Nagpur News: जल संरक्षण पर रील प्रतियोगिता में युवाओं से भाग लेने की अपील, विजेताओं को मिलेगा पुरस्कार

Soil Water Conservation Reel Competition: महाराष्ट्र में जल संरक्षण सप्ताह के तहत युवाओं के लिए मिट्टी और जल संरक्षण पर रील प्रतियोगिता आयोजित की गई है। इसमें 15 से 30 वर्ष के युवा भाग ले सकते हैं। प्रतिभागियों को 30 से 60 सेकंड की इंस्टाग्राम रील (Instagram Reel) बनानी होगी। जिला स्तर के विजेताओं को नकद पुरस्कार मिलेगा और उन्हें ‘युवा मृदा-जलदूत’ के रूप में सम्मानित किया जाएगा।
विषयसूची
जल और मिट्टी बचाने के लिए युवाओं से रील बनाने की अपील
Soil Water Conservation Reel Competition: नागपुर, 18 अगस्त: पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत सुधाकरराव नाईक की जयंती पर 21 अगस्त को राज्यभर में जल संरक्षण दिवस मनाया जाएगा। इसके तहत 15 से 21 अगस्त 2026 तक ‘जल संरक्षण सप्ताह’ आयोजित किया जा रहा है, जिसमें मृदा एवं जल संरक्षण विभाग ने युवाओं के लिए राज्यव्यापी ‘रील फॉर सॉइल एंड वॉटर कंजर्वेशन’ प्रतियोगिता शुरू की है।
15 से 30 वर्ष आयु वर्ग के युवक-युवतियां इसमें भाग ले सकते हैं। इसका उद्देश्य इंस्टाग्राम (Instagram) के जरिए महाराष्ट्र के कोने-कोने तक मृदा और जल संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाना है। जिलाधिकारी कुमार आशीर्वाद ने युवाओं से अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने की अपील की है।
प्रतिभागियों को 30 से 60 सेकंड की इंस्टाग्राम रील (Instagram Reel) बनानी होगी, जिसकी शुरुआत में उद्देश्य, अपना पूरा नाम और जिले का नाम बताना अनिवार्य होगा। रील (Reel) को पब्लिक अकाउंट (Public Account) पर पोस्ट कर विभाग के आधिकारिक अकाउंट को टैग करना और #सेव सॉइल सेव वॉटर (#SaveSoilSaveWater) हैशटैग लगाना जरूरी है। विषयों में मिट्टी संरक्षण, जल बचत, मिट्टी कटाव रोकना, वर्षा जल संचयन, खेत तालाब, बांध, वृक्षारोपण और पारंपरिक जल संरक्षण पद्धतियां शामिल हैं।
मूल्यांकन विषय-संदेश (30), रचनात्मकता (25), सामाजिक प्रभाव (20), प्रस्तुति-तकनीकी गुणवत्ता (15) और इंस्टाग्राम एंगेजमेंट (Instagram Engagement) (10) अंकों के आधार पर होगा। विजेता का चयन केवल लाइक्स-फॉलोअर्स से नहीं, विशेषज्ञ मूल्यांकन और सोशल मीडिया सहभागिता के संतुलित आधार पर किया जाएगा।
हर जिले से कम से कम 250 और राज्यभर से 10 हजार रील बनाने का लक्ष्य है। जिला स्तर पर प्रथम पुरस्कार 25 हजार, द्वितीय 15 हजार और तृतीय 10 हजार रुपये तथा गौरवचिह्न दिया जाएगा। पात्र प्रतिभागियों को ई-प्रमाणपत्र और विजेताओं को ‘युवा मृदा-जलदूत’ सम्मान मिलेगा।
प्रतियोगिता का संदेश है “एक रील… मिट्टी के लिए, एक रील… पानी के लिए, एक रील… सुरक्षित भविष्य के लिए!” प्रविष्टियां 21 अगस्त तक स्वीकार की जाएंगी, जिसके बाद जिला और राज्य स्तर पर विजेताओं की घोषणा होगी।
रिपोर्ट: जस्सी, महाराष्ट्र

