Rashtra Bharat Logo

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री बने विजय, राज्यपाल ने दिलाई शपथ; उमड़ा समर्थकों का जन सैलाब

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री बने विजय, राज्यपाल ने दिलाई शपथ; उमड़ा समर्थकों का जन सैलाब
सीएम बनते ही विजय का बड़ा एक्शन: सड़क पर नहीं लगेंगे पोस्टर, शराब दुकानें होंगी बंद! (Pic Credit- X @VijayFansTrends)

तमिलनाडु में टीवीके प्रमुख विजय ने मुख्यमंत्री पद की शपथ लेकर इतिहास रच दिया। पहली बार राज्य में किसी गैर-द्रविड़ दल की सरकार बनी है। एआईएडीएमके और डीएमके का लंबे समय से चला आ रहा दबदबा खत्म हो गया। शपथ समारोह में राहुल गांधी भी विजय के साथ नजर आए।

Updated:
·by
Dipali Kumari
Dipali Kumari
Share:

विषयसूची

Tamil Nadu CM Vijay: तमिलनाडु की राजनीति में आज एक ऐतिहासिक और भावनात्मक पल देखने को मिला। अभिनेता से नेता बने टीवीके प्रमुख विजय ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली और इसी के साथ राज्य की राजनीति में नया अध्याय शुरू हो गया। चेन्नई के जवाहरलाल नेहरू इनडोर स्टेडियम में आयोजित भव्य समारोह में राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।

शपथ ग्रहण समारोह में एक और तस्वीर ने सभी का ध्यान खींचा। विजय और कांग्रेस नेता राहुल गांधी समारोह से पहले साथ नजर आए।

तमिलनाडु की राजनीति में खत्म हुआ द्रविड़ दलों का लंबा दबदबा

विजय के मुख्यमंत्री बनते ही तमिलनाडु में पहली बार किसी गैर-द्रविड़ दल की सरकार बनी है। इसके साथ ही एआईएडीएमके और डीएमके जैसे पारंपरिक द्रविड़ दलों का दशकों पुराना राजनीतिक वर्चस्व टूट गया। शपथ ग्रहण समारोह के दौरान हजारों समर्थकों की मौजूदगी ने माहौल को बेहद खास और भावुक बना दिया। स्टेडियम में विजय के समर्थन में लगातार नारे गूंजते रहे।

 13 मई तक विधानसभा में बहुमत साबित करने का निर्देश

राज्यपाल ने विजय को 13 मई या उससे पहले विधानसभा में बहुमत साबित करने का निर्देश दिया है। इससे पहले 9 मई को विजय ने राज्यपाल से मुलाकात कर वीसीके और इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग (आईयूएमएल) के समर्थन पत्र सौंपे थे। इन दलों के समर्थन के बाद विजय की सरकार बनाने की राह आसान हो गई।

9 मंत्रियों के नामों को मंजूरी

लोक भवन की ओर से जारी जानकारी के अनुसार राज्यपाल ने टीवीके के नौ मंत्रियों के नामों को भी मंजूरी दे दी है। इनमें एन. आनंद, आधव अर्जुना, डॉ. के. जी. अरुणराज, के. ए. सेंगोट्टैयन, पी. वेंकटरामनन, आर. निर्मलकुमार, राजमोहन, डॉ. टी.के. प्रभु और सेल्वी एस. कीर्तना शामिल हैं।

Rashtra Bharat
Rashtra Bharat पर पढ़ें ताज़ा खेल, राजनीति, विश्व, मनोरंजन, धर्म और बिज़नेस की अपडेटेड हिंदी खबरें।

Dipali Kumari

Dipali Kumari

दीपाली कुमारी सक्रिय पत्रकार और हिंदी कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में तीन वर्षों का अनुभव है। उन्होंने रांची के गोस्सनर कॉलेज से स्नातक की शिक्षा प्राप्त की है। सामाजिक सरोकारों, जन-जागरूकता और जमीनी मुद्दों पर तथ्यपरक एवं संवेदनशील लेखन उनकी प्रमुख पहचान है। आम लोगों की आवाज़ को मुख्यधारा तक पहुँचाना और समाज से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों को प्रभावशाली तरीके से प्रस्तुत करना उनकी पत्रकारिता का मुख्य उद्देश्य है। अनुभव : पिछले तीन वर्षों से वे सक्रिय पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट लेखन से जुड़ी हुई हैं। इस दौरान उन्होंने सामाजिक मुद्दों, जनहित विषयों और स्थानीय समस्याओं पर लगातार लेखन किया है। उनकी रिपोर्टिंग और लेखन शैली जमीनी समझ, स्पष्ट प्रस्तुति और पाठक-केंद्रित दृष्टिकोण को दर्शाती है। वर्तमान फोकस : वे समाज, शिक्षा, महिला सशक्तिकरण, जन-जागरूकता और सामाजिक बदलाव से जुड़े विषयों पर लेखन करती हैं। उनकी प्राथमिकता ऐसी खबरें और लेख तैयार करना है, जो आम लोगों से सीधे जुड़ाव बनाएं और सकारात्मक सामाजिक प्रभाव उत्पन्न करें। मुख्य विशेषज्ञता (Core Expertise) : • सामाजिक मुद्दों पर लेखन : जनहित, सामाजिक बदलाव और आम लोगों से जुड़े विषयों पर संवेदनशील और प्रभावशाली रिपोर्टिंग। • जमीनी रिपोर्टिंग : स्थानीय समस्याओं और वास्तविक परिस्थितियों को सरल एवं स्पष्ट भाषा में प्रस्तुत करना। • जन-जागरूकता आधारित कंटेंट : शिक्षा, महिला सशक्तिकरण और सामाजिक जागरूकता से जुड़े विषयों पर जानकारीपूर्ण लेखन। • हिंदी कंटेंट निर्माण : पाठकों के लिए सहज, विश्वसनीय और प्रभावी हिंदी कंटेंट तैयार करने में विशेषज्ञता। विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : जमीनी मुद्दों की गहरी समझ, निष्पक्ष दृष्टिकोण और समाज-केंद्रित लेखन शैली ने दीपाली कुमारी को एक संवेदनशील और भरोसेमंद हिंदी पत्रकार के रूप में स्थापित किया है। जनहित से जुड़े विषयों पर उनकी निरंतर सक्रियता और तथ्यपरक लेखन उनकी विश्वसनीयता को मजबूत बनाते हैं।