West Bengal News: नैहाटी से जोका के लिए नई एसी बस सेवा शुरू, परिवहन मंत्री ने किया उद्घाटन

West Bengal News: नैहाटी से जोका के लिए परिवहन मंत्री अर्जुन सिंह ने 10 नई एसी बसों का उद्घाटन किया। बंकिम बस डिपो बनेगा ट्रांसपोर्ट हब जानें पूरी खबर।
विषयसूची
धार्मिक स्थलों और पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा
West Bengal News: पश्चिम बंगाल में बंकिम चंद्र चटर्जी की जन्मभूमि नैहाटी को राज्य और देश के अन्य हिस्सों से बेहतर यातायात व्यवस्था से जोड़ने की दिशा में परिवहन विभाग ने एक बड़ा कदम उठाया है। परिवहन मंत्री अर्जुन सिंह (Arjun Singh) ने आज स्थानीय विधायक सुमित्रा चटर्जी की मौजूदगी में नैहाटी से जोका के लिए एक नए बस रूट का औपचारिक उद्घाटन किया। इस रूट पर यात्रियों की सुविधा के लिए 10 आधुनिक एसी बसें चलाई गई हैं।
बंकिम बस डिपो बनेगा ट्रांसपोर्ट हब
उद्घाटन समारोह के दौरान परिवहन मंत्री अर्जुन सिंह ने घोषणा की कि नैहाटी स्थित ‘बंकिम बस डिपो’ को एक प्रमुख ट्रांसपोर्ट हब के रूप में विकसित किया जाएगा। इस डिपो के जरिए नैहाटी को केवल कोलकाता और जोका ही नहीं बल्कि राज्य के अन्य महत्वपूर्ण हिस्सों से भी जोड़ा जाएगा।
धार्मिक और पर्यटन स्थलों तक आसान पहुंच
परिवहन विभाग की इस नई योजना का मुख्य उद्देश्य धार्मिक और पर्यटन स्थलों की कनेक्टिविटी को बेहतर बनाना है। नैहाटी के इस नए बस हब के जरिए यात्रियों को प्रसिद्ध ‘बोरो मा’ मंदिर, तारापीठ और राज्य के अन्य प्रमुख धार्मिक स्थलों तक पहुंचने में काफी आसानी होगी।
आगे भी शुरू होंगे नए रूट
सरकार का यह प्रयास नैहाटी को एक बड़े ट्रांजिट पॉइंट के रूप में स्थापित करने का है। अधिकारियों के मुताबिक आने वाले दिनों में यात्रियों की मांग और जरूरत को देखते हुए अलग-अलग नए रूटों पर और भी बसें चलाई जाएंगी जिससे स्थानीय लोगों और दैनिक यात्रियों को सुगम और सुरक्षित सफर का लाभ मिल सके।
रिपोर्ट: एकबाल, पश्चिम बंगाल

