Rashtra Bharat Logo

नागपुर दौरे की तैयारियों से विदर्भ की राजनीति में बढ़ी हलचल

नागपुर दौरे की तैयारियों से विदर्भ की राजनीति में बढ़ी हलचल
Uddhav Thackeray Nagpur Vidarbha Visit: नागपुर दौरे की तैयारियों से विदर्भ की राजनीति में बढ़ी हलचल (Photo: RB / Jassi)

Uddhav Thackeray Nagpur Vidarbha Visit: उद्धव ठाकरे और आदित्य ठाकरे के 26 जून के नागपुर एवं विदर्भ दौरे को लेकर शिवसेना कार्यकर्ताओं में उत्साह बढ़ गया है। रेशमबाग में हुई बैठक में भव्य स्वागत की योजना बनाई गई। वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी से दौरे का महत्व बढ़ गया है। शहरभर में तैयारियां तेज हैं और इसे राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Updated:
·by
Asfi Shadab
Asfi Shadab
Share:

विषयसूची

उद्धव ठाकरे के दौरे को लेकर नागपुर में बढ़ी तैयारियां

Uddhav Thackeray Nagpur Vidarbha Visit: नागपुर, 24 जून। शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) प्रमुख उद्धव ठाकरे और युवा सेना प्रमुख आदित्य ठाकरे 26 जून को नागपुर सहित विदर्भ के दौरे पर आ रहे हैं। इस दौरे की तैयारी को लेकर बुधवार को रेशमबाग स्थित शिवसेना कार्यालय में महत्वपूर्ण बैठक हुई, जिसमें नागपुर में भव्य स्वागत की रूपरेखा तय की गई।

दौरे में पार्टी के वरिष्ठ नेता संजय राऊत, विनायक राऊत, अनिल देसाई, मिलिंद नार्वेकर और युवा नेता सूरज चव्हाण भी शामिल होंगे। वरिष्ठ नेतृत्व की उपस्थिति से इस दौरे को खास राजनीतिक महत्व दिया जा रहा है।

बैठक में संपर्क प्रमुख सतीश हरड़े, महानगर प्रमुख किशोर कुमेरिया, महिला आघाड़ी पदाधिकारी सुशीला नायक और सुरेखा खोब्रागड़े, शहर प्रमुख विक्रम राठौड़, हरिभाऊ बनाईत और उपशहर प्रमुख पंकज अहिरराव समेत बड़ी संख्या में पदाधिकारी, वरिष्ठ शिवसैनिक और युवा कार्यकर्ता मौजूद थे।

Uddhav Thackeray Nagpur Vidarbha Visit: नागपुर दौरे की तैयारियों से विदर्भ की राजनीति में बढ़ी हलचल
Uddhav Thackeray Nagpur Vidarbha Visit: नागपुर दौरे की तैयारियों से विदर्भ की राजनीति में बढ़ी हलचल (Photo: RB / Jassi)

शिवसैनिकों में दिखा नया उत्साह और जोश

बैठक को संबोधित करते हुए सतीश हरड़े ने कहा, “शिवसेना किसी गद्दार विधायक या सांसद के सहारे नहीं, बल्कि विपरीत परिस्थितियों में भी पार्टी के प्रति निष्ठावान रहे शिवसैनिकों की बदौलत खड़ी है।” उन्होंने विश्वास जताया कि यह दौरा विदर्भ की राजनीति को नई दिशा देगा।

महानगर प्रमुख किशोर कुमेरिया ने कहा, “विदर्भ दौरे की शुरुआत नागपुर से होना शिवसैनिकों के लिए गौरव की बात है।” उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि स्वागत इतना भव्य हो कि पूरे महाराष्ट्र में चर्चा हो।

बैठक के बाद शहरभर में बैनर-पोस्टर लगाने, जनसभाओं की योजना बनाने और कार्यकर्ता बैठकों का सिलसिला शुरू हो गया है। 26 जून का यह दौरा आगामी चुनावी राजनीति के लिहाज से अहम संदेश देने वाला माना जा रहा है।

Uddhav Thackeray Nagpur Vidarbha Visit: नागपुर दौरे की तैयारियों से विदर्भ की राजनीति में बढ़ी हलचल
Uddhav Thackeray Nagpur Vidarbha Visit: नागपुर दौरे की तैयारियों से विदर्भ की राजनीति में बढ़ी हलचल (Photo: RB / Jassi)

रिपोर्ट: जस्सी, महाराष्ट्र

Rashtra Bharat
Rashtra Bharat पर पढ़ें ताज़ा खेल, राजनीति, विश्व, मनोरंजन, धर्म और बिज़नेस की अपडेटेड हिंदी खबरें।
Asfi Shadab

Asfi Shadab

असफ़ी शादाब राष्ट्र भारत में कंटेंट एडिटर और न्यूज़ राइटर हैं। वे क्राइम, राजनीति, सरकारी योजनाओं, खेल, राष्ट्रीय एवं क्षेत्रीय घटनाओं से संबंधित समाचारों का संपादन, तथ्य सत्यापन और प्रकाशन कार्य संभालते हैं। उनकी जिम्मेदारी विभिन्न राज्यों से प्राप्त समाचारों को आधिकारिक स्रोतों, उपलब्ध दस्तावेजों और विश्वसनीय जानकारी के आधार पर व्यवस्थित एवं स्पष्ट रूप में पाठकों तक पहुंचाना है। राष्ट्र भारत में वे महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, बिहार और अन्य राज्यों से प्राप्त समाचारों का संपादन करते हैं तथा उन्हें सरल, सटीक और पाठक-केंद्रित भाषा में प्रस्तुत करने का कार्य करते हैं। वे यह सुनिश्चित करते हैं कि प्रकाशित सामग्री संपादकीय मानकों, तथ्यात्मक शुद्धता और विश्वसनीय स्रोतों के अनुरूप हो। मुख्य कार्यक्षेत्र (Core Responsibilities): क्राइम, राजनीति, सरकारी योजनाओं और समसामयिक समाचारों का संपादन। विभिन्न संवाददाताओं और विश्वसनीय समाचार स्रोतों से प्राप्त सामग्री का तथ्य सत्यापन। आधिकारिक प्रेस विज्ञप्तियों, सरकारी दस्तावेजों एवं विश्वसनीय स्रोतों के आधार पर समाचारों का संपादन। स्पष्ट, संतुलित और पाठक-अनुकूल भाषा में समाचार प्रस्तुत करना। राष्ट्र भारत की संपादकीय नीतियों और पत्रकारिता मानकों के अनुरूप सामग्री प्रकाशित करना। संपादकीय दृष्टिकोण (Editorial Approach): असफ़ी शादाब का उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, संतुलित और स्पष्ट समाचार पहुंचाना है। वे प्रकाशित होने वाली प्रत्येक सामग्री की भाषा, संदर्भ और उपलब्ध स्रोतों की समीक्षा करते हैं ताकि समाचार संपादकीय गुणवत्ता और विश्वसनीयता के मानकों पर खरा उतर सके।