Rashtra Bharat Logo

Tarapith Fire Incident: तारापीठ अग्निकांड पर प्रशासन सख्त, पीड़ित परिवारों को मिलेगी आर्थिक मदद

Tarapith Fire Incident: तारापीठ अग्निकांड पर प्रशासन सख्त, पीड़ित परिवारों को मिलेगी आर्थिक मदद
Tarapith Fire Incident : मृतकों के परिजनों को 9 लाख और घायलों को 2 लाख का मुआवजा। होटल मालिक गिरफ्तार, सुरक्षा नियमों पर उठे सवाल।

Tarapith Fire Incident : मृतकों के परिजनों को 9 लाख और घायलों को 2 लाख का मुआवजा। होटल मालिक गिरफ्तार, सुरक्षा नियमों पर उठे सवाल।

Updated:
·by
Shinki Singh
Shinki Singh
Share:

विषयसूची

मृतकों के परिजनों को 9 लाख और घायलों को 2 लाख देगी सरकार

Tarapith Fire Incident: पश्चिम बंगाल के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल तारापीठ के एक निजी होटल में हुई भीषण आग की दुर्घटना के बाद प्रशासन पूरी तरह सख्त हो गया है। इस दर्दनाक हादसे के बाद रामपुरहाट के रक्तकरबि मंच पर एक उच्चस्तरीय और हाई-वोल्टेज प्रशासनिक बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में जिले के डीएम , पुलिस अधीक्षक, दमकल मंत्री, स्थानीय विधायक ध्रुव साहा के साथ-साथ कई वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी और लॉज मालिक शामिल हुए।

सरकार ने किया मुआवजे का ऐलान

बैठक के बाद दमकल मंत्री ने एक बड़ा ऐलान करते हुए अग्निकांड में मारे गए लोगों के परिजनों को 9 लाख रुपये और घायलों को 2 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है। इसके अलावा आगामी त्योहारों और श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने क्षेत्र के सभी होटलों और लॉजों की सुरक्षा जांच के लिए एक विशेष निर्देश जारी किया है। ताकि भविष्य में इस तरह की दर्दनाक घटनाओं को रोका जा सके।

सुरक्षा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल और सख्त कदम

इस भयावह दुर्घटना ने तारापीठ के होटल और लॉजों की अग्निरक्षा व्यवस्था की पोल खोल दी है। शुरुआती जांच में यह बात सामने आई है कि आग लगने के दौरान सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं थे और कई जगहों पर कमियां पाई गईं जिसके चलते स्थिति अधिक गंभीर हो गई।  घटना के बाद प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाते हुए होटल के मालिक को हिरासत में ले लिया है और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच के लिए फॉरेंसिक टीम को भी मैदान में उतार दिया गया है।

मौत के मुंह से लौटे पुखुरिया के तिवारी परिवार

तारापीठ के इस भयावह और अभिशप्त होटल से किसी तरह अपनी जान बचाकर लौटे मालदा के पुखुरिया के रहने वाले तिवारी परिवार ने आपबीती साझा की। परिवार का कहना है कि ईश्वर की असीम कृपा से ही वे सुरक्षित वापस लौटे हैं। सावन के महीने में बाबाधाम के दर्शन करने के बाद यह परिवार तारापीठ पहुंचा था और इसी अग्निकांड की चपेट में आ गया था। चमत्कारिक रूप से परिवार के सातों सदस्य इस बड़े खतरे से सुरक्षित बच निकले।


रिपोर्ट: एकबाल, पश्चिम बंगाल

Rashtra Bharat
Rashtra Bharat पर पढ़ें ताज़ा खेल, राजनीति, विश्व, मनोरंजन, धर्म और बिज़नेस की अपडेटेड हिंदी खबरें।

Shinki Singh

Shinki Singh

शिंकी सिंह (Shinki Singh) पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग एक दशक का अनुभव रखती हैं। उन्होंने वर्ष 2017 में दैनिक सन्मार्ग से अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत की, जहाँ कई वर्षों तक फील्ड रिपोर्टिंग और न्यूज़ डेस्क की जिम्मेदारियाँ निभाईं। इस दौरान उन्होंने राजनीति, सामाजिक सरोकारों, महिला मुद्दों और जनहित से जुड़े विषयों पर व्यापक रिपोर्टिंग की। इसके साथ ही न्यूज़ एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का व्यावहारिक अनुभव भी प्राप्त किया, जिससे डिजिटल और मल्टीमीडिया पत्रकारिता की उनकी समझ और अधिक सशक्त हुई। इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर से जुड़कर हार्ड न्यूज़, समसामयिक घटनाओं और लाइफस्टाइल पत्रकारिता सहित विभिन्न विषयों पर रिपोर्टिंग और लेखन किया। तथ्यपरक, निष्पक्ष और संतुलित पत्रकारिता में विश्वास रखते हुए वे प्रत्येक समाचार को विश्वसनीय स्रोतों, तथ्यों के सत्यापन और गहन अध्ययन के आधार पर प्रस्तुत करने को प्राथमिकता देती हैं। वर्तमान में शिंकी सिंह राष्ट्र भारत से जुड़ी हैं, जहाँ वे राष्ट्रीय, राजनीतिक, सामाजिक और जनहित से जुड़े विषयों पर समाचार, विश्लेषण और विशेष रिपोर्ट तैयार कर रही हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक, प्रमाणिक और भरोसेमंद जानकारी पहुँचाना है। शैक्षणिक रूप से उन्होंने महार्षि दयानंद विश्वविद्यालय (MDU), रोहतक से बी.एड. की शिक्षा प्राप्त की है। इसके अतिरिक्त इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) से इतिहास एवं अंग्रेज़ी विषयों में स्नातकोत्तर (Master's) की डिग्री हासिल की है। वे पत्रकारिता में निरंतर सीखने, बदलते मीडिया परिदृश्य के अनुरूप स्वयं को अपडेट रखने तथा तथ्यों की पुष्टि के बाद ही समाचार प्रकाशित करने में विश्वास रखती हैं।