्न विषयों पर रिपोर्टिंग और लेखन किया। तथ्यपरक, निष्पक्ष और संतुलित पत्रकारिता में विश्वास रखते हुए वे प्रत्येक समाचार को विश्वसनीय स्रोतों, तथ्यों के सत्यापन और गहन अध्ययन के आधार पर प्रस्तुत करने को प्राथमिकता देती हैं। वर्तमान में शिंकी सिंह राष्ट्र भारत से जुड़ी हैं, जहाँ वे राष्ट्रीय, राजनीतिक, सामाजिक और जनहित से जुड़े विषयों पर समाचार, विश्लेषण और विशेष रिपोर्ट तैयार कर रही हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक, प्रमाणिक और भरोसेमंद जानकारी पहुँचाना है। शैक्षणिक रूप से उन्होंने महार्षि दयानंद विश्वविद्यालय (MDU), रोहतक से बी.एड. की शिक्षा प्राप्त की है। इसके अतिरिक्त इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) से इतिहास एवं अंग्रेज़ी विषयों में स्नातकोत्तर (Master's) की डिग्री हासिल की है। वे पत्रकारिता में निरंतर सीखने, बदलते मीडिया परिदृश्य के अनुरूप स्वयं को अपडेट रखने तथा तथ्यों की पुष्टि के बाद ही समाचार प्रकाशित करने में विश्वास रखती हैं।