Rashtra Bharat Logo
Banner

Suvendu Adhikari Address: इतिहास रचेगा बंगाल,आज सीएम का स्वतंत्रता दिवस पर विशेष संबोधन

Suvendu Adhikari Address: इतिहास रचेगा बंगाल,आज सीएम का स्वतंत्रता दिवस पर विशेष संबोधन
Suvendu Adhikari Address: स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर सीएम शुभेंदु अधिकारी दूरदर्शन और आकाशवाणी के जरिए देंगे बंगाल की जनता को संदेश। (File photo)

Suvendu Adhikari Address: स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर सीएम शुभेंदु अधिकारी दूरदर्शन और आकाशवाणी के जरिए देंगे बंगाल की जनता को संदेश।

Updated:
·by
Shinki Singh
Shinki Singh
Share:

विषयसूची

18 साल बाद गूंजेगा सीएम का संदेश

Suvendu Adhikari Address: पश्चिम बंगाल के प्रशासनिक और राजनीतिक इतिहास में एक नए अध्याय की शुरुआत होने जा रही है। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या 14 अगस्त की शाम पर राज्य के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी दूरदर्शन बांग्ला और आकाशवाणी कोलकाता  के माध्यम से पश्चिम बंगाल की जनता को विशेष रूप से संबोधित करेंगे। प्रोटोकॉल के अनुसार देश के राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के राष्ट्र के नाम संबोधन के ठीक बाद मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी का यह विशेष संदेश टीवी और रेडियो पर प्रसारित किया जाएगा।

18 साल बाद पुनर्जीवित होगी यह प्रशासनिक परंपरा

सरकारी सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर मुख्यमंत्री द्वारा राज्य को इस प्रकार संबोधित करने का चलन पिछले लंबे समय से बंद था। इससे पहले वर्ष 2006 में तत्कालीन मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्य ने दूरदर्शन के जरिए राज्यवासियों को स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर संदेश दिया था। अब लगभग 18 वर्षों के लंबे अंतराल और राज्य में हुए सत्ता परिवर्तन के बाद मुख्यमंत्री शुभेंदु इस लोकतांत्रिक परंपरा को फिर से शुरू करने जा रहे हैं।

व्यापक स्तर पर हो रहे स्वतंत्रता दिवस के आयोजन

इस बार स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राज्य भर में विशेष और भव्य तैयारियां की गई हैं। केंद्र सरकार के हर घर तिरंगा अभियान से पश्चिम बंगाल आधिकारिक रूप से जुड़ चुका है। इस राष्ट्रव्यापी अभियान के तहत राज्य के विभिन्न हिस्सों में रैलियों और देशभक्ति से जुड़े कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें प्रशासनिक अमले के साथ-साथ आम नागरिक भी उत्साह के साथ हिस्सा ले रहे हैं।


रिपोर्ट: शिंकी सिंह, कोलकाता

Rashtra Bharat
Rashtra Bharat पर पढ़ें ताज़ा खेल, राजनीति, विश्व, मनोरंजन, धर्म और बिज़नेस की अपडेटेड हिंदी खबरें।
Shinki Singh

Shinki Singh

शिंकी सिंह (Shinki Singh) पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग एक दशक का अनुभव रखती हैं। उन्होंने वर्ष 2017 में दैनिक सन्मार्ग से अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत की, जहाँ कई वर्षों तक फील्ड रिपोर्टिंग और न्यूज़ डेस्क की जिम्मेदारियाँ निभाईं। इस दौरान उन्होंने राजनीति, सामाजिक सरोकारों, महिला मुद्दों और जनहित से जुड़े विषयों पर व्यापक रिपोर्टिंग की। इसके साथ ही न्यूज़ एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का व्यावहारिक अनुभव भी प्राप्त किया, जिससे डिजिटल और मल्टीमीडिया पत्रकारिता की उनकी समझ और अधिक सशक्त हुई। इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर से जुड़कर हार्ड न्यूज़, समसामयिक घटनाओं और लाइफस्टाइल पत्रकारिता सहित विभिन्न विषयों पर रिपोर्टिंग और लेखन किया। तथ्यपरक, निष्पक्ष और संतुलित पत्रकारिता में विश्वास रखते हुए वे प्रत्येक समाचार को विश्वसनीय स्रोतों, तथ्यों के सत्यापन और गहन अध्ययन के आधार पर प्रस्तुत करने को प्राथमिकता देती हैं। वर्तमान में शिंकी सिंह राष्ट्र भारत से जुड़ी हैं, जहाँ वे राष्ट्रीय, राजनीतिक, सामाजिक और जनहित से जुड़े विषयों पर समाचार, विश्लेषण और विशेष रिपोर्ट तैयार कर रही हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक, प्रमाणिक और भरोसेमंद जानकारी पहुँचाना है। शैक्षणिक रूप से उन्होंने महार्षि दयानंद विश्वविद्यालय (MDU), रोहतक से बी.एड. की शिक्षा प्राप्त की है। इसके अतिरिक्त इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) से इतिहास एवं अंग्रेज़ी विषयों में स्नातकोत्तर (Master's) की डिग्री हासिल की है। वे पत्रकारिता में निरंतर सीखने, बदलते मीडिया परिदृश्य के अनुरूप स्वयं को अपडेट रखने तथा तथ्यों की पुष्टि के बाद ही समाचार प्रकाशित करने में विश्वास रखती हैं।