नागपुर में बढ़ते अपराधों को लेकर विधानसभा में सरकार से जवाब की मांग

Nagpur Rising Crime Rate Assembly Question: महाराष्ट्र विधानसभा के मानसून सत्र में विधायक विकास ठाकरे ने नागपुर में बढ़ते अपराधों का मुद्दा उठाया। उन्होंने हत्या, वाहन चोरी, महिलाओं के खिलाफ अपराध, बाल अपराध, नशा तस्करी और भूमाफियाओं की गतिविधियों पर चिंता जताई। एनसीआरबी रिपोर्ट और हालिया आंकड़ों का हवाला देते हुए उन्होंने सरकार से प्रभावी कार्रवाई और जवाब मांगा।
विषयसूची
नागपुर में बढ़ते अपराधों पर विधानसभा में चिंता
Nagpur Rising Crime Rate Assembly Question: नागपुर, 24 जून। महाराष्ट्र विधानसभा के मानसून सत्र के तीसरे दिन पश्चिम नागपुर के विधायक विकास ठाकरे ने शहर में बढ़ती अपराध की घटनाओं का गंभीर मुद्दा उठाया और राज्य सरकार को कटघरे में खड़ा किया।
2026 के पहले पांच महीनों में 37 हत्याएं और 752 वाहन चोरी
विधायक ठाकरे ने विधानसभा को बताया कि वर्ष 2026 के केवल पहले पांच महीनों में ही नागपुर में 37 हत्याएं और 752 वाहन चोरी की घटनाएं दर्ज की गई हैं।
राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो एनसीआरबी (NCRB) की वर्ष 2024 की रिपोर्ट का हवाला देते हुए उन्होंने बताया कि नागपुर में 88 हत्याएं दर्ज हुईं, जिससे शहर देश के 19 प्रमुख महानगरों में हत्या के मामलों में दूसरे स्थान पर पहुंच गया है।
महिलाओं और बच्चों के खिलाफ अपराध भी बढ़े
एनसीआरबी (NCRB) रिपोर्ट के अनुसार नागपुर महिलाओं के खिलाफ अपराधों में देशभर में सातवें, बलात्कार के मामलों में पांचवें, यौन उत्पीड़न में तीसरे और मानव तस्करी में चौथे स्थान पर है। महिलाओं के खिलाफ कुल अपराध 2022 में 1,259 से बढ़कर 2024 में 1,513 हो गए।
हत्या, वाहन चोरी और महिलाओं के खिलाफ अपराधों पर सरकार से सवाल
बाल अपराधों में भी चिंताजनक वृद्धि दर्ज की गई है 2022 में 210 मामले थे जो 2024 में बढ़कर 283 हो गए।
नशा तस्करी और भूमाफिया भी निशाने पर
ठाकरे ने आरोप लगाया कि नागपुर मादक पदार्थों के अवैध कारोबार का प्रमुख केंद्र बनता जा रहा है, जिससे युवाओं का भविष्य खतरे में पड़ रहा है। साथ ही, सरकारी और निजी जमीनों पर फर्जी दस्तावेजों के जरिए कब्जा करने वाले भूमाफियाओं की संगठित गतिविधियों के कारण नागरिकों में भय का माहौल है।
उन्होंने सरकार से अपराधों पर नियंत्रण के लिए ठोस कदम उठाने और कार्रवाई में देरी के कारण स्पष्ट करने की मांग की।

