Rashtra Bharat Logo

Ashish Banerjee Death: पूर्व डिप्टी स्पीकर आशीष बंद्योपाध्याय का पार्टी कार्यालय में मिला शव, जांच में जुटी पुलिस

Ashish Banerjee Death: पूर्व डिप्टी स्पीकर आशीष बंद्योपाध्याय का पार्टी कार्यालय में मिला शव, जांच में जुटी पुलिस
Ashish Banerjee Death: पश्चिम बंगाल विधानसभा के पूर्व डिप्टी स्पीकर और TMC नेता आशीष बंद्योपाध्याय का शव बीरभूम के रामपुरहाट में पार्टी कार्यालय से बरामद। पुलिस जांच में जुटी। (File photo)

Ashish Banerjee Death: पश्चिम बंगाल विधानसभा के पूर्व डिप्टी स्पीकर और TMC नेता आशीष बंद्योपाध्याय का शव बीरभूम के रामपुरहाट में पार्टी कार्यालय से बरामद। पुलिस जांच में जुटी।

Updated:
·by
Shinki Singh
Shinki Singh
Share:

विषयसूची

Ashish Banerjee Death: पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले के रामपुरहाट से एक बेहद चौंकाने वाली और दुखद खबर सामने आई है। राज्य विधानसभा के डिप्टी स्पीकर और रामपुरहाट के पूर्व विधायक आशीष बंद्योपाध्याय का शव रविवार सुबह उनके आवास के पास स्थित तृणमूल कांग्रेस (TMC) के पार्टी कार्यालय में फंदे से लटका हुआ बरामद किया गया। इस घटना के बाद से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है और राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर दौड़ गई है।

 पुलिस की कार्रवाई जारी

प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार की सुबह जब स्थानीय लोगों और पार्टी कार्यकर्ताओं ने कार्यालय के भीतर शव देखा तो तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही रामपुरहाट थाने की पुलिस मौके पर पहुँची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रामपुरहाट मेडिकल कॉलेज भेज दिया। प्रारंभिक तौर पर पुलिस इस मामले को आत्महत्या मानकर अपनी जांच आगे बढ़ा रही है, हालांकि मौत के असली कारणों का खुलासा विस्तृत पुलिस जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। पुलिस यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इस घटना से पहले उनकी गतिविधियां कैसी थीं और किन परिस्थितियों के चलते यह कदम उठाया गया। सुरक्षा के मद्देनजर पूर्व विधायक के घर के आसपास के इलाके में पुलिस बल तैनात किया गया है और किसी भी बाहरी व्यक्ति को जाने की अनुमति नहीं दी जा रही है।

दशकों पुराना राजनीतिक सफर

आशीष बंद्योपाध्याय पश्चिम बंगाल की राजनीति और तृणमूल कांग्रेस के एक बेहद जाने-माने और वरिष्ठ चेहरों में से एक थे। ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली सरकार के दौरान उन्होंने पश्चिम बंगाल विधानसभा के डिप्टी स्पीकर के रूप में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संभाली थी। इसके अलावा, वह लंबे समय तक रामपुरहाट विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने के साथ-साथ बीरभूम जिला तृणमूल कांग्रेस कोर कमेटी के चेयरपर्सन पद पर भी कार्य कर चुके थे।

समर्थकों में शोक की लहर

एक वरिष्ठ और कद्दावर नेता की इस तरह अचानक हुई संदिग्ध मौत से उनके समर्थकों और पार्टी कार्यकर्ताओं में गहरा सदमा है। घटनास्थल और अस्पताल के बाहर बड़ी संख्या में जुटे लोग गमगीन नजर आए। फिलहाल, पुलिस हर संभावित पहलू को ध्यान में रखते हुए इस पूरे मामले की गहराई से छानबीन कर रही है।


रिपोर्ट: एकबाल, पश्चिम बंगाल

Rashtra Bharat
Rashtra Bharat पर पढ़ें ताज़ा खेल, राजनीति, विश्व, मनोरंजन, धर्म और बिज़नेस की अपडेटेड हिंदी खबरें।
Shinki Singh

Shinki Singh

शिंकी सिंह (Shinki Singh) पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग एक दशक का अनुभव रखती हैं। उन्होंने वर्ष 2017 में दैनिक सन्मार्ग से अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत की, जहाँ कई वर्षों तक फील्ड रिपोर्टिंग और न्यूज़ डेस्क की जिम्मेदारियाँ निभाईं। इस दौरान उन्होंने राजनीति, सामाजिक सरोकारों, महिला मुद्दों और जनहित से जुड़े विषयों पर व्यापक रिपोर्टिंग की। इसके साथ ही न्यूज़ एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का व्यावहारिक अनुभव भी प्राप्त किया, जिससे डिजिटल और मल्टीमीडिया पत्रकारिता की उनकी समझ और अधिक सशक्त हुई। इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर से जुड़कर हार्ड न्यूज़, समसामयिक घटनाओं और लाइफस्टाइल पत्रकारिता सहित विभिन्न विषयों पर रिपोर्टिंग और लेखन किया। तथ्यपरक, निष्पक्ष और संतुलित पत्रकारिता में विश्वास रखते हुए वे प्रत्येक समाचार को विश्वसनीय स्रोतों, तथ्यों के सत्यापन और गहन अध्ययन के आधार पर प्रस्तुत करने को प्राथमिकता देती हैं। वर्तमान में शिंकी सिंह राष्ट्र भारत से जुड़ी हैं, जहाँ वे राष्ट्रीय, राजनीतिक, सामाजिक और जनहित से जुड़े विषयों पर समाचार, विश्लेषण और विशेष रिपोर्ट तैयार कर रही हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक, प्रमाणिक और भरोसेमंद जानकारी पहुँचाना है। शैक्षणिक रूप से उन्होंने महार्षि दयानंद विश्वविद्यालय (MDU), रोहतक से बी.एड. की शिक्षा प्राप्त की है। इसके अतिरिक्त इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) से इतिहास एवं अंग्रेज़ी विषयों में स्नातकोत्तर (Master's) की डिग्री हासिल की है। वे पत्रकारिता में निरंतर सीखने, बदलते मीडिया परिदृश्य के अनुरूप स्वयं को अपडेट रखने तथा तथ्यों की पुष्टि के बाद ही समाचार प्रकाशित करने में विश्वास रखती हैं।