Jalpaiguri Student Murder: छात्र महादेव रॉय की हत्या के विरोध में हंगामा, कोतवाली क्रॉसिंग पर झड़प और तनाव

Jalpaiguri Student Murder: जलपाईगुड़ी में 10वीं के छात्र महादेव रॉय की हत्या के विरोध में विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के मार्च के दौरान कोतवाली थाना क्रॉसिंग पर झड़प और तनाव।
विषयसूची
कोतवाली चौराहा बना जंग का मैदान
Jalpaiguri Student Murder: जलपाईगुड़ी के सेनपारा में 10वीं के छात्र महादेव रॉय की गला रेतकर हत्या के बाद तनाव व्याप्त है। विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल ने हत्या के विरोध में मार्च निकाला जिसमें मुख्य आरोपी रोहित हुसैन समेत चार गिरफ्तार आरोपियों के लिए फांसी और कड़ी सजा की मांग की गई। जुलूस जब कोतवाली पुलिस स्टेशन चौराहे पर पहुँचा तो वहाँ एक युवक के साथ प्रदर्शनकारियों की तीखी झड़प हो गई और उसकी मोटरसाइकिल में तोड़फोड़ की गई। स्थिति बिगड़ते देख पुलिस बल तुरंत मौके पर पहुँचा और हालात को नियंत्रित कर लिया। शहर में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और पुलिस मामले की जाँच कर रही है।
विरोध मार्च के दौरान हिंसक झड़प और तोड़फोड़
-
हत्या और गिरफ्तारियां: पुलिस ने मुख्य आरोपी रोहित हुसैन सहित कुल चार लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें मुख्य आरोपी बालिग है जबकि अन्य तीन आरोपी नाबालिग बताए जा रहे हैं। वीएचपी और बजरंग दल ने इसे ‘लव जिहाद’ का मामला बताते हुए मुख्य आरोपी के लिए फांसी और अन्य आरोपियों को कड़ी सजा देने की मांग की है।
-
क्रॉसिंग पर हंगामा: शहर के विभिन्न इलाकों से गुजरता हुआ विरोध मार्च जब कोतवाली पुलिस स्टेशन के चौराहे पर पहुंचा, तो अचानक तनाव फैल गया। आरोप है कि एक युवक जुलूस के बीच आ गया जिसके बाद दोनों पक्षों में तीखी बहस हुई और जमकर हंगामा हुआ।
-
वाहन में तोड़फोड़: झड़प के दौरान कथित तौर पर युवक की मोटरसाइकिल में तोड़फोड़ की गई, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
-
पुलिस की तैनाती: घटना की सूचना मिलते ही भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा और स्थिति को नियंत्रण में लिया। शहर में किसी भी तरह की अप्रिय घटना को रोकने के लिए चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
रिपोर्ट: एकबाल, पश्चिम बंगाल

