Rashtra Bharat Logo

नागपुर एयरपोर्ट का जीएमआर समूह को हस्तांतरण, आधुनिक विस्तार की राह हुई आसान

नागपुर एयरपोर्ट का जीएमआर समूह को हस्तांतरण, आधुनिक विस्तार की राह हुई आसान
Nagpur Airport GMR Group handover: नागपुर एयरपोर्ट का जीएमआर समूह को हस्तांतरण, आधुनिक विस्तार की राह हुई आसान (Photo: RB / Jassi)

Nagpur Airport GMR Group handover: नागपुर एयरपोर्ट का औपचारिक हस्तांतरण जीएमआर समूह को कर दिया गया है। इस कदम से एयरपोर्ट के आधुनिकीकरण और विस्तार कार्य में तेजी आने की उम्मीद है। परियोजना के तहत दूसरी रनवे, आधुनिक टर्मिनल और बेहतर कार्गो सुविधाएं विकसित की जाएंगी। सरकार का मानना है कि इससे नागपुर की हवाई संपर्क व्यवस्था मजबूत होगी और क्षेत्र के आर्थिक विकास को बढ़ावा मिलेगा।

Updated:
·by
Asfi Shadab
Asfi Shadab
Share:

विषयसूची

नागपुर एयरपोर्ट के विकास को मिलेगी नई दिशा

Nagpur Airport GMR Group handover: नागपुर, 25 जून। डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का औपचारिक हस्तांतरण बुधवार को जीएमआर समूह को कर दिया गया। इस अवसर पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी, केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राममोहन नायडू और जीएमआर समूह के जी.बी.एस. राजू उपस्थित रहे।

Nagpur Airport GMR Group handover: नागपुर एयरपोर्ट का जीएमआर समूह को हस्तांतरण, आधुनिक विस्तार की राह हुई आसान
Nagpur Airport GMR Group handover: नागपुर एयरपोर्ट का जीएमआर समूह को हस्तांतरण, आधुनिक विस्तार की राह हुई आसान (Photo: RB / Jassi)

हस्तांतरण समारोह में तकनीक का अनूठा प्रदर्शन देखने को मिला – एयरपोर्ट के मुख्य प्रवेश द्वार पर रोबोट की सहायता से फीता काटा गया, इसके बाद दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ हुआ।

परियोजना के तहत दूसरी रनवे का निर्माण किया जाएगा, जिससे विमान संचालन और कार्गो सेवाएं मजबूत होंगी। नागपुर से दुबई, सिंगापुर सहित देश-विदेश के कई गंतव्यों तक बेहतर हवाई संपर्क स्थापित करने की योजना है। इससे विदर्भ क्षेत्र के औद्योगिक, व्यावसायिक और पर्यटन विकास को नई गति मिलने की उम्मीद है।

Nagpur Airport GMR Group handover: नागपुर एयरपोर्ट का जीएमआर समूह को हस्तांतरण, आधुनिक विस्तार की राह हुई आसान
Nagpur Airport GMR Group handover: नागपुर एयरपोर्ट का जीएमआर समूह को हस्तांतरण, आधुनिक विस्तार की राह हुई आसान (Photo: RB / Jassi)

दूसरी रनवे और आधुनिक सुविधाओं पर रहेगा जोर

एयरपोर्ट के नए लोगो में नागपुर की दो प्रमुख पहचानों – देश के भौगोलिक केंद्र जीरो माइल और संतरा नगरी – को प्रतीकात्मक रूप से शामिल किया गया है। साथ ही यात्री सुविधाओं की जानकारी के लिए एक स्वतंत्र वेबसाइट भी लॉन्च की गई है।

Nagpur Airport GMR Group handover: नागपुर एयरपोर्ट का जीएमआर समूह को हस्तांतरण, आधुनिक विस्तार की राह हुई आसान
Nagpur Airport GMR Group handover: नागपुर एयरपोर्ट का जीएमआर समूह को हस्तांतरण, आधुनिक विस्तार की राह हुई आसान (Photo: RB / Jassi)

