Rashtra Bharat Logo

Malda Independence Day: मालदा में 18 अगस्त को क्यों फहराया जाता है राष्ट्रीय ध्वज

Malda Independence Day: मालदा में 18 अगस्त को क्यों फहराया जाता है राष्ट्रीय ध्वज
Malda Independence Day: मालदा में 15 की जगह 18 अगस्त को क्यों मनाया जाता है स्वतंत्रता दिवस। जानिए इस ऐतिहासिक भारत भूमि दिवस की पूरी कहानी ।

Malda Independence Day: मालदा में 15 की जगह 18 अगस्त को क्यों मनाया जाता है स्वतंत्रता दिवस। जानिए इस ऐतिहासिक भारत भूमि दिवस की पूरी कहानी ।

Updated:
·by
Shinki Singh
Shinki Singh
Share:

विषयसूची

जानिए क्या है इस खास दिन का इतिहास और कैसे मनाया गया भारत भूमि दिवस

Malda Independence Day: पूरे देश में भले ही 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया जाता हो लेकिन पश्चिम बंगाल के मालदा जिले में आधिकारिक तौर पर स्वतंत्रता दिवस हर साल 18 अगस्त को मनाया जाता है। देश के विभाजन के समय 1947 में 15 अगस्त को सीमा विवाद के कारण मालदा के आसमान में पूर्वी पाकिस्तान का झंडा फहरा दिया गया था। इसके ठीक तीन दिन बाद यानी 18 अगस्त 1947 को मालदा जिला आधिकारिक रूप से स्वतंत्र हुआ और इसी दिन यहाँ तिरंगा फहराया गया था। इस ऐतिहासिक महत्व के चलते मालदा के लोग हर साल 18 अगस्त को अपने वास्तविक स्वतंत्रता दिवस के रूप में मनाते आ रहे हैं। इस बार भी इस ऐतिहासिक दिन को पूरे सम्मान और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

कहा मनाया गया विशेष कार्यक्रम

मालदा शहर के कुतुबपुर बाबूपाड़ा स्थित ‘बलाका संघ’ के सदस्यों द्वारा हर साल की तरह इस बार भी इस ऐतिहासिक दिन को पूरी गरिमा के साथ मनाया गया। इस बार भी विधायक अम्लान भादुड़ी की पहल पर बलाका संघ के प्रांगण में मालदा का स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से आयोजित किया गया।

देशप्रेम और सम्मान के साथ हुआ आयोजन

ऐतिहासिक रूप से बेहद महत्वपूर्ण इस दिन को यादगार बनाने के लिए बलाका संघ के प्रांगण में राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। इसके साथ ही राष्ट्रगान का गायन और विभिन्न देशप्रेमी व सांस्कृतिक कार्यक्रमों के जरिए इस दिन का जश्न मनाया गया। इस अवसर पर अंग्रेजीबाजार के विधायक तथा राज्य विधानसभा के मुख्य सचेतक अम्लान भादुड़ी ने खुद राष्ट्रीय ध्वज फहराया। उन्होंने महान स्वतंत्रता सेनानियों और देशप्रेमियों को याद करते हुए मालदा के भारत भूमि दिवस के ऐतिहासिक महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला।


रिपोर्ट: एकबाल, पश्चिम बंगाल

Rashtra Bharat
Rashtra Bharat पर पढ़ें ताज़ा खेल, राजनीति, विश्व, मनोरंजन, धर्म और बिज़नेस की अपडेटेड हिंदी खबरें।

Shinki Singh

Shinki Singh

शिंकी सिंह (Shinki Singh) पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग एक दशक का अनुभव रखती हैं। उन्होंने वर्ष 2017 में दैनिक सन्मार्ग से अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत की, जहाँ कई वर्षों तक फील्ड रिपोर्टिंग और न्यूज़ डेस्क की जिम्मेदारियाँ निभाईं। इस दौरान उन्होंने राजनीति, सामाजिक सरोकारों, महिला मुद्दों और जनहित से जुड़े विषयों पर व्यापक रिपोर्टिंग की। इसके साथ ही न्यूज़ एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का व्यावहारिक अनुभव भी प्राप्त किया, जिससे डिजिटल और मल्टीमीडिया पत्रकारिता की उनकी समझ और अधिक सशक्त हुई। इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर से जुड़कर हार्ड न्यूज़, समसामयिक घटनाओं और लाइफस्टाइल पत्रकारिता सहित विभिन्न विषयों पर रिपोर्टिंग और लेखन किया। तथ्यपरक, निष्पक्ष और संतुलित पत्रकारिता में विश्वास रखते हुए वे प्रत्येक समाचार को विश्वसनीय स्रोतों, तथ्यों के सत्यापन और गहन अध्ययन के आधार पर प्रस्तुत करने को प्राथमिकता देती हैं। वर्तमान में शिंकी सिंह राष्ट्र भारत से जुड़ी हैं, जहाँ वे राष्ट्रीय, राजनीतिक, सामाजिक और जनहित से जुड़े विषयों पर समाचार, विश्लेषण और विशेष रिपोर्ट तैयार कर रही हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक, प्रमाणिक और भरोसेमंद जानकारी पहुँचाना है। शैक्षणिक रूप से उन्होंने महार्षि दयानंद विश्वविद्यालय (MDU), रोहतक से बी.एड. की शिक्षा प्राप्त की है। इसके अतिरिक्त इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) से इतिहास एवं अंग्रेज़ी विषयों में स्नातकोत्तर (Master's) की डिग्री हासिल की है। वे पत्रकारिता में निरंतर सीखने, बदलते मीडिया परिदृश्य के अनुरूप स्वयं को अपडेट रखने तथा तथ्यों की पुष्टि के बाद ही समाचार प्रकाशित करने में विश्वास रखती हैं।