मुख्यमंत्री फडणवीस ने बताया कि विकास कार्य दो चरणों में पूरा होगा। पहले चरण का काम एक वर्ष में पूरा करने का लक्ष्य है, जबकि दूसरी रनवे, आधुनिक टर्मिनल और कार्गो सुविधाएं 2030 तक तैयार की जाएंगी। उन्होंने जीएमआर समूह को यह भी निर्देश दिया कि पूरी परियोजना 2029 से पहले पूर्ण करने का प्रयास किया जाए। फडणवीस ने कहा कि यह परियोजना “मध्य भारत के विकास का ग्रोथ इंजन साबित होगी” और नागपुर को क्षेत्र की आर्थिक राजधानी के रूप में स्थापित करेगी।

अब सभी की नजर पहले चरण के काम पर टिकी है, जिसकी समयसीमा अगले एक वर्ष निर्धारित की गई है।

Nagpur Airport GMR Group handover: नागपुर एयरपोर्ट का जीएमआर समूह को हस्तांतरण, आधुनिक विस्तार की राह हुई आसान
Nagpur Airport GMR Group handover: नागपुर एयरपोर्ट का जीएमआर समूह को हस्तांतरण, आधुनिक विस्तार की राह हुई आसान
Nagpur Airport GMR Group handover: नागपुर एयरपोर्ट का जीएमआर समूह को हस्तांतरण, आधुनिक विस्तार की राह हुई आसान
Nagpur Airport GMR Group handover: नागपुर एयरपोर्ट का जीएमआर समूह को हस्तांतरण, आधुनिक विस्तार की राह हुई आसान (Photo: RB / Jassi)
Nagpur Airport GMR Group handover: नागपुर एयरपोर्ट का जीएमआर समूह को हस्तांतरण, आधुनिक विस्तार की राह हुई आसान
Nagpur Airport GMR Group handover: नागपुर एयरपोर्ट का जीएमआर समूह को हस्तांतरण, आधुनिक विस्तार की राह हुई आसान (Photo: RB / Jassi)

रिपोर्ट: जस्सी, महाराष्ट्र

Rashtra Bharat
Rashtra Bharat पर पढ़ें ताज़ा खेल, राजनीति, विश्व, मनोरंजन, धर्म और बिज़नेस की अपडेटेड हिंदी खबरें।

Asfi Shadab

Asfi Shadab

असफ़ी शादाब राष्ट्र भारत में कंटेंट एडिटर और न्यूज़ राइटर हैं। वे क्राइम, राजनीति, सरकारी योजनाओं, खेल, राष्ट्रीय एवं क्षेत्रीय घटनाओं से संबंधित समाचारों का संपादन, तथ्य सत्यापन और प्रकाशन कार्य संभालते हैं। उनकी जिम्मेदारी विभिन्न राज्यों से प्राप्त समाचारों को आधिकारिक स्रोतों, उपलब्ध दस्तावेजों और विश्वसनीय जानकारी के आधार पर व्यवस्थित एवं स्पष्ट रूप में पाठकों तक पहुंचाना है। राष्ट्र भारत में वे महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, बिहार और अन्य राज्यों से प्राप्त समाचारों का संपादन करते हैं तथा उन्हें सरल, सटीक और पाठक-केंद्रित भाषा में प्रस्तुत करने का कार्य करते हैं। वे यह सुनिश्चित करते हैं कि प्रकाशित सामग्री संपादकीय मानकों, तथ्यात्मक शुद्धता और विश्वसनीय स्रोतों के अनुरूप हो। मुख्य कार्यक्षेत्र (Core Responsibilities): क्राइम, राजनीति, सरकारी योजनाओं और समसामयिक समाचारों का संपादन। विभिन्न संवाददाताओं और विश्वसनीय समाचार स्रोतों से प्राप्त सामग्री का तथ्य सत्यापन। आधिकारिक प्रेस विज्ञप्तियों, सरकारी दस्तावेजों एवं विश्वसनीय स्रोतों के आधार पर समाचारों का संपादन। स्पष्ट, संतुलित और पाठक-अनुकूल भाषा में समाचार प्रस्तुत करना। राष्ट्र भारत की संपादकीय नीतियों और पत्रकारिता मानकों के अनुरूप सामग्री प्रकाशित करना। संपादकीय दृष्टिकोण (Editorial Approach): असफ़ी शादाब का उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, संतुलित और स्पष्ट समाचार पहुंचाना है। वे प्रकाशित होने वाली प्रत्येक सामग्री की भाषा, संदर्भ और उपलब्ध स्रोतों की समीक्षा करते हैं ताकि समाचार संपादकीय गुणवत्ता और विश्वसनीयता के मानकों पर खरा उतर सके।